Responsive Scrollable Menu

भाजपा सांसद बोले-शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?:एथेनॉल के विरोध पर भड़के, कहा- सबसे कम महंगाई भारत में, सबसे ज्यादा रोजगार यहां

मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर विवादित बयान से चर्चा में हैं। रीवा एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम के दौरान एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- आंदोलन हो रहा है एथेनॉल नहीं चलेगा, शुद्ध पेट्रोल चलेगा। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? सांसद मिश्रा रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए शुरू हुई नई उड़ानों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति और एथेनॉल नीति पर अपनी बात रखी। देखिए कार्यक्रम की तस्वीरें देश में सिर्फ 20% तेल उत्पादन, युद्ध से बढ़ा संकट सांसद ने एथेनॉल मिश्रण (Blending) का बचाव करते हुए कहा कि भारत में केवल 20% कच्चे तेल का उत्पादन होता है, जबकि 80% तेल विदेश से आयात करना पड़ता है। वैश्विक युद्ध की स्थितियों के कारण अब तेल आपूर्ति के लिए जहाजों को 18 हजार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में जब पीएम मोदी पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने की बात करते हैं तो कुछ लोग विरोध में आंदोलन करने लगते हैं। ब्राजील में 100% एथेनॉल से चल रहीं गाड़ियां जनार्दन मिश्रा ने दुनिया के दूसरे देशों का उदाहरण देते हुए कहा- ब्राजील दुनिया में सबसे ज्यादा एथेनॉल बनाता है। वहां 100% एथेनॉल से गाड़ियां चल रही हैं, फिर भी वाहनों में कोई समस्या नहीं आती। भारत में भी ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ और कार मैकेनिक मानते हैं कि एथेनॉल से गाड़ियों के इंजन को नुकसान नहीं पहुंचता, फिर भी इसका बेवजह विरोध किया जा रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा रोजगार और कम महंगाई भारत में पीएम मोदी के सुशासन की तारीफ करते हुए सांसद ने दावा किया कि आज भारत में दुनिया का सबसे अधिक रोजगार और सबसे कम महंगाई दर है। देश में अराजकता न होने के कारण विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चीन और पाकिस्तान के मंसूबों का विरोध करने के बजाय देश की प्रगति में रोड़ा अटका रहे हैं, जबकि सभी को सरकार की विकास नीतियों का समर्थन करना चाहिए। अगर आप बघेलखंड इलाके से हैं तो पढ़िए बघेली बोली में पूरा वक्तव्य "आज दुनिया मा सर्वाधिक रोजगार, नौकरी नहीं, रोजगार अगर कहाउं उपलब्ध होई रहे हैं ता वह देश का नाम हिंदुस्तान। आज सबसे कम अगर महंगाई कहाउं है, पूरे दुनिया मा महंगाई है… ए भाई, हल्ला न करत थो का? सुनए देंगा कैती! आज सबसे कम अगर कहाउं महंगाई है पूरे देश, दुनिया मा... तो वह देश है हिंदुस्तान। आज... आज आत्मनिर्भर बने की ओर देश बढ़ रहा है। हम... 600 करोड़ के बम निर्यात करत रहेन, आज 38,000 करोड़ के हवाई, सैनिक सामान निर्यात कर रहेन। या गैस मा और तेल मा, यह देश 20% हमरे यहां तेल होत है। 80% विदेश से लेई थे। औहू मा ए समय लड़ाई छिड़ गए है, होर्मुज बंद है। औ उहां... इं पंचे हूती वाले अउर बंद कै दीन्हीं, त 18,000 किलोमीटर के चक्कर लगा के तेल मिलन लाग। और जब मोदी जी कहात हें कि एथेनॉल मिलावा 20% तो आंदोलन हो रहा है कि नहीं एथेनॉल न चली, केवल शुद्ध पेट्रोल चली। शुद्ध पेट्रोल तोहरे बाप के यहां से आई? शुद्ध पेट्रोल हइये नहीं आ देश मा तो कहां से आई? आज विरोध हो रहा है एथेनॉल के। 100 प्रतिशत ब्राज़ील बनावत है एथेनॉल। पूरे ब्राज़ील के यहां डीजल, पेट्रोल गाड़ी एथेनॉल से चल रही। ऑटोमोबाइल वाले कह रहे हैं कि नहीं हम इंजन हमारे पास है, कउनो दिक्कत नहीं है औ एथेनॉल से गाड़ी चलावे वाली क्षमता है हिंदुस्तान मा। हिंदुस्तान के गाड़ी एथेनॉल से चलहीं... चल सकती हैं, लेकिन लोग कहात हैं नहीं एथेनॉल न बनावा। एथेनॉल न बनावत तो पेट्रोल कहाँ से आबै, डीजल कहां से आबै?"

Continue reading on the app

खीरा, तोरी, पालक के दाम आसमान पर, मछली-चिकन भी महंगा... भूखा मार रही है गर्मी, पर कहां?

South Korea Extreme Heatwave: गर्मी सिर्फ जीना मुश्किल नहीं करती बल्कि इससे पड़ने वाले प्रभाव भी दिक्कत पैदा करते हैं. कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है दक्षिण कोरिया में, जहां खाने-पीने के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन जब कोई युवा खिलाड़ी पहली बार उस ड्रेसिंग रूम में पहुंचता है, जहां उसके बचपन के पसंदीदा सितारे मौजूद हों, तो वह पल बेहद खास बन जाता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का ऐसा ही किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहली बार पहुंचने पर वह इतने घबरा गए थे कि टीम के सामने अपना परिचय देने के अलावा कुछ बोल ही नहीं पाए थे।

मोहम्मद शमी ने बताया कि भारतीय टीम में पहली बार शामिल होने से पहले उन्हें अंदाजा नहीं था कि अंदर का माहौल कैसा होगा। मैच से एक दिन पहले टीम की बैठक हो रही थी। जैसे ही वह कमरे के अंदर पहुंचे और आसपास बैठे खिलाड़ियों को देखा, उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके बचपन के लगभग सभी पसंदीदा खिलाड़ी उनके सामने बैठे हों। इस वजह से वह चुपचाप जाकर बैठ गए और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर पाए।

इसी दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने शमी से कुर्सी पर खड़े होने के लिए कहा और टीम के सामने कुछ बोलने को कहा। शमी ने बताया कि उस समय उनके दिमाग में कुछ भी नहीं आ रहा था। बड़े खिलाड़ियों को सामने देखकर वह इतना नर्वस हो गए थे कि उन्हें अपना भाषण तक याद नहीं रहा। आखिर में उन्होंने सिर्फ अपना नाम और अपने शहर के बारे में बताया और वहीं रुक गए।

गौरतलब है कि यह घटना शमी के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत के दौर की है। उन्होंने छह जनवरी 2013 को दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उसी साल नवंबर में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें टेस्ट पदार्पण का मौका मिला। इसके बाद 21 मार्च 2014 को मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी पदार्पण किया।

उस शुरुआती झिझक के बाद शमी ने भारतीय तेज गेंदबाजी में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने भारत के लिए 64 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और 229 विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम छह बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। एकदिवसीय क्रिकेट में शमी ने 108 मुकाबलों में 206 विकेट हासिल किए हैं, जबकि इस प्रारूप में भी उन्होंने छह बार पांच विकेट लिए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने 25 मैच खेलकर 27 विकेट अपने नाम किए हैं।

शमी ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम से जुड़ा एक और मजेदार किस्सा भी बताया। उनसे जब टीम के सबसे मजाकिया खिलाड़ी का नाम पूछा गया तो उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को चुना। शमी के मुताबिक, धवन मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम का माहौल हल्का रखने की कोशिश करते थे।

उन्होंने बताया कि अगर भारत कोई मुकाबला हार जाता था और सभी खिलाड़ी चुपचाप बैठते थे, तब धवन अचानक जोर से हंसने लगते थे। पूछने पर वह मजाक में कहते थे कि मैच हार गए हैं, इसलिए हंसी आ रही है। शमी के मुताबिक, धवन कभी-कभी पंजाबी गाने बजने पर मेज पर खड़े होकर नाचने भी लगते थे। ऐसी हरकतों से हार के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल ज्यादा भारी नहीं होता था।

बता दें कि शिखर धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 एकदिवसीय और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2024 में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। शमी के मुताबिक, पूरे साल क्रिकेट खेलने के दौरान जीत और हार दोनों आती रहती हैं, इसलिए खिलाड़ियों के लिए मुश्किल समय में भी माहौल को सामान्य रखना जरूरी होता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नौ मार्च 2025 को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। भारत ने यह मुकाबला चार विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम किया था। शमी के करियर की शुरुआत में जिस खिलाड़ी के सामने वह कुछ बोल नहीं पाए थे, उसी टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में उनका नाम आज शामिल है।
Mon, 10 Aug 2026 21:43:21 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: JPSC पर तो बहुत तगड़ा खुलासा हो गया! | #jharkhandprotest #ranchinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T16:08:51+00:00

News Ki Pathshala: Rubika Liyaquat | मानसून सत्र.. 3 दिन बाकी..शाह ने गेम सेट कर दिया? #fcra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T16:11:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers