Responsive Scrollable Menu

16 April 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

16 April 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो रात 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

योग और नक्षत्र
इस दिन की शुरुआत इंद्र योग के साथ होगी, जो सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वैधृति योग प्रारंभ हो जाएगा। इंद्र योग को शुभ और उन्नति देने वाला माना जाता है, जबकि वैधृति योग में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, खासकर नए कार्यों की शुरुआत में। वहीं नक्षत्र की बात करें तो उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर बाद 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा, जो स्थिरता और गहराई का प्रतीक है।

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:49 से 5:35 तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 1:04 तक 
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:44 से 3:35 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:55 से 7:18 तक 
  • अमृत काल: सुबह 9:27 से 10:58 तक 
  • निशिता मुहूर्त: 17 अप्रैल की रात 12:15 से 1:01 तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 1:59 से अगले दिन सुबह 6:20 तक

राहुकाल

  • दिल्ली: दोपहर 1:58 से 3:34 तक
  • मुंबई: दोपहर 2:13 से 3:47 तक
  • चंडीगढ़: दोपहर 2:00 से 3:37 तक
  • लखनऊ: दोपहर 1:43 से 3:19 तक
  • भोपाल: दोपहर 1:55 से 3:31 तक
  • कोलकाता: दोपहर 1:12 से 2:47 तक
  • अहमदाबाद: दोपहर 2:15 से 3:50 तक
  • चेन्नई: दोपहर 1:42 से 3:15 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 5:54 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:47 बजे

क्या करें और क्या न करें
यह दिन आध्यात्मिक साधना, पूजा-पाठ और आत्मचिंतन के लिए बहुत अच्छा है। भगवान शिव की उपासना, मंत्र जाप और ध्यान करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है। हालांकि वैधृति योग के दौरान नए कार्य शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर, 16 अप्रैल 2026 का दिन संयम, साधना और सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत देता है। सही मुहूर्त का ध्यान रखते हुए किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।

Continue reading on the app

Mulank Rashifal (16 अप्रैल 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

16 April ka Ank Rashifal: आज 16 अप्रैल है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 16/04/2026, 1+6+0+4+2+0+2+6 =21 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 16 अप्रैल का अंक राशिफल।

मूलांक 1
आज के दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ने के संकेत हैं। आपको थोड़ा आत्ममंथन करने की जरूरत पड़ सकती है। यह समय नए निर्णय लेने के लिए अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। अपने विचारों को स्पष्ट रखें और किसी भी कार्य में धैर्य बनाए रखें।

मूलांक 2
आज के दिन आपकी भावनाएं और भी गहरी हो सकती हैं। रिश्तों में समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। किसी भी गलतफहमी को बातचीत से दूर किया जा सकता है। ध्यान और शांति की तलाश आपको मानसिक संतुलन देगी।

मूलांक 3
आज का दिन रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के लिए अनुकूल है। आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर पाएंगे। शिक्षा, लेखन, और कला के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। हालांकि, अनावश्यक बहस से बचना चाहिए।

मूलांक 4
आज का दिन मेहनत और अनुशासन का संकेत देता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी दृढ़ता आपको सफलता दिलाएगी। योजना बनाकर काम करने से लाभ होगा।

मूलांक 5
आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। यात्रा, नए अवसर और बदलाव आपके जीवन में आ सकते हैं। हालांकि, किसी भी निर्णय को लेने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करना जरूरी है।

मूलांक 6
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक और सामाजिक जीवन महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कला और सौंदर्य से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मूलांक 7
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से प्रभावशाली है। यह समय आत्मविश्लेषण, ध्यान और आध्यात्मिक उन्नति का है। आप अपने भीतर की आवाज को बेहतर समझ पाएंगे। अकेले समय बिताना आपको नई दिशा देगा।

मूलांक 8
मूलांक 8 के लोगों के लिए आज का दिन कर्म और परिणाम का संकेत देता है। आपके पिछले प्रयासों का फल मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी भी जोखिम भरे निवेश से बचें।

मूलांक 9
आज के दिन आप ऊर्जा और साहस से भरपूर रहेंगे। यह समय समाज सेवा और दूसरों की मदद करने के लिए अनुकूल है। हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। विवाद से बचने का प्रयास करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RCB की जर्सी में विराट कोहली के साथ दिखा, अब मुंबई इंडियंस से खेलेगा, इस खिलाड़ी की ली जगह

21 साल के कृष भगत मुंबई इंडियंस में अथर्व अंकोलेकर की जगह लेंगे, जिन्हें इंजरी के चलते IPL 2026 से बाहर होना पड़ा है. Thu, 16 Apr 2026 12:37:34 +0530

  Videos
See all

Women Reservation bill : नारी शक्ति का शंखनाद ! | PM Modi | Lok Sabha | Special Parliament session #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T07:30:35+00:00

बालकनी मे मस्ती करना पड़ा भारी,गिरे नीचे | #balcony #sudarshannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T07:42:45+00:00

Lucknow अग्निकांड पर राजनाथ सिंह-CM योगी का एक्शन! | Shorts | Lucknow Fire | CM Yogi | Rajnath Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T07:31:57+00:00

West Bengal Election: 'गौ माता को कटने नहीं देंगे, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे', भयंकर गरजे Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T07:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers