Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Tula Rashifal 2026: तुला राशि वालों के साथ होने वाला है कुछ बड़ा...चंद्रमा की चाल खोलेगी भाग्य का राज

Aaj Ka Tula Rashifal 2026: तुला राशि वालों के लिए 10 अगस्त का दिन बेहद खास रहने वाला है. भाग्य स्थान में चंद्रमा की मौजूदगी कई शुभ संकेत दे रही है. नौकरी, व्यापार और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं. लेकिन आज एक खास उपाय आपकी किस्मत को और मजबूत कर सकता है. आखिर क्या है वह उपाय और आज किन मामलों में मिलेगा भाग्य का साथ? जानिए पूरा राशिफल.

Continue reading on the app

FD के ब्याज दरों में बदलाव, इस सरकारी बैंक ने किया ऐलान, 10 अगस्त से नए रेट लागू, जानें डिटेल

पब्लिक सेक्टर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। यह कदम बैंक ने आरबीआई एमपीसी बैठक के फैसले के बाद उठाया है। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट्स 10 अगस्त से लागू होंगे। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.25% ब्याज मिल रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 50 आधार अंक यानि 0.50 % ब्याज ऑफर कर रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग वालों को 3.50% से लेकर 6.75% इंटरेस्ट मिल रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर सावधि जमा के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इन टेन्योर पर मिल रहा 6% से ज्यादा ब्याज 

बैंक सामान्य नागरिकों को दो टेन्योर पर 6% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। एक साल से लेकर 2 साल से कम के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.10% इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 6.60% ब्याज मिल रहा है। 2 साल से अधिक और 3 साल से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें यहाँ जानें 

  • 7 से 14 दिन- 3%
  • 15 से 30 दिन- 3.50%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 से लेकर 59 दिन- 4.25%
  • 60 से लेकर 90 दिन- 4%
  • 91 से 179 दिन- 4.25%
  • 180 से 270 दिन- 5.50%
  • 271 से लेकर 364 दिन- 6%
  • एक साल से लेकर 2 साल से कम- 6.10%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.25%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6%

सेविंग्स डिपॉजिट पर कितना ब्याज मिल रहा?

बैंक ने आखिरी बार मई में सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया था। वर्तमान में 250 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% इंटरेस्ट मिल रहा है। 250 करोड़ से लेकर 500 करोड़ रुपये के डिपॉजिट पर 3% इंटरेस्ट मिल रहा है। 500 करोड़ रुपये से लेकर 1000 करोड़ तक के डिपॉजिट पर 3.50%, 1000 करोड़ रुपये से लेकर 2,000 करोड़ रुपये के बैलेंस पर 4.50% और 2,000 करोड़ रुपये के डिपॉजिट 4.75% ब्याज मिल रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: काव्या मारन की विदेशी टीम में ‘देसी स्टार’, जब-जब चला बॉलिंग का जादू, उतनी बार जीती सनराइजर्स

इंग्लैंड की लीड द हंड्रेड के महिलाओं वाले टूर्नामेंट में ही भारतीय खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत है और इस सीजन में भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखा भी रही हैं. Sun, 09 Aug 2026 23:45:57 +0530

  Videos
See all

CM योगी के नेतृत्व में लखनऊ में तिरंगा यात्रा | #shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T21:10:22+00:00

नींदाकरा के पास INS Kalpeni की डाइविंग ऑपरेशन में तैनाती | #shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T21:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers