Responsive Scrollable Menu

शूटिंग करते हुए अचानक डूबने लगी थी ये 'विश्वसुंदरी', अक्षय कुमार ने लगा दी थी समुद्र में छलांग

Akshay Kumar Help Miss Universe: कभी-कभी फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है. मिस यूनिर्वस और बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस संग भी कुछ ऐसा ही हुआ था. फिल्म शूटिंग के दौरान वो अचानक समुद्र में डूबने लगी थी. लेकिन फिर अक्षय कुमार ने उनकी जान बचाई थी. तो चलिए जानते हैं कौन है ये विश्वसुंदरी?

कौन है ये विश्वसुंदरी?

हम बात कर रहे हैं, साल 2000 में मिस यूनिवर्स बनीं की, जो 16 अप्रैल को अपना जन्मदिन (Lara Dutta Birthday) मना रही हैं. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जन्मी लारा ने  बेंगलुरु से अपनी पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई में अच्छी होने के साथ-साथ उनमें कुछ अलग करने की चाह भी थी, जिसने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मॉडलिंग में कदम रखते ही लारा दत्ता ने अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी. साल 1997 में उन्होंने ग्लैडरैग्स प्रतियोगिता जीती. साल 2000 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. 

इस फिल्म से किया एक्टिंग डेब्यू

मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद लारा ने साल 2003 में अक्षय कुमार की फिल्म 'अंदाज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया.  पहली ही फिल्म से उन्हें काफी सराहना मिली और बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का पुरस्कार भी मिला. लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की जान पर बात बन आई थी. दरअसल,फिल्म के एक गाने की शूटिंग समुद्र के किनारे हो रही थी. लारा को पानी से डर लग रहा था, लेकिन शूटिंग के लिए वह लहरों के बीच गईं. अचानक एक ऊंची लहर आई और वो डूबने लगी थी.

ये भी पढ़ें- 'अगर धुरंधर नहीं होती...', 'Dhurandhar 2' की वजह से बिगड़ा 'डकैत' का खेल? टक्कर पर बोले अदिवि शेष

अक्षय कुमार ने बचाई लारा की जान

लारा जब समुंद्र में डूबने लगी थी तो वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए, लेकिन अक्षय कुमार ने बिना समय गंवाए समुद्र में छलांग लगा दी और अपनी जान की परवाह किए बिना लारा को बचाया था.  लारा के लिए पहली ही फिल्म के दौरान ऐसा एक्सपीरियंस बेहद डरावना रहा था. लेकिन इसके बाद उन्होंने 'मस्ती', 'नो एंट्री', 'भागम भाग', 'पार्टनर' और 'हाउसफुल' जैसी कई फिल्मों में काम किया. अब एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर नजर आती है. उन्हें  'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' और 'हिकप्स एंड हुकअप्स' जैसी सीरीज में देखा गया था. वहीं, अब वो  'वेलकम टू द जंगल'  में नजर आएंगी. 

लारा दत्ता की पर्सनल लाइफ 

निजी जीवन की बात करें तो लारा दत्ता ने साल 2011 में मशहूर टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की. लेकिन भूपति की एक्स पत्नी और मॉडल श्वेता जयशंकर ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब लारा महेश की जिंदगी में आईं, तब वह शादीशुदा थे. वहीं, अब लारा और महेश की एक बेटी है और वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं.

ये भी पढ़ें- रोंगटे भी खड़े होंगे और हंसी भी आएगी! फिल्म 'भूत बंगला' की टिकटों की बिक्री शुरू

Continue reading on the app

Ustaad Bhagat Singh की OTT पर धमाकेदार एंट्री: Netflix पर इन भाषाओं में हुई रिलीज, जानें बॉक्स ऑफिस और रेटिंग

साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) का इंतजार खत्म हो गया है। थियेटरों में अपना जलवा दिखाने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म Netflix पर दस्तक दे चुकी है। हरीश शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 16 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गई है। फिल्म के मेकर्स ने 11 अप्रैल को इसकी ओटीटी रिलीज का आधिकारिक एलान किया था। नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा: "नाम तो भगत है, लेकिन आंदोलन ही उसकी पहचान है।" फ़िल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ मिलीं, लेकिन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर आते ही इसने सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त चर्चा बटोरी। 

इसे भी पढ़ें: YRF ने किया नई फिल्म का ऐलान, Aneet Padda के साथ बड़े पर्दे पर फिर रोमांस करते दिखेंगे Ahaan Panday

 

Ustaad Bhagat Singh अब Netflix पर स्ट्रीम हो रही है

तेलुगु एक्शन ड्रामा फ़िल्म *Ustaad Bhagat Singh* 16 अप्रैल, 2026 को Netflix पर रिलीज़ हुई। फ़िल्म निर्माताओं ने 11 अप्रैल, 2026 को इसकी OTT रिलीज़ की तारीख़ की घोषणा की थी। OTT रिलीज़ की तारीख़ वाला पोस्टर शेयर करते हुए, Netflix India South ने लिखा, "नाम तो भगत है, लेकिन आंदोलन ही उसकी पहचान है।"

Ustaad Bhagat Singh का ट्रेलर

Ustaad Bhagat Sing का 1 मिनट 50 सेकंड का ट्रेलर, पवन कल्याण की इस एक्शन ड्रामा फ़िल्म की कहानी की एक झलक दिखाता है। ट्रेलर वीडियो शेयर करते हुए, Netflix India ने लिखा, "यह कोई आम पुलिसवाला नहीं है, यह अपने नियम खुद बनाता है। Ustaad Bhagat Sing Netflix पर देखें- यह 16 अप्रैल को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ हो रही है।"

आप Ustaad Bhagat Singh को ऑनलाइन कितनी भाषाओं में स्ट्रीम कर सकते हैं?

दर्शक इस तेलुगु फ़िल्म Ustaad Bhagat Singh को हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में, अंग्रेज़ी सबटाइटल के साथ स्ट्रीम कर सकते हैं।फ़िल्म इंडस्ट्री के आँकड़े रखने वाली वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, एक्शन थ्रिलर फ़िल्म Ustaad Bhagat Singh ने भारत में 71.01 करोड़ रुपये कमाए, जबकि भारत में इसका कुल कलेक्शन 83.42 करोड़ रुपये रहा। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इस फ़िल्म ने कुल 95.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फ़िल्म को अब तक 1.2 हज़ार यूज़र्स के वोटों के आधार पर 10 में से 4.9 की रेटिंग मिली है।

उस्ताद भगत सिंह: कास्ट और क्रू की जानकारी

एक्टर पवन कल्याण के अलावा, जो आंध्र प्रदेश के 11वें डिप्टी चीफ़ मिनिस्टर भी हैं, इस फ़िल्म में श्रीलीला, राशि खन्ना, पार्थिबन, के.एस. रविकुमार, नवाब शाह, बी.एस. अविनाश, गौतमी और राव रमेश भी हैं। इस फ़िल्म को हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी दशरथ, रमेश रेड्डी और हरीश शंकर ने लिखी है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। आरसीबी की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना 100वां मैच खेल रही थी जिसे यादगार बनाने में वह नाकामयाब रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 175 रन बनाए। लेकिन डेथ ओवरों में आरसीबी बुरी तरह फेल हो गई। जवाब में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम 2 ओवरों में 24 रन बनाने थे। 19वें ओवर में रसिख डार सलाम ने 10 रन दिए, जिससे दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिए महज 15 रन बनाने थे। वह जिम्मेदारी मिली रोमारियो शेफर्ड को जिन्होंने इससे पहले पूरे मैच में एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की थी। 

पहली 2 गेंदों पर सिर्फ 2 रन दिए, जिससे एक समय में तो लगा कि मुकाबला बेंगलुरु की तरफ जा रहा है। लेकिन क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की जोड़ी जमी थी। तीसरी गेंद पर मिलर ने गगनचुंबी छक्का लगाकर मैच का पासा दिल्ली की तरफ मोड़ दिया। अगली ही गेंद पर मिलर ने एक और छक्का जड़ दिया। यहां से दिल्ली की जीत लगभग पक्की हो चुकी थी। अब दिल्ली को 2 गेंद में सिर्फ एक रन बनाना था। पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मिलर ने दिल्ली को बेहतरीन जीत दिलाई। 
Sat, 18 Apr 2026 19:56:19 +0530

  Videos
See all

'महिलाओं का मसीहा बनना आसान नहीं'-Priyanka Gandh | Shorts | Congress | Smriti Irani | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T15:03:57+00:00

Himanta Biswa Sarma News : बांग्लादेशी मुसलमानों को हिमंता ने दी चेतावनी ! #himantabiswasarma #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T15:10:57+00:00

BJP Women Protest: बिना चर्चा के बिल पास करना चाहती थी सरकार? इंदु वर्मा ने उठाए बड़े सवाल | Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T15:15:05+00:00

Women's Reservation Bill Row : देश के नाम PM मोदी का संबोधन, क्या फिर आएगा महिला आरक्षण बिल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T15:03:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers