West Bengal Election: पहले चरण के लिए 2407 कंपनियां तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगी Central Forces की नजर
भारत निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 2,407 टुकड़ियां तैनात करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सबसे अधिक बल मुर्शिदाबाद जिले में तैनात किए जाने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना चार मई को होगी।
अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 316 टुकड़ियां तैनात की जाएंगी, जिनमें 240 मुर्शिदाबाद पुलिस जिले और 76 जंगीपुर में होंगी। हाल के वर्षों में मुर्शिदाबाद में कई हिंसक घटनाएं हुई हैं, जिनमें वक्फ अधिनियम को लेकर विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी झड़पें और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) आंदोलन के दौरान अशांति शामिल हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘पहले चरण में केंद्रीय बलों की कुल 2,407 टुकड़ियां तैनात की जा रही हैं।
मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने का अवसर मिले, इसके लिए विस्तृत आकलन के बाद यह तैनाती की गई है।’’ उन्होंने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले में दूसरी सबसे अधिक 273 टुकड़ियां तैनात की जाएंगी। यह जिला राजनीतिक रूप से अहम नंदीग्राम सीट के कारण विशेष निगरानी में है, जहां प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी चुनाव मैदान में हैं। आयोग ने उत्तर दिनाजपुर को दो पुलिस जिलों में बांटा है, जहां इस्लामपुर में 61 और रायगंज में 71 टुकड़ियां तैनात की जाएंगी।
अन्य प्रमुख तैनातियों में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय में 125 और सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय में 44 टुकड़ियां शामिल हैं। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में 61, कलिम्पोंग में 21, जलपाईगुड़ी में 92 और अलीपुरद्वार में 77 टुकड़ियां तैनात की जाएंगी। पहले चरण के चुनाव में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा समेत आठ उत्तर बंगाल जिलों में मतदान होगा।
इसके अलावा मुर्शिदाबाद और पश्चिमी जिलों झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा में भी मतदान कराया जाएगा। इस चरण में पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में भी चुनाव होंगे। राज्य के कई इलाकों में केंद्रीय बल पहले ही तैनात किए जा चुके हैं और मतदाताओं में विश्वास जगाने के लिए ‘रूट मार्च’ किए जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
P Chidambaram का Modi सरकार पर हमला, बोले- Delimitation के नाम पर धोखा, 850 सीटों का प्रस्ताव 'भ्रम' है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





















