Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, सुरक्षित बचे दोनों पायलट
पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर आज दोपहर एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश-लैंड हो गया। यह हादसा दोपहर करीब 12:35 बजे एयरपोर्ट परिसर के अंदर, रनवे से थोड़ी ही दूरी पर हुआ। राहत की बात यह रही कि प्लेन में सवार दोनों पायलटों को कोई चोट नहीं आई और एयरक्राफ्ट को भी मामूली नुकसान ही पहुंचा है। बता दें कि इसी शहर में करीब सात महीने पहले हुए एक प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत हो गई थी।
रनवे से बाहर निकला एयरक्राफ्ट
सीनियर पुलिस ऑफिसर संदीप सिंह गिल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान रनवे से बाहर निकल गया था। इस प्लेन में कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंड्रे सवार थे। हादसे के वक्त दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को भी चोट नहीं आई।
#WATCH | Baramati | Pune Rural SP Sandeep Singh Gill says, "An aircraft VT-SEX was involved in a runway excursion incident at Baramati Airfield during a training exercise, with Capt Chirag Shashikant Doifode and Cadet Abhijeet Jundre on board. No injuries have been reported."… https://t.co/IR5T5Y6chw pic.twitter.com/hIH7PE4rcS
— ANI (@ANI) August 9, 2026
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब
कैसे हुई यह घटना?
पुलिस अधिकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट पहले लिंक ब्रावो से रनवे पर आया और टेक-ऑफ की कोशिश की, लेकिन टेक-ऑफ को बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद एयरक्राफ्ट को दूसरे छोर से दोबारा टेक-ऑफ के लिए ले जाया गया, जहां एक बार फिर टेक-ऑफ रोकना पड़ा। इस प्रक्रिया के दौरान स्पीड ज्यादा होने की वजह से प्लेन रनवे पर रुक नहीं पाया और पक्की सतह से बाहर निकलकर दाईं ओर चला गया। इसे भी पढ़ें: टर्बुलेंस का शिकार हुई Air India Flight का पायलट डोप टेस्ट में फेल, जांच में जुटा DGCA
जनवरी में हुआ था बड़ा हादसा
इससे पहले जनवरी में बारामती एयरपोर्ट के पास लियरजेट 45 प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें अजीत पवार समेत 5 लोगों की जान चली गई थी। VSR वेंचर्स के उस प्लेन में 66 साल के एनसीपी नेता, उनके सिक्योरिटी ऑफिसर, अटेंडेंट और दो पायलट कैप्टन सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक मौजूद थे। यह हादसा 28 जनवरी को दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश करते समय हुआ था।
Pakistan Army Coup।Asim Munir: Pakistan में होनाे वाला है तख्तापलट,सेना की तैयारी पूरी ?Top News
Pakistan Army Coup।Asim Munir:एक तरफ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हालात खराब हैं...दूसरी तरफ 11 अगस्त को बलूचिस्तान की आज़ादी का ऐलान हो गया है और इस सबके बीच पाकिस्तान में फिर तख्तापलट की आहट की खबरे हैं. शहबाज शरीफ की सरकार बिना बहुमत के बनी थी और अब शहबाज़ सरकार संकट में दिखाई दे रही है.देश के सारे महत्वपूर्ण फैसले रावलपिंडी (पाकिस्तानी सेना का Headquarter) में लिए जाते हैं। असीम मुनीर के हाथों में सारी ताकत आ गई है जब पाकिस्तान एक साथ कई संकटों से जूझ रहा है। #pakistan #pakarmy #shahbazsharif #asimmunir #topnews #todaynews #worldnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
