Responsive Scrollable Menu

केदारनाथ धाम में बर्फ की चादर के बीच खुलेंगे कपाट:ग्लेशियर्स काटकर बना स्नो कॉरिडोर, अब तक 5.96 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में इस बार चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, जिसके तीन दिन बाद 22 अप्रैल को बर्फ की चादर के बीच केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। यहां श्रद्धालुओं के लिए ग्लेशियर काटकर स्नो कॉरिडोर तैयार किया गया है, जिससे वे बर्फ की ऊंची दीवारों के बीच से होकर बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले दिन हुए 42,405 रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़कर 15 अप्रैल तक 5,96,100 पहुंच गई है। दैनिक भास्कर ने केदारनाथ धाम की तैयारियों, बर्फबारी की स्थिति और यात्रा प्रबंधन को लेकर रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा से एक्सक्लूसिव बातचीत की। उनके मुताबिक, 100 से ज्यादा श्रमिकों ने दिन-रात काम कर बर्फ की मोटी परतों को काटते हुए श्रद्धालुओं के लिए रास्ता तैयार कर दिया है। फिलहाल केदारनाथ धाम में बर्फ की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में अभी भी 2 से 3 फीट तक बर्फ जमी है। कुछ दिन पहले यह 4 से 5 फीट तक थी, जो अब धीरे-धीरे कम हो रही है। वहीं, गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर कई जगह ग्लेशियर टूटकर गिर गए थे, जहां 3 से 4 प्रमुख ग्लेशियर पॉइंट चिन्हित किए गए हैं। थारू-चोराबारी ग्लेशियर का सीना चीरा विभागीय अधिकारियों के अनुसार, थारू और चोराबारी जैसे ग्लेशियरों के टूटकर रास्ते में आने से बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी। यहां बर्फ की ऊंचाई 8 से 10 फीट तक पहुंच गई थी। मजदूरों ने इंसानी कद से भी ऊंची इन बर्फ की दीवारों को काटकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित रास्ता तैयार किया है। जब श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरेंगे, तो उनके दोनों तरफ 8-9 फीट ऊंची बर्फ की दीवारें होंगी, जो एक अद्भुत अनुभव होगा। कपाट खुलने से पहले पूरी होंगी तैयारियां डीएम ने बताया कि यात्रा की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्यू (लाइन को व्यवस्थित तरीके से संभालना) मैनेजमेंट के साथ ही सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केदारनाथ का मुख्य पहुंच मार्ग अब पूरी तरह से साफ करा दिया गया है। इस भारी बर्फ को हटाने और मार्ग को सुचारू करने के लिए 100 से अधिक अनुभवी मजदूरों को लगाया गया है। अब सिर्फ मंदिर परिसर के पास जमी बर्फ को हटाने का काम अंतिम चरण में है। बाबा केदार की पंचमुखी डोली के धाम पहुंचने से पहले मंदिर, परिक्रमा स्थल भी पूरी तरह बर्फ से साफ हो जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं अक्सर भारी बर्फबारी के बाद यह अफवाहें उड़ने लगती हैं कि शुरुआती दिनों में यात्रियों की संख्या सीमित की जाएगी, लेकिन प्रशासन ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। प्रशासन की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं की गई है। बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुई बिजली और पानी की लाइनों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। धाम में बिजली-पानी की सुचारू आपूर्ति शुरू हो गई है। हेलीकॉप्टर सेवा के लिए हवाई पट्टी से बर्फ साफ हवाई यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अच्छी खबर है। केदारनाथ स्थित हवाई पट्टी (हेलीपैड) से पूरी बर्फ साफ कर दी गई है। अब हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में कोई बाधा नहीं है। धार्मिक परंपराओं और शेड्यूल में बदलाव नहीं भारी बर्फबारी के बावजूद मंदिर की सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मंदिर के सफाई अभियान से लेकर कपाट खुलने के तय मुहूर्त और शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं होगा। पिछले साल की तुलना में पहले शुरू हो रही यात्रा केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यह तिथि महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026) के अवसर पर ऊखीमठ में पारंपरिक पंचांग गणना के बाद घोषित की गई थी। इस साल केदारनाथ यात्रा पिछले साल की तुलना में पहले शुरू हो रही है। 2025 में धाम के कपाट 2 मई को खुले थे, यानी श्रद्धालु इस बार 10 दिन पहले बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। 2023 के बाद फिर दिखेगा ऐसा अद्भुत नजारा विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, आमतौर पर अप्रैल के अंत तक केदारनाथ में बर्फ काफी हद तक पिघल जाती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अलग है। कपाट खुलने के समय इतनी भारी बर्फबारी का नजारा 2023 के बाद फिर देखने को मिल रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं को बर्फ से ढके हिमालय के बीच बाबा केदार के दर्शन का खास अनुभव मिलेगा। केदारनाथ यात्रा के लिए अब तक 5.96 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पिछले साल 2025 में करीब 17.68 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। ----------------- ये खबर भी पढ़ें : चारधाम यात्रा- केदारनाथ में अब ‘नो रूम’ की टेंशन खत्म: 25 हजार यात्रियों के लिए नाइट स्टे का इंतजाम, कॉटेज और टेंट में मिलेगी सुविधा चारधाम यात्रा से पहले केदारनाथ में इस बार ‘नो रूम’ की टेंशन खत्म होती दिख रही है। प्रशासन ने करीब 25 हजार तीर्थयात्रियों के नाइट स्टे की मजबूत प्लानिंग तैयार कर ली है। पैदल मार्ग से लेकर धाम तक कॉटेज और टेंट की व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को नाइट स्टे के लिए भटकना न पड़े। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

क्या है पर्सनैलिटी राइट्स और क्यों अमिताभ बच्चन से लेकर कार्तिक आर्यन तक; सेलेब्स कर रहे इसकी मांग

कई सेलेब्स पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हैं। लेकिन अगर आप जानना चाहते हैं कि ये क्या है तो अंदर पढ़ें खबर।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में विराट कोहली का जलवा, बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर अभी भी बने हुए हैं टी20 के किंग

विराट कोहली आईपीएल 2026 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। स्टार बल्लेबाज भले ही 2 साल पहले ही टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था लेकिन उनका प्रदर्शन बता रहा कि भले ही उन्होंने टी20 से संन्यास ले लिया हो लेकिन अब भी वह टी20 के किंग हैं। 

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन जैसे युवा तमाम धुरंधरों के बीच भी विराट कोहली आईपीएल 2026 में फिलहाल सबसे बड़े रन स्कोरर हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ बुधवार को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे कोहली ने 34 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। अब तक इस सीजन के 5 मैचों में उनके नाम 57 के औसत से सबसे ज्यादा 228 रन दर्ज हो चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158 से ऊपर का है। 

हालांकि, विराट कोहली बुधवार को सिर्फ 1 रन से अर्धशतक से चूक गए। अगर वह एक रन और बना लिए होते तो इस आईपीएल सीजन में ये उनका तीसरा अर्धशतक होता। अब तक 5 पारियों में 4 बार 30 प्लस की पारी खेल चुके हैं। इस सीजन में उनका सबसे कम व्यक्तिगत स्कोर 28 रन का रहा है। विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अब तक 5 पारियों में 25 चौके और 8 छक्के जड़े हैं। 

विराट कोहली ने जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की खिताबी जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था। तब तीन दिग्गजों ने एक साथ टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था- कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा। 
Thu, 16 Apr 2026 13:07:14 +0530

  Videos
See all

Lucknow अग्निकांड पर राजनाथ सिंह-CM योगी का एक्शन! | Shorts | Lucknow Fire | CM Yogi | Rajnath Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T07:31:57+00:00

बालकनी मे मस्ती करना पड़ा भारी,गिरे नीचे | #balcony #sudarshannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T07:42:45+00:00

Women Reservation Bill:धर्म के आधार पर मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण का सवाल ही पैदा नहीं होता-Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T07:31:22+00:00

Women Reservation bill : नारी शक्ति का शंखनाद ! | PM Modi | Lok Sabha | Special Parliament session #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T07:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers