Responsive Scrollable Menu

सम्राट चौधरी आज लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहली बार राज्य को मिलेगा भाजपा का CM

बिहार में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। दरअसल भाजपा नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह पटना के लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। उनके साथ जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे। इस बदलाव के साथ राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

दरअसल लगभग दो दशक तक बिहार की सत्ता संभालने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला लिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि अब नई सरकार राज्य का काम संभालेगी और वे उसे पूरा सहयोग देंगे। इस फैसले के बाद एनडीए में नई नेतृत्व व्यवस्था पर चर्चा शुरू हो गई और भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुन लिया।

बिहार को पहली बार मिलेगा भाजपा का मुख्यमंत्री

वहीं सम्राट चौधरी के शपथ लेने के साथ ही बिहार को पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री मिलेगा। यह राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब तक भाजपा गठबंधन का हिस्सा रहते हुए सरकार में शामिल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पद जदयू के पास ही रहा था। एनडीए की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में नीतीश कुमार ने खुद उनका नाम प्रस्तावित किया। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच सम्मान का माहौल भी देखने को मिला। नीतीश कुमार ने सम्राट को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं, जबकि सम्राट चौधरी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

दरअसल सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा कि वे पिछले करीब 30 साल से राजनीति में सक्रिय हैं और भाजपा ने उन्हें काम करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर वे भाजपा से जुड़े और 2015 से लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे बिहार के विकास को नई गति देने की कोशिश करेंगे।

जदयू के दो नेता बनेंगे डिप्टी सीएम

दरअसल नई सरकार में भाजपा और जदयू के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है। इसी के तहत जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। दोनों नेता बिहार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और प्रशासनिक अनुभव भी रखते हैं। शपथ ग्रहण समारोह पटना के लोकभवन पटना में आयोजित होगा। कार्यक्रम में एनडीए के कई बड़े नेता, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के शामिल होने की संभावना है।

वहीं सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार के साथ काम करते हुए सरकार चलाने के कई पहलू सीखे हैं। उनका कहना है कि नीतीश कुमार ने जिस समृद्ध बिहार का सपना देखा था, उसे आगे बढ़ाना ही नई सरकार की प्राथमिकता होगी।

Continue reading on the app

MP Board Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे, छात्र इन तरीकों से चेक कर सकेंगे

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज यानि बुधवार (15 अप्रैल 2026) को जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे समत्व भवन, भोपाल से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। छात्र-छात्राएं अपना रोल नंबर दर्ज कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की जिलेवार और राज्यवार सूची (मेर‍िट लिस्ट) भी जारी करेगा।

बता दें कि एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 6 मार्च को था। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हुई थी जो 7 मार्च 2026 तक चली। इस वर्ष प्रदेश में लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी है। ​इसमें कक्षा ​10वीं के लगभग 9 लाख 7 हजार और ​12वीं के करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे।

MP Board 10th-12th result: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे 

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in

MP Board 10th-12th result: मोबाइल ऐप पर भी देख सकेंगे

  • कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी और अभिभावक मोबाइल पर भी देख सकेंगे।
  • इसके लिए छात्रों को Google Play Store पर जाकर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करना होगा।
  • फिर Know Your Result आप्शन का चयन कर विद्यार्थी को अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) डालकर (submit) करना होगा।
  • इसके अलावा विद्यार्थी Digilocker के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

MP Board 10th-12th रिजल्ट कैसे देखें?

  • Step 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  • Step 2: होमपेज पर ‘Exam Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Step 3: यहां MP Board 10th या 12th Result 2026 का लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 4: अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर भरकर Submit पर क्लिक करें।
  • Step 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। आप इसमें अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

  • एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है।
  • अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा।
  • जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, उनके लिए मई महीने में होने वाली द्वितीय परीक्षाएं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
  • 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को ‘मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना’ के तहत लैपटॉप के लिए प्रोत्साहन राशि और उच्च शिक्षा में स्कॉलरशिप दी जाएगी।

MP Board : मार्कशीट में क्या-क्या रहेगी जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. माता-पिता का नाम
  3. रोल नंबर
  4. जन्मतिथि
  5. स्कूल का नाम
  6. स्कूल कोड
  7. कुल प्राप्तांक
  8. विषयवार प्राप्त अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)।
  9. ​कुल अंक, प्रतिशत और डिवीजन (प्रथम, द्वितीय या तृतीय)।
  10. रिजल्ट का स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)

Continue reading on the app

  Sports

बिना खेले क्रेडिट ले रहे धोनी, नूर अहमद ने बजाई केकेआर की बैंड तो माही की क्यों हो रही वाह-वाही?

MS Dhoni Noor Ahmad IPL 2026: नूर अहमद ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ऐसी नकेल कसी कि उसके बल्लेबाज अपने पैर तक नहीं हिला पाए. अब नूर के इस मैजिकल स्पैल के बाद खबर आ रही है कि धोनी ने प्रैक्टिस के दौरान उनसे लंबी बातचीत की थी. नूर को कुछ ऐसे टिप्स दिए थे, जिससे वह आईपीएल 2026 के शुरुआत मैच में असफल रहने के बाद अब सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं. Wed, 15 Apr 2026 12:59:40 +0530

  Videos
See all

UP: छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाला दबोचा गया | #rampur #policeaction #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:35:02+00:00

Tiger Viral Video : बाघिन मछली की शानदार झलक | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:32:54+00:00

Samrat Choudhary के हाथों में बिहार की कमान, Vijay Chaudhary और Bijendra Yadav को बड़ी जिम्मेदारी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:37:11+00:00

News Ki Pathshala: Women Reservation Bill पर क्या बोले प्रधानमंत्री? #pmmodi #bjp #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:32:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers