Responsive Scrollable Menu

MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस की लगातार 3 हार के बाद होगी वापसी? पंजाब किंग्स से घर में टक्कर

MI vs PBKS IPL 2026: आईपीएल 2026 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर है लेकिन इस बार दोनों टीमों की स्थिति बिल्कुल अलग है। एक तरफ पंजाब की टीम शानदार फॉर्म में है, तो दूसरी तरफ मुंबई अपनी कमजोरियों से जूझ रही।

पिछले सीजन में दोनों टीमें क्वालिफायर-2 में आमने-सामने थीं, लेकिन इस बार हालात बदल चुके हैं। पंजाब किंग्स अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस की हालत खराब है और टीम दूसरे नंबर से नीचे खिसककर दूसरे आखिरी पायदान पर पहुंच गई।

पंजाब की सबसे बड़ी ताकत बल्लेबाजी
पंजाब की बल्लेबाजी इस सीजन में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं और टीम का रन रेट 10 से ऊपर है। खास बात यह है कि विकेट गिरने के बाद भी पंजाब के बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेलना नहीं छोड़ते। वहीं मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी बल्लेबाजी है, जो लगातार फ्लॉप हो रही। टीम लगातार तीन मैच हार चुकी और अब वह इस हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी।

रोहित के खेलने पर संशय
सबसे बड़ी अपडेट रोहित शर्मा को लेकर है। पिछले मैच में वह हैमस्ट्रिंग की समस्या के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्होंने हल्की प्रैक्टिस जरूर की है, लेकिन उनके खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ है। अगर रोहित नहीं खेलते हैं, तो टीम को ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ सकता है।

तिलक के फॉर्म ने बढ़ाई मुंबई की मुश्किलें
मुंबई के लिए एक और चिंता तिलक वर्मा का खराब फॉर्म है। वह इस सीजन में स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए और चार मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। गेंदबाजी में भी जसप्रीत बुमराह अब तक इस सीजन में विकेट नहीं ले पाए हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है।

दूसरी तरफ पंजाब के अर्शदीप सिंह ने भले ही विकेट ज्यादा नहीं लिए हों, लेकिन डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी किफायती रही है। हालांकि पावरप्ले में वह पिछले 10 मैचों से विकेट नहीं ले पाए हैं।

क्या है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में मुकाबला मुकाबला काफी कड़ा रहा। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई को 17 और पंजाब को 16 मुकाबलों में जीत मिली जबकि एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में पंजाब ने अपने नाम किया था। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 10 मैच खेले गए हैं। 5 मैच मुंबई ने तो पांच पंजाब ने जीते हैं। 

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। इस सीजन में यहां खेले गए सभी मैचों में 220 से ज्यादा का स्कोर बना है। तेज गेंदबाजों को यहां फायदा मिलता है, जबकि स्पिनरों की भूमिका सीमित रहती है।

मौसम भी खिलाड़ियों की परीक्षा लेने वाला है। मुंबई में इस समय हीट वेव का अलर्ट जारी है और तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहने की उम्मीद है। साथ ही शाम को ओस भी असर डाल सकती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती। कुल मिलाकर यह मुकाबला मुंबई के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है, जबकि पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

Continue reading on the app

Virat Kohli: 'कई दिनों से घुटने में सूजन...' 49 रन बनाने के बावजूद कोहली नाखुश, बताया किस बात का दर्द

virat kohli statement: आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों दुनिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते। हालांकि इस बार उनकी पारी सिर्फ रन बनाने के लिए नहीं, बल्कि फिटनेस से जूझते हुए टीम के लिए योगदान देने के लिए भी चर्चा में रही।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। इस मुकाबले में कोहली इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे और 34 गेंदों पर 49 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि अपने करियर में पहली बार कोहली को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया गया।

मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं: कोहली
मैच के बाद कोहली ने खुद खुलासा किया कि वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पिछले मैच में घुटने में दर्द हुआ था और पिछले 4-5 दिनों से तबीयत भी ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन अभी 100% फिट नहीं हूं। धीरे-धीरे अपनी लय में लौट रहा हूं।'

कोहली ने तेज शुरुआत की थी
इस मैच में कोहली ने तेज शुरुआत की और सिर्फ 14 गेंदों में 34 रन बना डाले। हालांकि बाद में पिच धीमी होने के कारण उनकी रन गति थोड़ी कम हो गई। कोहली ने माना कि टीम की रणनीति पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की थी, क्योंकि पिच पर बाद में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।

'पिच काफी धीमी हो गई थी'
उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों से काफी गर्मी और सूखा मौसम रहा, जिसकी वजह से पिच सामान्य से ज्यादा धीमी हो गई। ऐसे में टीम ने शुरुआत में ही मैच पर पकड़ बनाने का प्लान बनाया था, जिसमें वे सफल भी रहे। इस पारी के साथ कोहली ने ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली। अब तक वह 228 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

वहीं टीम के कप्तान रजत पाटीदार भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 13 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कोहली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पाटीदार पिच नहीं, बल्कि गेंदबाजों की हालत का आकलन करते हैं।

कोहली ने टीम की बल्लेबाजी गहराई की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम में फिल साल्ट, रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड जैसे आक्रामक खिलाड़ी हैं, जिससे बाकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की आजादी मिलती। आखिर में कोहली ने कहा कि टी20 क्रिकेट भले ही तेजी से बदल रहा हो, लेकिन स्मार्ट क्रिकेट की अहमियत अभी भी बनी हुई है। उनका मानना है कि टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में दबाव बढ़ेगा और वही टीम आगे जाएगी जो हालात के अनुसार खुद को ढाल पाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

CSK को बड़ा झटका, इंजरी के चलते IPL 2026 से ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर

IPL 2026: बाएं हाथ के खलील CSK के अहम गेंदबाज थे. ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. Thu, 16 Apr 2026 11:36:26 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज खोलने को तैयार हुआ ईरान! | Hormuz Strait | Trump | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T04:30:04+00:00

Iran America War Update: पाकिस्तानी डेलिगेशन के साथ ईरान पहुंचे असीम मुनीर | #shorts #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T04:17:30+00:00

Lucknow Fire: लखनऊ अग्निकांड में 250 झुग्गियां राख, एक के बाद एक फटे सिलेंडर | Lucknow Agnikand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T04:15:07+00:00

Iran America War Update: ट्रम्प का कौन सा ‘सीक्रेट’ संदेश लेकर पहुंचे तेहरान | #shorts #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T04:20:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers