प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों को मिलेगी नई मजबूती
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। हर मौसम का पहला प्रभाव त्वचा और बालों पर पड़ता है। बदलते मौसम के बाद बालों की देखरेख करने का तरीका भी बदल जाता है। गर्मियों में बालों की देखभाल करना ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि पसीना और रूखापन बालों को जड़ों से कमजोर कर देते हैं और फिर बाल तेजी से गिरने लगते हैं। ऐसे में प्याज और आंवला आपके गिरते बालों का सहारा बन सकते हैं।
बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गया है। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी भी शामिल होती है। गिरते बालों को रोकने के लिए हम बाजार में मिलने वाले महंगे उत्पादों का सहारा लेते हैं, जो स्थाई परिणाम देते हैं लेकिन हमारी किचन में मौजूद प्याज और आंवला मिलकर बालों को नया जीवन दे सकता है।
प्याज का रस बालों की जड़ों में रक्त संचार बढ़ाता है और आंवला बालों को गहराई से पोषण देता है। दोनों का मिश्रण स्कैल्प को मजबूत बनाता है। यह हेयर फॉल को कम करने में सहायक होता है। बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है। डैंड्रफ की समस्या दूर हो गई है।
इसके लिए आंवला के रस और प्याज के रस को समान मात्रा में मिला लें और हाथों से बालों की जड़ों तक लगाएं। अगर इसे लगाने के बाद खुजली या चुभन महसूस होती है, तो तुरंत बालों को धो लें। हर किसी की त्वचा सामान्य नहीं होती है। अधिक सेंसिटिव होने की वजह से प्याज का रस बालों में चुभन पैदा कर सकता है। इस मिश्रण को लगाने के बाद कम से कम आधा घंटा बालों में लगाए रखें और हल्के गुनगुने पानी और शैम्पू से अच्छी तरीके से धो लें।
इस मिश्रण को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। बालों को धोने के बाद सीरम जरूर लगाएं। गर्मियों में बालों को धोने के बाद नमी गायब हो जाती है। अगर सीरम नहीं है तो हफ्ते में एक बार दही और एलोवेरा का मिश्रण बालों पर जरूर लगाएं। ये बालों को चमकदार बनाने में मदद करेगा और रूखापन भी कम होगा।
ध्यान रखने वाली बात यह है कि मिश्रण को साफ स्कैप्ल पर लगाएं। दूसरा मिश्रण को लगाने के बाद धूप के संपर्क से बचें। धूप में आने की वजह से सिर में चुभन हो सकती है।
--आईएएनएस
पीएस/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Parliament Special Session Day 1 Live: आरक्षण बिल पर पर आज सदन में घमासान के आसार, परिसीमन पर विपक्ष करेगा विरोध
Parliament Special Session Day 1 Live: संसद के बजट सत्र का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज (16 अप्रैल, 2026) से शुरू हो रहा है. इस सत्र में केंद्र की मोदी सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव तक महिला आरक्षण को लागू करने और लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने के लिए तीन अहम विधेयकों को लोकसभा में पेश करेगी. इस विशेष सत्र में केंद्र सरकार कुल तीन बिल पेश करने वाली है. इनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और केंद्र-शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 शामिल है. तीनों बिलों को आज लोकसभा में बहस के लिए पेश किया जाएगा.
पहले दो विधेयकों को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सदन में पेश करेंगे. जबकि तीसरे विधेयक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा के पटल पर रखेंगे. लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति ने इन बिलों पर बहस के लिए 18 घंटे का समय आवंटित किया है. लोकसभा में बिल पेश होने बाद इस पर बहस शुरू हो जाएगी. जो शुक्रवार को भी जारी रह सकती है. पीएम मोदी भी महिला आरक्षण पर आज बहस में शामिल होंगे. लोकसभा में पारित होने के बाद इन विधेयकों को राज्यसभा में भेजा जाएगा. महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सदन की कार्यवाही की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















