Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में विराट कोहली का जलवा, बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर अभी भी बने हुए हैं टी20 के किंग

विराट कोहली आईपीएल 2026 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। स्टार बल्लेबाज भले ही 2 साल पहले ही टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था लेकिन उनका प्रदर्शन बता रहा कि भले ही उन्होंने टी20 से संन्यास ले लिया हो लेकिन अब भी वह टी20 के किंग हैं। 

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन जैसे युवा तमाम धुरंधरों के बीच भी विराट कोहली आईपीएल 2026 में फिलहाल सबसे बड़े रन स्कोरर हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ बुधवार को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे कोहली ने 34 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। अब तक इस सीजन के 5 मैचों में उनके नाम 57 के औसत से सबसे ज्यादा 228 रन दर्ज हो चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158 से ऊपर का है। 

हालांकि, विराट कोहली बुधवार को सिर्फ 1 रन से अर्धशतक से चूक गए। अगर वह एक रन और बना लिए होते तो इस आईपीएल सीजन में ये उनका तीसरा अर्धशतक होता। अब तक 5 पारियों में 4 बार 30 प्लस की पारी खेल चुके हैं। इस सीजन में उनका सबसे कम व्यक्तिगत स्कोर 28 रन का रहा है। विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अब तक 5 पारियों में 25 चौके और 8 छक्के जड़े हैं। 

विराट कोहली ने जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की खिताबी जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था। तब तीन दिग्गजों ने एक साथ टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था- कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा। 

Continue reading on the app

Badshah New Tateeree Song: बादशाह का गाना ‘टटीरी फिर से’ रिलीज, विवाद के बाद बदले लिरिक्स और सीन; नए अंदाज में किया कमबैक

Badshah New Tateeree Song: पंजाबी सिंगर-रैपर बादशाह ने विवादित गाने ‘टटीरी’ को अब नए बदलावों के साथ ‘टटीरी फिर से’ नाम से रिलीज किया गया है। पहले इस गाने को आपत्तिजनक लिरिक्स और सीन के कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया था।

अब बादशाह ने गाने के विवादित हिस्सों को हटाकर, नए लिरिक्स और बदले हुए विजुअल्स के साथ इसे दोबारा रिलीज किया है।

विवाद के बाद लिया फैसला

पहले रिलीज हुए ‘टटीरी’ गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। गाने के बोल और कुछ सीन पर आपत्ति जताई गई थी, जिसके बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया। इस मामले में हरियाणा के अलग-अलग शहरों में केस भी दर्ज हुए थे।

Badshah Tateeree Controversy

नए गाने में रोडवेज बस वाले सीन और स्कूल ड्रेस में डांस करती लड़कियों को पूरी तरह हटा दिया गया है। अब गाने में लड़कियां हरियाणवी पहनावे दामन-कुर्ती में नजर आ रही हैं और अंडरपास में डांस करती दिखती हैं।

यह भी पढ़े - 14 साल बाद खत्म हुई मामी-भांजे की लड़ाई! गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा-कश्मीरा को लगाया गले, देखें VIDEO

बदले गए लिरिक्स

जिस लाइन को लेकर सबसे ज्यादा विवाद हुआ था, उसे भी बदल दिया गया है। अब गाने में बादशाह नए अंदाज में रैप करते नजर आते हैं ‘आया बादशाह रंग दिखाने, फिर जलवा दिखाने’।

‘टटीरी फिर से’ को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस इसे हरियाणा का नया डांसिंग नंबर बता रहे हैं और गाने को पहले से बेहतर मान रहे हैं।

हरियाणवी कल्चर पर फोकस

इस बार गाने में हरियाणा की संस्कृति को दिखाने की कोशिश की गई है। बुजुर्गों को हुक्का पीते हुए और देसी अंदाज में दिखाया गया है, जिससे गाने में लोकल टच जोड़ा गया है।

महिला आयोग तक पहुंचा था मामला

गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया। बादशाह को आयोग के सामने पेश होकर माफी मांगनी पड़ी थी। माफी मांगते हुए बादशाह ने वादा किया था कि वह एक बेहतर गाना बनाएंगे और गरीब परिवारों की 50 लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे।

यह भी पढ़े - रणबीर कपूर टाइम मैगजीन 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल, ट्रम्प-पिचाई जैसे दिग्गजों के बीच बनाई जगह

Continue reading on the app

  Sports

वैभव को रोका तो करियर बर्बाद हो सकता है... Team India से दूर रहा तो कहीं खो न जाए

Vaibhav Suryavanshi News: आईपीएल के 19वें सीजन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बड़े-बड़े गेंदबाजों को भी हैरान कर दिया है और इस सीजन में कई रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिए हैं. अब उनके सामने एक और बड़ा मौका है टी20 फॉर्मेट में RCB के देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड तोड़ने का. 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में अगर वैभव का बल्ला चला और शतक निकल गया, तो वो एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं. क्या 15 साल का ये उभरता सितारा एक और रिकॉर्ड तोड़कर क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रचेगा? सभी की नजरें अब इसी मुकाबले पर टिकी हैं. Sat, 18 Apr 2026 16:36:04 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan Viral: 'जब मेरे पास पैसा नहीं था..' सदन में क्या बोले रवि किशन ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:44:25+00:00

Mumbai में 19 अप्रैल को भव्य ArogyaYatra...आध्यात्म और स्वास्थ्य का अनोखा संगम | Omendra Maharaj Ji #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:47:27+00:00

PM Modi To Address Nation: PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित | BJP Vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:43:28+00:00

Big Action On Rahul Gandhi Live: अब किस मामले में फंसे राहुल? |CBI | Congress | PM Modi |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:43:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers