ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ का हमला, प्रदर्शनकारियों ने फेंकी पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें
ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ का हमला, प्रदर्शनकारियों ने फेंकी पानी की बोतलें जूते और चप्पलें
Viksit Gujarat Summit 2026: सेमीकंडक्टर से AI तक, गुजरात में टेक्नोलॉजी क्रांति को नई रफ्तार
Viksit Gujarat Summit 2026: गुजरात को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से गांधीनगर की GIFT City में ‘विकसित गुजरात समिट 2026’ का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया सहित उद्योग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘Politics of Performance’ के जरिए विकास को नई दिशा दी है. ‘विकसित भारत, विकसित गुजरात’ का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि हर नागरिक को समान अवसर, बेहतर जीवन और उज्ज्वल भविष्य उपलब्ध कराना है.
गुजरात में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात पहले से ही देश का मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो हब होने के साथ रिन्यूएबल एनर्जी आधारित ग्रीन ग्रोथ में अग्रणी है. अब राज्य तेजी से टेक्नोलॉजी हब के रूप में भी उभर रहा है. गुजरात में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू हो चुके हैं, जिससे राज्य को वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर नई पहचान मिली है.
डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना
राज्य सरकार की GCC और Data Centre Policy के जरिए आने वाले वर्षों में बड़े डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना है. वहीं, GIFT City में स्थापित AI Centre of Excellence टेक्नोलॉजी और उद्योग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहा है. मुख्यमंत्री ने बताया कि NITI Aayog के Investment Friendliness Index 2026 में गुजरात ने देश में पहला स्थान हासिल किया है. अप्रैल 2020 से 2025 के बीच राज्य को 73.9 अरब डॉलर का संचयी FDI प्राप्त हुआ है.
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि गुजरात अब स्पेस टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले पांच वर्षों में गुजरात इन उभरते क्षेत्रों में देश का अग्रणी राज्य बनेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









