Responsive Scrollable Menu

साइबर लिटरेसी- ‘चारधाम यात्रा 2026’ के नाम पर स्कैम:रजिस्ट्रेशन, होटल, हेलिकॉप्टर बुकिंग में बरतें सावधानी, न करें ये 9 गलतियां

उत्तराखंड चारधाम यात्रा (2026) शुरू होने में कुछ दिन बाकी हैं। इस बार केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे। हर साल लाखों लोग इस यात्रा में शामिल होते हैं। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इस साल अब तक 11.68 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। साइबर ठग इसी मौके का फायदा उठा रहे हैं। वे फर्जी वेबसाइट और कॉल से श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं। रजिस्ट्रेशन, होटल और हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने अलर्ट जारी कर यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज बात चारधाम यात्रा से जुड़े इस स्कैम की। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्याेरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठग किस तरह के फ्रॉड कर रहे हैं? जवाब- ठग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, होटल और हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। आइए इन्हें एक-एक करके समझते हैं— रजिस्ट्रेशन फ्रॉड ठग चारधाम यात्रा के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाते हैं। ये एकदम ऑफिशियल पोर्टल जैसी दिखती है। लोग बिना जांचे इन साइट्स पर अपनी डिटेल्स भरते हैं और ‘रजिस्ट्रेशन फीस’ के नाम पर पैसे गंवा देते हैं। जबकि असली प्रक्रिया मुफ्त होती है। इसे ग्राफिक में देखिए- होटल बुकिंग फ्रॉड साइबर ठग सस्ते होटल और आकर्षक पैकेज का लालच देकर श्रद्धालुओं को फंसाते हैं। सोशल मीडिया या कॉल से एडवांस पेमेंट लेने के बाद फर्जी कन्फर्मेशन देते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए- हेलिकॉप्टर बुकिंग फ्रॉड ‘लिमिटेड सीट’ और ‘VIP बुकिंग’ का दबाव बनाकर ठगी होती है। ठग फर्जी वेबसाइट या एजेंट से तुरंत पेमेंट कराते हैं। बाद में टिकट या बुकिंग फर्जी निकलती है। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- लोग ठगों के जाल में क्यों फंसते हैं? वे क्या गलतियां करते हैं? जवाब- चारधाम यात्रा में श्रद्धालु जल्दबाजी में कुछ गलतियां कर देते हैं, जिनका साइबर ठग फायदा उठाते हैं। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का सही तरीका क्या है? जवाब- चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हमेशा आधिकारिक पोर्टल या एप के जरिए ही करें। ध्यान रखें, अगर कोई व्यक्ति जल्दी रजिस्ट्रेशन या VIP पास की बात कह रहा है तो वह फ्रॉड हो सकता है। चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन का सही तरीका समझिए- वेबसाइट के जरिए- दूसरा विकल्प तीसरा विकल्प जरूरी बातें सवाल- होटल बुकिंग करने का सही तरीका क्या है? जवाब- इसका सही तरीका पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग करने का सही तरीका क्या है? जवाब- चारधाम यात्रा में केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर की बुकिंग की जाती है। स्टेप-बाय-स्टेप इसकी प्रक्रिया समझिए- जरूरी बातें सवाल- अगर बस या कैब बुक कर रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- बस कैब सवाल- अगर बिना रजिस्ट्रेशन के चारधाम यात्रा पर जाएं तो क्या होगा? जवाब- ऐसी स्थिति में कई प्रॉब्लम्स हो सकती हैं- सवाल- अगर गलती से किसी स्कैम का शिकार हो जाएं तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। ………………………. साइबर लिटरेसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए साइबर लिटरेसी- LPG बुकिंग के नाम पर स्कैम:जानें कैसे हो रहा फ्रॉड, पैनिक न करें, 9 सावधानियां बरतें, जानें बुकिंग का सही तरीका ‘LPG गैस बुकिंग स्कैम’ में ठग फर्जी वेबसाइट, कॉल या मैसेज के जरिए गैस बुकिंग के नाम पर लोगों से OTP, बैंकिंग डिटेल्स मांगकर खाते से पैसे ऐंठ लेते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

अधिकारी के घर काम करने वाली लड़की की पीट-पीटकर हत्या, रांची में वारदात

रांची के एक इलाके में एक 16 साल की एक घरेलू सहायिका की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली ने ऐसे बदला अपना अंदाज, सिर्फ 10 गेंदों के खेल में छुपा है राज

विराट कोहली ने पिछले 2-3 सीजन में काफी रन बनाए हैं लेकिन उनके बल्ले से सिर्फ रन ही नहीं निकले, जिस अंदाज में उन्होंने ये बटोरे हैं, वो सबसे खास है. कोहली की बैटिंग का अंदाज काफी बदल गया है और ये साफ नजर आ रहा है. Sat, 18 Apr 2026 16:24:40 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan Viral: 'जब मेरे पास पैसा नहीं था..' सदन में क्या बोले रवि किशन ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:44:25+00:00

Mumbai में 19 अप्रैल को भव्य ArogyaYatra...आध्यात्म और स्वास्थ्य का अनोखा संगम | Omendra Maharaj Ji #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:47:27+00:00

PM Modi To Address Nation: PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित | BJP Vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:43:28+00:00

BJP Women Protest : राहुल के घर के घेराव की तैयारी, महिला बिल गिरने पर भड़की वरज! | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers