Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 16 April 2026: आज 16 अप्रैल है, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग

Aaj Ka Panchang 16 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  16 अप्रैल 2026 गुरुवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 16 अप्रैल 2026 

वार-  गुरुवार

तिथि- वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि रात 08 बजकर 11 मिनट तक उसके बाद अमावस्या होगी.

नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक उसके बाद रेवती नक्षत्र होगा.

योग- इंद्र योग और वैधृति योग

करण- विष्टि, शकुनि और चतुष्पद करण

दिशा शूल- दक्षिण दिशा 

दिशा शूल उपाय- दही या गुड़ खाकर निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मीन राशि होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 58 पर हुआ है.

सूर्यास्त-  आज शाम 06 बजकर 40 मिनट पर होगा. 

चंद्रोदय- 16 अप्रैल सुबह 04.59 मिनट पर होगा.

चंद्र अस्त- 16 अप्रैल को दोपहर 05.45 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.32 मिनट से 05.20 मिनट तक.

अमृत काल- सुबह 09.27 मिनट से सुबह 10.58 मिनट तक.

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.01 बजे से दोपहर 12.51 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजे तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 06.09 बजे से सुबह 07.43 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 09.18 मिनट से सुबह 10.52 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 10.20 मिनट से सुबह 11.11 मिनट तक और दोपहर 03.22 मिनट से दोपहर 04.13 मिनट तक.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Budh Pradosh Vrat 2026 Kahani: बुध प्रदोष व्रत पर जरूर पढ़ें 'हठी दामाद और उसकी नविवाहित पत्नी' की कहानी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

संसद में आज पेश होंगे महिला आरक्षण से जुड़े बिल, परिसीमन के मुद्दे पर सदन में हंगामे के आसार

Parliament Special Session: संसद के बजट सत्र का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस सत्र के पहले दिन (गुरुवार) को लोकसभा में महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनावों में लागू करने और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के संबंधित तीन प्रमुख विधेयक पेश किए जाएंगे. इनमें संविधान (121वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 शामिल हैं. वहीं विपक्ष निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण और लोकसभा सीटों की संख्या को मौजूदा 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 करने की योजनाओं के आधार पर सवाल उठा रहा है.

गृह मंत्री शाह और कानून मंत्री पेश करेंगे बिल

संसद के विशेष सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे. जबकि कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संविधान (121वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 सदन में पेश करेंगे. बता दें कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पारित करने के लिए 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया है. सरकार लोकसभा और विधानसभाओं में नियम 66 के प्रावधानों को निलंबित करने का प्रस्ताव भी पेश करेंगे, ताकि महिला आरक्षण संशोधन विधेयक और परिसीमन विधेयक को एक साथ पारित किया जा सके.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा, कोहली-रसिक का जलवा

आईपीएल 2026 के 23वें मैच में बुधवार को आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी की जीत के लए 147 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 15.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया। 

विराट कोहली ने रनचेज में बेहतरीन 49 रन बनाए। वहीं तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार ने 4 खिलाड़ियों को आउट किया। इस जीत के साथ ही आरसीबी अंकतालिका में पहले नंबर पर आ गई। आरसीबी के 5 मैचों में चार जीत से 8 अंक हैं। लेकिन उसका नेट रनरेट राजस्थान रॉयल्स से बेहतर है। पंजाब किंग्स तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर पर हैं।
 
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद इम्पैक्ट सब विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। आवेश खान ने पडिक्कल को आउट करके इस साझेदारी को ब्रेक किया। फिर  विराट कोहली के रूप में आरसीबी को तीसरा झटका लगा। कोहली ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से 34 बॉल पर 49 रन बनाए। कोहली को आवेश खान ने निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट कराया। 

रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। पाटीदार ने 13 गेंदों पर 27 रन बनाए। वहीं जितेश ने 9 गेंदों का सामना कर 23 रनों का योगदान दिया। रजत और जितेश के विकेट प्रिंस यादव ने झटके। यहां से टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने आरसीबी को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। 

वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाए। लखनऊ की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। एडेन मार्करम 12 रनों पर आउट हो गए। मार्करम का विकेट रसिक सलाम डार ने लिया। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत को जोश हेजलवुड की गेंद बाईं कोहनी में लगी और रिटायर्ड हर्ट हो गए हालांकि, वो बाद में बल्लेबाजी करने आए। 

इसके बाद जोश हेजलवुड ने निकोलस पूरन को शानदार गेंद पर बोल्ड कर लखनऊ को दूसरा झटका दिया। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श क्रीज पर सेट थे लेकिन वो अपनी इनिंग्स को बड़ी नहीं कर सके। मार्श को क्रुणाल पंड्या ने बोल्ड किया। मार्श ने 3 चौके और दो छक्के की मदद से 32 गेंदों पर 40 रन बनाए। क्रुणाल ने इसके बाद अब्दुल सामद को भी पवेलियन भेजा।  
Thu, 16 Apr 2026 07:03:00 +0530

  Videos
See all

Bhagyafal: Vrishchik राशि आज किस्मत देगी साथ! | Horoscope | Vrishchik Rashi |Aaj Ka Rashifal |Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T03:02:36+00:00

Mossad Kill Mojtaba Khamenei News LIVE: मोजतबा को मोसाद मार देगा? | Israel Iran War | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T03:03:27+00:00

Bhagyafal: Dhanu राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Horoscope | Shorts | Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T03:03:58+00:00

Bhagyafal: Tula राशि आज 16 अप्रैल को चमकेगी किस्मत! | Horoscope | Tula Rashi | Shorts | Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T03:01:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers