गेहूं की रोटी में मिलाएं ये चीजें, शरीर को मिलेगा भरपूर प्रोटीन
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रसोई में रोटी सिर्फ एक खाना नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन सिर्फ गेहूं की रोटी शरीर की सभी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाती, खासकर जब बात प्रोटीन की आती है तो गेहूं की रोटी इस जरूरत को पूरा करने में थोड़ी पीछे रह जाती है। ऐसे में अगर थोड़ा सा बदलाव किया जाए तो वही रोटी शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए सबसे आसान तरीका है आटे में अलग-अलग तरह के पोषक तत्वों को मिलाना। इससे रोटी का स्वाद भी बेहतर होता है और पोषण भी कई गुना बढ़ जाता है।
सोयाबीन का आटा प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। जब इसे थोड़ी मात्रा में गेहूं के आटे में मिलाया जाता है तो रोटी का पोषण स्तर तुरंत बढ़ जाता है। इसी तरह बेसन यानी चने का आटा भी प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ताकत देते हैं।
रागी का आटा भी एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम और आयरन भी होता है, जो हड्डियों और खून के लिए जरूरी है। वहीं, किनुआ का आटा आजकल काफी लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि इसमें जरूरी अमीनो अम्ल पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
इसके अलावा, बीज और मेवे भी रोटी को ज्यादा पौष्टिक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। जैसे चिया बीज, अलसी और कद्दू के बीज में प्रोटीन के साथ-साथ अच्छे वसा और फाइबर भी होते हैं। जब इनका पाउडर बनाकर आटे में मिलाया जाता है तो यह न सिर्फ रोटी को हेल्दी बनाते हैं, बल्कि पाचन में भी मदद करते हैं। बादाम और मूंगफली जैसे मेवे भी शरीर को ऊर्जा देने के साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि इन चीजों का नियमित सेवन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
दालों का इस्तेमाल भी इसका प्रभावी तरीका है। मूंग दाल, चना दाल या उड़द दाल को हल्का भूनकर उसका पाउडर बना लिया जाए और उसे आटे में मिला दिया जाए तो रोटी का पोषण स्तर काफी बढ़ जाता है।
इसके साथ ही, रोटी को प्रोटीन से भरपूर बनाने का एक और तरीका है, उसे अलग-अलग तरह की चीजों के साथ तैयार करना, जैसे पनीर, दाल, या अंकुरित अनाज से बने पराठे। ये विकल्प स्वाद में बेहतर होते हैं, साथ ही शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं।
--आईएएनएस
पीके/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
लखनऊ में भीषण आग: 200 झुग्गियां जलकर राख, राहत-बचाव जारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी की शुरुआत के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. बुधवार को विकास नगर क्षेत्र में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे एक झोपड़ी से शुरू हुई आग देखते ही देखते विकराल रूप लेती गई. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और करीब 200 झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं.
आग इतनी भयंकर थी कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर धमाकों के साथ फटने लगे. धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए.
मौके पर पहुंचीं दमकल की टीमें
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में जुटे रहे. स्थानीय पुलिस ने भी इलाके को घेर लिया, ताकि किसी तरह की अनहोनी को रोका जा सके और राहत कार्य सुचारु रूप से चलता रहे.
पीड़ितों का दर्द, सब कुछ जलकर खाक
आग की इस घटना में झुग्गियों में रहने वाले गरीब परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया. एक महिला ने बताया कि उसके बच्चे का स्कूल बैग, कपड़े और घर का सारा सामान जल गया. कई लोग अपनी झोपड़ियों की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें रोका गया. आसमान में उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
#WATCH | Uttar Pradesh: A massive fire broke out in slums of Vikas Nagar area in Lucknow. Firefighting operations are underway. More details awaited. pic.twitter.com/5KCnzYJ8Ig
— ANI (@ANI) April 15, 2026
प्रशासन मौके पर सक्रिय
घटना की गंभीरता को देखते हुए विकाश और अम्रेंद्र कुमार सेंगर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. प्रशासन की ओर से बताया गया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, हालांकि नुकसान का आकलन अभी जारी है.
घायलों का इलाज और राहत व्यवस्था
घटना में कुछ लोग झुलस गए, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत के तौर पर पीड़ित परिवारों को रैन बसेरों और कल्याण मंडपों में शिफ्ट किया जा रहा है. बृजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों के भोजन, रहने और इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौके पर मेडिकल कैंप भी लगाया गया है.
जांच के आदेश
प्रशासन ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. लखनऊ की यह घटना एक बार फिर शहरों में झुग्गी बस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. हालांकि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, लेकिन सैकड़ों परिवारों के सामने अब दोबारा जीवन शुरू करने की चुनौती खड़ी हो गई है.
य़ह भी पढ़ें - गर्म, खारा और क्षारीय...तंजानिया का रहस्यमयी झील, जहां 'लाल पानी' का दिखता है खतरनाक रूप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation














.jpg)




