Responsive Scrollable Menu

'रुपाली गांगुली बेवकूफ...', राखी सावंत ने की ‘अनुपमा’ को बायकॉट करने की मांग, सुनील शेट्टी को लेकर भी कही ऐसी बात

Rakhi Sawant Slams Rupali Ganguly: अपने बेबाक अंदाज, विवादित बयानों और बिंदास पर्सनैलिटी के लिए मशहूर राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. राखी अक्सर बॉलीवुड और टीवी से जुड़े सितारों पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटतीं. अब उन्होंने एक्टर सुनील शेट्टी और टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को निशाने पर लिया है. राखी ने जहां सुनील शेट्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए पुराने बयान पर तंज कसा, वहीं रुपाली गांगुली के मशहूर टीवी शो ‘अनुपमा’ को लेकर लोगों से बायकॉट करने की अपील कर दी.

सुनील शेट्टी के किस बयान पर भड़कीं राखी सावंत?

दरअसल, कुछ समय पहले सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपनी नातिन इवारा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था. एक्टर ने बताया था कि उनकी छोटी नातिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर देखकर उन्हें पहचानती हैं और ‘मोदी जी’ कहकर पुकारती हैं. सुनील शेट्टी ने ये भी बताया था कि उनकी नातिन घर के मंदिर में रखी पीएम मोदी की तस्वीर के सामने लड्डू का भोग लगाती है. सुनील शेट्टी के इस बयान की काफी चर्चा हुई थी. अब राखी सावंत ने इसी बयान को लेकर सुनील शेट्टी पर तंज कसा है.

‘15 महीने की बच्ची मोदी-मोदी कैसे करेगी?’

पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने सुनील शेट्टी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उनकी 15 महीने की नातिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘मोदी-मोदी’ कहती है, तो ये बात उन्हें समझ नहीं आती. राखी ने अपने खास अंदाज में सुनील शेट्टी पर तंज कसते हुए कहा कि इतनी छोटी बच्ची ठीक से बोल भी नहीं सकती ऐसे में वो किस तरह ‘मोदी-मोदी’ करेगी. इसके बाद राखी ने सुनील शेट्टी पर राजनीतिक तंज भी कस दिया. उन्होंने आरोप लगाने वाले अंदाज में कहा कि सुनील शेट्टी को ये कहना चाहिए कि उन्हें टिकट चाहिए. राखी के इस बयान को लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग राखी के बयान को उनका बेबाक अंदाज बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना भी की है.

रुपाली गांगुली पर भी भड़कीं राखी

सुनील शेट्टी के बाद राखी सावंत ने टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को भी आड़े हाथ लिया. राखी ने रुपाली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ को लेकर लोगों से बायकॉट की अपील कर दी. राखी सावंत ने रुपाली गांगुली को निशाने पर लिया और बोलीं, 'रुपाली गांगुली बेवकूफ. कहती है कि उसके शो 'अनुपमा' को पूरे देश की जनता ने सुपरहिट किया और वहां पर सरकार की, मोदी जी की चमचागिरी कर रही है. सब लोग रुपाली को बायकॉट करो. इसके शो को बायकॉट करो क्योंकि ये देश की जनता को सपोर्ट नहीं कर रही है और मैं सिर्फ देश की जनता को सपोर्ट कर रही हूं.'

पीएम मोदी के समर्थन में क्यों रहती हैं रुपाली गांगुली?

रुपाली गांगुली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से पहचान बनाने वाली रुपाली को ‘अनुपमा’ ने घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. रुपाली गांगुली राजनीति को लेकर भी अपनी राय जाहिर करती रही हैं. वो भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में कई बार अपनी बात रख चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी रुपाली कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देती रहती हैं. इसी वजह से राखी सावंत का ताजा बयान भी रुपाली की राजनीतिक विचारधारा और पीएम मोदी के समर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने किया जबरदस्ती होंठों पर Kiss, उड़ गए हसीना के होश, वायरल हुआ वीडियो

Continue reading on the app

आदमखोर शेरों के लिए गुजरात में बनेगा 100 हेक्टेयर का खास बाड़ा, प्राकृतिक माहौल में रहेंगे शेर

विश्व शेर दिवस की पूर्व संध्या पर गुजरात सरकार ने एशियाई शेरों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. गुजरात वन विभाग ने इंसानों पर हमला करने वाले शेरों के लिए अमरेली जिले के धारी स्थित अंबार्डी सफारी पार्क में 100 हेक्टेयर क्षेत्र में विशेष बाड़ा तैयार करने का फैसला किया है.

वन विभाग के अनुसार, इस विशेष बाड़े में ऐसे शेरों को प्राकृतिक वातावरण में रखा जाएगा, जो मानवों पर हमला करने की घटनाओं में शामिल रहे हैं. इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है. सरकार का उद्देश्य शेरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ ग्रामीण और आबादी वाले क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना है.

गुजरात सरकार के नेतृत्व में शेर संरक्षण के लिए कई योजनाएं और परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं. वन विभाग समय-समय पर वैज्ञानिक तरीके से वन्यजीवों का सुरक्षित स्थानांतरण भी करता है. आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने वाले शेरों और तेंदुओं को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाता है. घायल या बीमार जानवरों के इलाज और वन्यजीवों के लिए उपयुक्त आवास उपलब्ध कराने के लिए भी स्थानांतरण किया जाता है.

अंबार्डी सफारी पार्क क्यों है खास?

अमरेली के धारी के पास स्थित अंबार्डी सफारी पार्क करीब 365 हेक्टेयर में फैला है और गिर के प्राकृतिक वातावरण का अनुभव कराने वाला प्रमुख वन्य पर्यटन केंद्र है. यहां एशियाई शेरों के अलावा तेंदुए, चीतल, नीलगाय, चिंकारा, मोर और कई पक्षी प्रजातियों का संरक्षण किया जाता है.

वर्ष 2017 में स्थापित इस पार्क का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के साथ लोगों में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. सफारी और प्राकृतिक वातावरण के कारण यह अमरेली में इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दे रहा है. 

विश्व शेर दिवस हर साल 10 अगस्त को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य शेरों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना है. गुजरात सरकार का यह नया कदम शेर संरक्षण और मानव सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

 

Continue reading on the app

  Sports

आंखों पर काला चश्मा और चेहरे पर स्वैग... टीम इंडिया में एंट्री के बाद सरफराज खान का पहला रिएक्शन, पापा के साथ शेयर की तस्वीर

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सरफराज खान की टीम इंडिया में वपासी हुई है. सरफराज को चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में लाया गया है. टीम में वापसी के बाद सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया दी है. सरफराज ने अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर की है. हालांकि, अपने इस पोस्ट में उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है. Mon, 10 Aug 2026 07:06:46 +0530

  Videos
See all

Aban Ahmad Last Rites: रोते हुए अतीक के तीनों बेटों का वीडियो आया सामने! #shaista #kabristan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T01:35:16+00:00

Mamata Banerjee Attacked | Ram Mandir Donation Controversy | FCRA Bill | Jharkhand : Headline देखिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T01:35:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers