Responsive Scrollable Menu

CBSE 10th Result 2026 Toppers: आशना खुराना को परफेक्ट 100% मार्क्स, नितेश बहल को 499/500

CBSE 10th Result 2026 Toppers, Ashna Khurana, Nitesh Behl Success Story: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 में फरीदाबाद की आशना खुराना ने सभी विषयों में 100% अंक यानी 500 में 500 नंबर हासिल कर टॉप किया है, जबकि DPS ग्रेटर फरीदाबाद के नितेश बहल ने 500 में से 499 अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया। जानिए दोनों टॉपर्स की सफलता की कहानी।

Continue reading on the app

गुजरात सरकार का बड़ा कदम! एससी किसानों को जमीन खरीदने के लिए मिलेंगे 2 लाख रुपये

गुजरात सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के आर्थिक विकास के लिए एक बेहद शानदार योजना चला रही है. इस योजना का नाम 'अनुसूचित जाति के किसानों को कृषि भूमि खरीदने के लिए वित्तीय सहायता योजना' है. इसका कार्यान्वयन अनुसूचित जाति कल्याण निदेशक और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जा रहा है. आपको बता दें कि इस योजना की शुरुआत साल 1986 में की गई थी.

इस पहल का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के उन लोगों की मदद करना है जो दूसरों के खेतों में मजदूरी करते हैं. सरकार उन्हें खुद की जमीन खरीदने के लिए पैसा देती है ताकि वे खुद खेती कर सकें और अपनी इनकम बढ़ा सकें. इस योजना के तहत अधिकतम 2 एकड़ जमीन खरीदने के लिए सहायता दी जाती है.

योजना के तहत कितनी मिलेगी मदद

इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद काफी अच्छी है. अनुसूचित जाति के किसानों को कृषि भूमि खरीदने के लिए प्रति एकड़ 1,00,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है. अगर कोई किसान 2 एकड़ जमीन खरीदना चाहता है, तो उसे अधिकतम 2,00,000 रुपये तक की मदद मिल सकती है. यह पैसा इसलिए दिया जाता है ताकि गरीब परिवार अपनी जमीन के मालिक बन सकें. हालांकि, इसमें एक शर्त यह भी है कि सरकार की सहायता के अलावा जो बाकी पैसा लगेगा, वह लाभार्थी को खुद देना होगा. साथ ही, सरकार की मदद से खरीदी गई जमीन को अगले 15 सालों तक बेचा नहीं जा सकता है. यह जमीन सरकारी या किसी निजी व्यक्ति से खरीदी जा सकती है.

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रताएं तय की गई हैं. सबसे पहले तो आवेदक का अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से होना जरूरी है. इसके अलावा वह गुजरात का मूल निवासी होना चाहिए और उसका मुख्य पेशा खेतिहर मजदूरी होना चाहिए. सरकार ने आय की सीमा में भी राहत दी है. ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के लिए सालाना आय की सीमा 6,00,000 रुपये रखी गई है. परिवार का केवल एक ही सदस्य इस योजना का फायदा उठा सकता है. आवेदन करते वक्त आपको आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की कॉपी और जमीन बेचने की अनुमति से जुड़े रेवेन्यू विभाग के दस्तावेज जमा करने होंगे.

ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका

अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप ई-समाज कल्याण पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'न्यू यूजर' के तौर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. यहां आपको अपना नाम, जेंडर, जन्म तिथि और आधार नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी. रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं.

लॉगिन करने के बाद अपनी प्रोफाइल अपडेट करें और फिर होम पेज पर दी गई इस योजना को चुनें. इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें सभी जरूरी जानकारी भरकर और दस्तावेज अपलोड करके उसे सेव कर दें. अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट फ्यूचर के लिए संभालकर रखें. इस तरह आप घर बैठे इस सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- महिलाओं के लिए खुशखबरी! बिना ब्याज के मिलेगा 1 लाख का लोन, गुजरात सरकार की शानदार योजना

Continue reading on the app

  Sports

आर वैशाली ने रचा इतिहास... FIDE कैडिंडेट्स जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

R Vaishali scripts history wins Candidates Tournament: आर वैशाली ने साइप्रस में आयोजित FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है. वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद, वैशाली ने शानदार वापसी करते हुए अंतिम दौर में कतेरीना लैग्नो को मात दी. अब वह विश्व चैंपियनशिप में चीन की जू वेनजुन को चुनौती देंगी. डी गुकेश के बाद वैशाली की इस जीत ने भारत को शतरंज की दुनिया के दोनों शीर्ष मुकाबलों में खड़ा कर दिया है. Wed, 15 Apr 2026 23:30:37 +0530

  Videos
See all

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड के 10वीं की टॉपर Pratibha Solanki ने कैसे की तैयारी? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T18:26:01+00:00

Cast revealed for new Lord of the Rings movie #LotR #LordOfTheRings #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T18:30:20+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 16 April 2026 | Iran Us War | Trump | Iran Israel War |PM Modi |World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T18:30:09+00:00

Final Cut: TCS Nashik Scandal में HR Nida Khan पर खुलासा! | Maharashtra | Noida Protest | TATA | SIT #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T18:28:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers