Responsive Scrollable Menu

अब होर्मुज की टेंशन खत्म! रूस ने चली ऐसी चाल कि भारत तक बिना समुद्र पार किए पहुंचेगा माल, मॉस्को से नई दिल्ली तक बनेगी रेल लाइन?

Russia-India Rail Link: रूस एक नए जमीनी ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर की संभावनाओं पर विचार कर रहा है जो मॉस्को को मध्य और दक्षिण एशिया से गुजरने वाली रेल लाइन के जरिए भारत से जोड़ेगा। इस कदम का मकसद व्यापार के रास्तों में विविधता लाना और समुद्री चोकपॉइंट्स (संकरे समुद्री रास्तों) से जुड़े जोखिमों को कम करना है

Continue reading on the app

Banking Sector में धमाका: PNB दिसंबर तक लाएगा Wealth Management Services, बढ़ाएगा Non-Interest Income

 ब्याज से इतर आमदनी बढ़ाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) इस साल दिसंबर तक अपनी संपत्ति प्रबंधन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशोक चंद्रा ने यह जानकारी दी। चंद्रा ने पीटीआई-के साथ साक्षात्कार में कहा, हमारी संपत्ति प्रबंधन योजना का पहला कदम यह सुनिश्चित करना था कि बैंक के पास ग्राहक संबंध प्रबंधक (सीआरएम) मौजूद हों।

छह महीने पहले हमने 1,700 शाखाओं में लगभग 1,700 सीआरएम तैनात किए। उनका मुख्य काम हर शाखा के 250 से 300 बड़े और प्रमुख ग्राहकों के कामकाज को देखना है। सरकारी क्षेत्र का यह बैंक अब इस महीने के अंत तक 1,300 और सीआरएम तैनात करने की योजना बना रहा है। इन्हें चुनी गई अन्य 1,300 शाखाओं में तैनात किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया, ‘‘यह हमारा पहला कदम था। संपत्ति प्रबंधन पहल के लिए हमने सलाहकारों से भी बात करना शुरू कर दिया है। बहुत जल्द हम इस सेवा के लिए भागीदार चुनने की प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं।

मुझे उम्मीद है कि अगले तीन से चार महीनों में हमारी संपत्ति प्रबंधन सेवा पूरी तरह तैयार हो जाएगी। आगे चलकर पीएनबी इस क्षेत्र में बहुत सक्रिय भूमिका निभाएगा।’’ इस सेवा की शुरुआत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) तक इसे बाजार में उतारने की उम्मीद है।’’

क्रेडिट कार्ड कारोबार के बारे में बात करते हुए चंद्रा ने कहा कि बैंक इस क्षेत्र के विस्तार पर काम कर रहा है, जिसे एक महाप्रबंधक की देखरेख में अलग विभाग के रूप में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया, ‘‘बैंक के पास 31 मार्च, 2025 तक केवल 6.6 लाख क्रेडिट कार्ड धारक थे। हालांकि, हमने इसमें बड़ी संभावनाएं देखीं और कारोबार को तेजी से बढ़ाने का फैसला किया। सबसे पहले एक डिजिटल ढांचा तैयार किया गया, जिसमें हमें लगभग पांच महीने का समय लगा।

Continue reading on the app

  Sports

सरफराज खान की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी... श्रीलंका सीरीज में चोटिल साई सुदर्शन की जगह लेंगे

Sarfaraz Khan comeback team india: बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चोटिल साई सुदर्शन की जगह मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया है. सुदर्शन पैर के अंगूठे में स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबर रहे हैं. प्रथम श्रेणी क्रिकेट की 92 पारियों में 64.73 की औसत से 5114 रन बनाने वाले सरफराज की स्पिन के खिलाफ बेहतरीन तकनीक और नई फिटनेस ने उन्हें यह मौका दिलाया है. वह कोलंबो में टीम से जुड़ेंगे. Sun, 9 Aug 2026 20:51:45 +0530

  Videos
See all

Amish Devgan: 'ब्लेम गेम' की सियासत पर डिबेट में गुस्साए GEN Z genz #amishdevgan #aarpaar #debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T15:45:37+00:00

Viral Video: आस्था के सफर में SDRF बनी मददगार! #sdrf #kawadyatra #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T15:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers