Responsive Scrollable Menu

Master Stroke LIVE: Air India Flight Turbulence..नया वीडियो! | Ranchi Student Protest | Hemant Soren

Master Stroke LIVE: Air India Flight Turbulence..नया वीडियो! | Ranchi Student Protest | Hemant Soren | Latest News आज के 'मास्टर स्ट्रोक' में देखिए दिन की 4 बड़ी और अहम खबरें, जिन्होंने देश भर में हलचल मचा दी है: विमान में कॉकटेल? एयर इंडिया पायलट फेल! आसमान में टर्बुलेंस के दौरान यात्रियों की जान आफत में डालने वाली घटना के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप/ड्रग टेस्ट में फेल पाया गया है। क्या 30,000 फीट की ऊंचाई पर यात्रियों की सुरक्षा दांव पर थी? जानिए इस सनसनीखेज लापरवाही की पूरी इनसाइड स्टोरी। रांची में छात्रों की हुंकार, टेंशन में सोरेन सरकार! झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षा धांधली तथा पेपर लीक के खिलाफ हजारों छात्रों का आक्रोश बेकाबू हो चुका है। सड़कों पर उतरे उग्र युवाओं और पुलिस के बीच तीखी झड़पें देखने को मिल रही हैं। छात्रों के इस बड़े आंदोलन से हेमंत सोरेन सरकार की मुश्किलें कैसे बढ़ गई हैं, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। #MasterStroke #AirIndia #AirIndiaPilot #DopeTest #AviationNews #FlightSafety #RanchiNews #RanchiStudentProtest #JharkhandNews #HemantSoren #JPSC #JSSC #StudentProtest #PaperLeak #JharkhandPolitics #AbhijeetDipke #CJP #CockroachJanataParty #IITDelhi #IITDelhiConvocation #PMModi #Owaisi #HindiNews #BreakingNews #LatestNews #NewsToday #TrendingNews #ViralNews #IndiaNews #PoliticalNews #NationalNews #DailyNewsUpdate ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता 300 गीगावाट से अधिक हुई : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता 31 जुलाई, 2026 तक बढ़कर 300 गीगावाट से अधिक हो गई है। यह देश में स्थापित कुल ऊर्जा क्षमता 552 गीगावाट का करीब 54 प्रतिशत है। यह जानकारी नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई।

Continue reading on the app

  Sports

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने सरफराज खान को टीम में शामिल किया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है।

साई सुदर्शन पिछले कुछ समय से बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उत्कृष्टता केंद्र में अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया में थे। उन्हें दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। मौजूद जानकारी के अनुसार, सुदर्शन की हालत में अच्छा सुधार हुआ है और वह लगातार बेहतर हो रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सकीय टीम उनकी प्रगति पर लगातार नजर रख रही है। इसके बावजूद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पूरी टेस्ट श्रृंखला से बाहर रखने का फैसला किया गया है।

सुदर्शन के बाहर होने के बाद भारतीय पुरुष चयन समिति ने सरफराज खान को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है। सरफराज के लिए यह एक अहम मौका है। घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले सरफराज पहले भी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अब उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है और उनके सामने इस मौके को प्रदर्शन में बदलने की चुनौती होगी।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, सरफराज कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। इसके बाद टीम पहले टेस्ट के लिए गॉल रवाना होगी। भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में है और टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों में जुटी है। हाल ही में टीम ने श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ अभ्यास मुकाबला भी खेला है, जिसमें शुभमन गिल ने चोट से उबरने के बाद बल्लेबाजी की थी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक लगाया था।

गौरतलब है कि भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल और अब सरफराज खान जैसे विकल्प मौजूद हैं। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं।

गेंदबाजी विभाग में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार के रूप में स्पिन के विकल्प हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और औकीब नबी संभाल सकते हैं। सरांश जैन को भी टीम में जगह दी गई है।

साई सुदर्शन का बाहर होना निश्चित तौर पर भारतीय टीम के लिए एक झटका है, लेकिन उनकी चोट को लेकर टीम प्रबंधन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। वहीं, सरफराज खान के पास अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने का अच्छा मौका है। दो टेस्ट मैचों की यह श्रृंखला भारतीय खिलाड़ियों के लिए श्रीलंका की परिस्थितियों में खुद को साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर बनने वाली है।
Sun, 09 Aug 2026 22:40:51 +0530

  Videos
See all

2 लड़कियों की जबरदस्त लड़ाई, बाल पकड़कर नोचा एक दूसरे को | #shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T19:30:22+00:00

हरियाणा में युवा मैराथन को CM सैनी ने किया रवाना | #shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T19:40:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers