समुद्र में महायुद्ध की आहट: ईरान पर अमेरिका की 'सर्जिकल' घेराबंदी, व्यापारिक जहाजों को अंतिम चेतावनी
अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ईरान और उसके आसपास के व्यापारिक जहाजों को यह चेतावनी दे रहे हैं कि वे उन्हें नियंत्रण में लेने और ईरान के साथ व्यापार करने वाले जहाजों की नाकाबंदी का पालन सुनिश्चित करने के लिए बल प्रयोग करेंगे। अमेरिकी मध्य कमान द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए नौसेना के एक रेडियो संदेश में कहा गया, ‘‘ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों को रास्ते में रोककर उनकी तलाशी ली जाएगी और उन्हें जब्त किया जाएगा।’’
इसे भी पढ़ें: आर वैशाली ने रचा इतिहास, FIDA विमेंस कैंडिडेट्स की बनीं चैंपियन
सेना के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर जारी सैन्य अभियान की जानकारी देते हुए यह पुष्टि की कि यह संदेश फिलहाल क्षेत्र के सभी जहाजों को प्रसारित किया जा रहा है। रेडियो संदेश में चेतावनी देते हुए कहा गया, ‘‘यदि आप इस नाकाबंदी का पालन नहीं करते हैं, तो हम बल प्रयोग करेंगे।
इसे भी पढ़ें: Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।
अमेरिकी नौसेना का यह कदम क्षेत्र में उसकी "जीरो टॉलरेंस" नीति को दर्शाता है। जहाँ एक तरफ अमेरिका इसे सुरक्षा सुनिश्चित करने का तरीका बता रहा है, वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञ इसे एक अघोषित युद्ध की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। अब दुनिया की नजरें ईरान की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं कि क्या वह इन चेतावनियों के आगे झुकेगा या जवाबी कार्रवाई करेगा।
Shah Rukh Khan: शाहरुख के एक्स सिक्योरिटी स्टाफ ने बताया असली सैलरी, करोड़ों वाली खबर निकली झूठ
Shah Rukh Khan bodyguard salary: शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड ने सिक्योरिटी स्टाफ की असली सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो बॉडीगार्ड्स को करोड़ों की कमाई बताई जाती है, वह पूरी तरह गलत है। उनके मुताबिक सिक्योरिटी कर्मियों को तय मासिक वेतन मिलता है, न कि वायरल बड़े पैकेज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol



















