Responsive Scrollable Menu

'अब हो गया...', आत्महत्या करने के लिए नर्मदा में उतर गए थे गोविंदा, एक्टर ने अपनी लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा

Govinda Wanted To Do Suicide: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) 90 के दशक में इंडस्ट्री के सबसे बड़े और पॉपुलर सितारों में गिने जाते थे. उन्होंने अपनी कॉमेडी, डांस और अलग अंदाज से लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीता था. फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता था. हालांकि, बाद में उनके करियर में धीरे-धीरे डाउनफॉल आना शुरू हुआ और वह बड़े पर्दे से दूर होते चले गए. हालांकि, अब वह दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. लेकिन उससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर को याद किया. जब वह नर्मदा नदी में आत्महत्या करने के लिए उतर गए थे. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक ख्याल ने उनकी जिंदगी बचा ली थी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

मां के निधन के बाद टूट गए थे गोविंदा

गोविंदा ने न्यूज एजेंसी एएनआई संग बातचीत की. जिसका हाल ही में एक प्रोमो सामने आया. इस इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया, जब उन्हें लगा कि अब सब खत्म हो गया है. यह वह दौर था जब उन्होंने अपनी मां को खो दिया था. मां के निधन के बाद वह पूरी तरह टूट चुके थे. उन्होंने मान लिया था. सब कुछ खत्म हो गया है. 

गोविंदा ने कहा, 'एक टाइम मम्मी की वजह से हुआ. वो जिस वक्त जा रही थीं, तो लगा अब हो गया. इतना ही था. मैं मां नर्मदा नदी के अंदर चला गया और मुझे लगा कि थोड़ा आगे जाकर मां मिल जाएंगी. फिर अचानक ख्याल आया कि अरे मुझे अपने बच्चों के लिए जीना है.' जब पूछा कि क्या आप आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे तो उन्होंने जवाब दिया, 'कुछ-कुछ ऐसा ही हो गया था.'

एक ख्याल ने बचा ली थी जान

गोविंदा ने उस पल को याद करते हुए बताया कि जब वह नर्मदा में उतर गए थे. उन्हें अचानक अपने बच्चों का ख्याल आया. उस वक्त उनके मन में यह बात आई कि उन्हें अपने बच्चों के लिए जीना है. इसी एक ख्याल की वजह से उनकी जान बच सकी. गोविंदा का यह किस्सा सुनकर उनके फैंस भी इमोशनल हो गए. 

ये भी पढ़ें: 'रुपाली गांगुली बेवकूफ...', राखी सावंत ने की ‘अनुपमा’ को बायकॉट करने की मांग, सुनील शेट्टी को लेकर भी कही ऐसी बात

राजेश खन्ना और धर्मेंद्र के बारे में कही ये बात

इसी बातचीत में गोविंदा ने राजेश खन्ना और धर्मेंद्र के करियर को लेकर भी एक किस्सा शेयर किया. जब उनसे पूछा गया कि राजेश खन्ना की फिल्में नहीं चलीं तो क्या वह नाखुश थे. इस पर गोविंदा ने कहा, 'धरम जी, राजेश खन्ना जी काम से पहले की प्लानिंग तो अच्छे से कर लेते थे, लेकिन काम के बाद की जो प्लानिंग होती है...' गोविंदा ने एक्टर की इमेज को लेकर कहा,  'आपकी इमेज कैसे फैलाई जा रही है? 'इमेज मेकिंग में तो ये लोग कभी रहे ही नहीं. ये लोग शाम में बैठकर ड्रिंक करते थे.'

अब ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा

गोविंदा सालों से फिल्मों से दूर रहने के बाद कमबैक की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में अपने अपकमिंग फिल्म रूपा का ऐलान किया था. जानकारी के मुताबिक, गोविंदा इस फिल्म को खुद ही प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली सोशल मीडिया क्रिएटर और एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार नजर आएंगी. इस फिल्म से वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. जिसमें कॉमेडी के अलावा सस्पेंस भी देखने को मिलेगा. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. फैंस की नजर अब गोविंदा के कमबैक पर है कि वह सालों बाद बड़े पर्दे पर अपने अंदाज से लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद भी अरिजीत सिंह ने क्यों गाया ‘आवारापन 2’ के लिए गाना? अमाल मलिक ने बताया असली कारण

 

Continue reading on the app

'इस जन्म में केरल में पूरा वंदे मातरम् नहीं गाया जाएगा', कांग्रेस सांसद उन्नीथन का बयान

विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने राष्ट्रीय गीत का पूर्ण गायन कराने संबंधी इस पत्र को जारी किए जाने की आलोचना की है और इसे वापस लेने की मांग की है.

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा नहीं, सनवीर सिंह बने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के सबसे महंगे प्लेयर, फाजिल्का फाल्कन्स ने की पैसों की बरसात

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के लिए हुए पहले चरण की निलामी में ऑलराउंडर सनवीर सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं. सनवीर को फाजिल्का फाल्कन्स की टीम ने 13.20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है. लीग में हिस्सा लेने वाले स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को मार्की प्लेयर के रूप में सिर्फ 10-10 लाख रुपए मिलेंगे. Mon, 10 Aug 2026 07:46:24 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 16 राज्यों में आंधी-बारिश मचाएगी भयंकर कहर? | Heavy Rain | IMD Alert | Landslide #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T04:45:04+00:00

E20 Petrol: एथेनॉल विरोध पर रीवा सांसद का विवादित बयान | Rewa Airport | Janardan Mishra | Ethanol #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T04:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers