Responsive Scrollable Menu

प्रयागराज में बड़ा ट्रेन हादसा: एक गलती से 5 यात्रियों की मौत, पोटली में ले जाना पड़े शव के टुकड़े

Prayagraj Train Accident : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के करछना इलाके में एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कालका एक्सप्रेस से एक युवक गिरकर ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।

Continue reading on the app

समुद्र में अमेरिकी नौसेना की सख्त गश्त, ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी लागू; कई जहाज लौटे

नई द‍िल्‍ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ओमान की खाड़ी के संवेदनशील हालात पर अमेरिकी नौसेना सक्रिय गश्त में लगी हुई है। नाकेबंदी का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसका असर ये हुआ क‍ि शुरुआती 48 घंटों में कई जहाजों को रास्ता बदलना पड़ा।

यूएस सेंट्रल कमांड का आधिकारिक एक्‍स अकाउंट में बताया गया क‍ि अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं, जबकि सेंटकॉम ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी को लागू करना जारी रखे हुए है। अमेरिकी सेनाएं वहां मौजूद हैं, सतर्क हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।

यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी के पहले 48 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज अमेरिकी सेनाओं को पार नहीं कर पाया है। इसके अलावा, 9 जहाजों ने अमेरिकी सेनाओं के निर्देश का पालन करते हुए वापस मुड़कर किसी ईरानी बंदरगाह या तटीय क्षेत्र की ओर लौट गए हैं।

यूएस सेंट्रल कमांड ने अरब सागर में उड़ान संचालन करते हुए यूएसएस अब्राहम लिंकन का एक वीड‍ियो आधिकारिक एक्‍स अकाउंट में जारी करते हुए ल‍िखा, हजारों अमेरिकी सैनिक, जिनमें अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के 5,000 नाविक और मरीन शामिल हैं। ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों को रोकने के मिशन को अंजाम दे रहे हैं।

वहीं अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने बुधवार को ट्रुथ पर बड़ा बयान देते हुए होर्मुज स्‍ट्रेट को हमेशा के लिए खोलने की बात कही।

ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने शी जिनपिंग की दोस्ती, ईरान को हथियार न मुहैया कराने, स्मार्ट तरीकों और लड़ाई से बेहतर विकल्प की ओर इशारा किया।

चीन के साथ मिलकर काम करने का संकेत देते हुए कहा, चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं—और दुनिया के लिए भी। ऐसी हालत फिर कभी नहीं होगी।

इसके बाद उन्होंने ईरान को चीन के राजीनामे और जिनपिंग के गले लगने की बात कही, कहा कि वे ईरान को हथियार न भेजने पर राजी हो गए हैं। जब मैं कुछ हफ्तों में वहां पहुंचूंगा तो राष्ट्रपति शी मुझे कसकर गले लगा लेंगे। हम साथ मिलकर स्मार्ट तरीके से और बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मुसीबत में मास्टर ब्लास्टर का यार... विनोद कांबली पर मंडराया स्ट्रोक का खतरा, पर्दे के पीछे से सचिन कर रहे मदद

Vinod Kambli health update: विनोद कांबली इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. उनके ब्रेन में एक परमानेंट 'क्लॉट' है. जिसके कारण डॉक्टरों ने ब्रेन स्ट्रोक की चेतावनी दी है. खराब याददाश्त और शारीरिक असंतुलन के बावजूद, कांबली की इच्छाशक्ति कम नहीं हुई है. जहां सचिन तेंदुलकर और अन्य क्रिकेटर मित्र चुपचाप उनकी आर्थिक मदद कर रहे हैं, वहीं कांबली ने हाल ही में एक विज्ञापन के जरिए एक दशक बाद कैमरे के सामने वापसी की है. उनके स्वास्थ्य को लेकर दुआओं का दौर जारी है. Wed, 15 Apr 2026 23:53:01 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: परिसीमन बिल के विरोध में विपक्ष ! #shorts #ytshorts #modi #rahul #nkp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T19:27:48+00:00

News Ki Pathshala: मोदी-शाह ने बनाई कौन सी रणनीति? #shorts #ytshorts #pmmodi #nkp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T19:26:05+00:00

Miraculous Survival: मौत छू कर निकल गई! 12 बार सांप के काटने के बाद भी जिंदा है ये शख्स! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T19:22:48+00:00

'My brother's killer brags on TikTok about partying in jail.' #Prisons #Scotland #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T19:24:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers