होटल के कमरे में एक साथ थीं आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना, देखकर चौंका वेटर
and Pamala Serena: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ भले ही खत्म हो चुका हो लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी और उनके बीच बने रिश्ते अभी भी सुर्खियों में हैं. शो के दौरान कई रिश्ते बने और कई एक्वेशन्स बदले, लेकिन पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला की बॉन्डिंग ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. शो के दौरान आकांक्षा ने पामेला को अपनी गर्लफ्रेंड तक बताया था. दोनों की नजदीकियां शो में साफ नजर आई थीं और बाहर आने के बाद भी इनके रिश्ते को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं.
अब पामेला सेरेना ने एक पॉडकास्ट में आकांक्षा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. हालांकि उन्होंने दोनों के रिश्ते को ऑफिसियल तौर पर ‘रिलेशनशिप’ का नाम देने से परहेज किया. लेकिन उनकी बातों से साफ है कि दोनों के बीच खास बॉन्ड और इमोशनल कनेक्शन है. पामेला ने आकांक्षा के साथ होटल में हुई एक मजेदार घटना का भी जिक्र किया जिसने दोनों के रिश्ते की चर्चा को और हवा दे दी है.
होटल में साथ थीं पामेला और आकांक्षा
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान पामेला से आकांक्षा के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया. इसी दौरान उन्होंने मुंबई में हुए एक शूट के बाद का किस्सा सुनाया. पामेला ने बताया कि मुंबई में उनका एक शूट था. शूट खत्म होने के बाद वो और आकांक्षा होटल पहुंचीं. दोनों ने वहां खाने का ऑर्डर किया. इसके बाद होटल का एक स्टाफ सदस्य उनके कमरे में आया. पामेला के मुताबिक, होटल स्टाफ ने जब दोनों को एक साथ देखा तो वो काफी हैरान हो गया. वो इस तरह असहज हुआ कि उसके हाथ से वाइन तक बेड पर गिर गई. इसके बाद सफाई के लिए एक महिला स्टाफ सदस्य वहां पहुंची.
पामेला के मुताबिक, सफाई करने के बाद वो महिला उन्हें लगातार देखती रही. पामेला ने उससे वहां से जाने के लिए कहा लेकिन वो कुछ देर तक वहीं खड़ी रही. पामेला ने बताया कि इस पूरे वाकये के दौरान उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर होटल स्टाफ का रिएक्शन ऐसा क्यों था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में आकांक्षा से भी पूछा कि आखिर ये सब क्या हो रहा है.
क्या आकांक्षा पामेला की गर्लफ्रेंड हैं?
पॉडकास्ट के दौरान पामेला से सीधे सवाल किया गया कि क्या वो पूरी दुनिया के सामने ये स्वीकार करेंगी कि आकांक्षा उनकी गर्लफ्रेंड हैं? इस सवाल पर पामेला ने बेहद संभलकर जवाब दिया. उन्होंने साफ तौर पर अपने रिश्ते को कोई लेबल नहीं दिया. पामेला ने कहा कि वो अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं. उन्होंने बताया कि वो और आकांक्षा साथ में घूमती हैं, साथ शूटिंग करती हैं और एक-दूसरे की परवाह करती हैं. पामेला ने ये भी कहा कि आकांक्षा उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं. यानी पामेला ने भले ही आकांक्षा को अपनी गर्लफ्रेंड कहकर रिश्ता कंफर्म नहीं किया, लेकिन दोनों के बीच मौजूद बॉन्ड को भी उन्होंने नकारा नहीं.
‘हम किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं’
पामेला ने बातचीत के दौरान ये भी कहा कि वो किसी भी तरह के रिलेशनशिप में नहीं हैं. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने ये स्वीकार किया कि उनके और आकांक्षा के बीच अट्रैक्शन जरूर है और दोनों के बीच इमोशनल जुड़ाव भी काफी गहरा है. पामेला की ये बात काफी दिलचस्प रही, क्योंकि ‘लॉकअप 2’ के दौरान आकांक्षा ने पामेला को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था. शो में दोनों की नजदीकियां भी लगातार चर्चा में रही थीं. शो खत्म होने के बाद भी दोनों को साथ देखा जाता रहा है. ऐसे में फैंस लगातार ये जानने की कोशिश करते रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच रिश्ता क्या है. पामेला के ताजा बयान ने इस सवाल को पूरी तरह खत्म करने के बजाय इसे और दिलचस्प बना दिया है.
आकांक्षा की कौन सी बात पामेला को सबसे ज्यादा पसंद है?
पॉडकास्ट में पामेला ने आकांक्षा के बारे में कई निजी बातें भी शेयर कीं. उन्होंने बताया कि उन्हें आकांक्षा की सबसे ज्यादा पसंद आने वाली चीज उनकी ‘बदमाशी वाली मुस्कान’ है. पामेला के इस बयान से दोनों के बीच की केमिस्ट्री का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने जिस तरह से आकांक्षा की मुस्कान का जिक्र किया, उससे साफ है कि उनके मन में आकांक्षा के लिए एक खास जगह है. हालांकि, पामेला लगातार अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने की बात कहती रही हैं और इसे किसी तय नाम या लेबल से जोड़ने से बचती नजर आईं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










