Responsive Scrollable Menu

खाड़ी संकट से भारत के रेमिटेंस पर दस अरब डॉलर तक नुकसान की आशंका: वी. अनंत नागेश्वरन

वॉशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र में आर्थिक रुकावटें लंबे समय तक बनी रहती हैं, तो भारत में आने वाले विदेशों से पैसे पर दबाव पड़ सकता है। इससे भारत को करीब दस अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है।

उन्होंने यह बात यूएस-इंडिया इकोनॉमिक फोरम 2026 को संबोधित करते हुए कही। नागेश्वरन ने बताया कि भारत को मिलने वाले विदेश से भेजे गए पैसों पर उन देशों की राजनीतिक तनाव और आर्थिक मंदी का सीधा असर पड़ सकता है, जहां भारतीय कामगार रहते हैं।

भारत को वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 124 अरब डॉलर का रेमिटेंस मिला था, जो दुनिया में सबसे ज्यादा में से एक है। इसमें करीब आधा हिस्सा खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीय श्रम‍िकों से आया था।

उन्होंने कहा क‍ि अगर सामान्य आर्थिक गतिविधियों को दोबारा शुरू होने में समय लगता है, तो खाड़ी देशों से आने वाले रेमिटेंस पर कुछ असर जरूर पड़ेगा।

उन्होंने अनुमान लगाया कि यह असर हालात की गंभीरता और कितने समय तक दिक्कत रहती है, इस पर निर्भर करेगा और नुकसान पांच अरब डॉलर से दस अरब डॉलर तक हो सकता है।

नागेश्वरन ने कहा कि यह जोखिम कई वजहों से हैं, जैसे कि संघर्ष की वजह से श्रम‍िकों का लौटना, मेजबान देशों में आर्थिक गतिविधियों का धीमा होना, और रोजगार की स्थिति को लेकर अनिश्चितता।

खाड़ी क्षेत्र भारतीय प्रवासी मजदूरों के लिए बहुत बड़ा काम का केंद्र है, खासकर निर्माण, सेवा क्षेत्र और ऊर्जा जैसे सेक्टरों में। अगर लंबे समय तक दिक्कत रहती है, तो लोगों की कमाई कम हो सकती है और काम पर लौटने में भी देरी हो सकती है।

यह चिंता ऐसे समय में सामने आई है जब दुनिया भर में व्यापार, ऊर्जा बाजार और पूंजी प्रवाह को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। नागेश्वरन ने कहा कि इन बाहरी झटकों का भारत पर असर जिन चार बड़े रास्तों से हो सकता है, उनमें रेमिटेंस भी एक है।

इसके बावजूद उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है, क्योंकि विदेशी मुद्रा भंडार अच्छा है और अलग-अलग स्रोतों से पैसा आ रहा है।

उन्होंने कहा क‍ि हम इस स्थिति में एक मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक आधार के साथ प्रवेश कर रहे हैं।

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा प्रवासी आबादी वाला देश है, और लाखों भारतीय विदेशों में काम करते हैं। खाड़ी सहयोग परिषद के देश भारतीय कामगारों के लिए सबसे बड़े गंतव्यों में से एक हैं, इसलिए भारत के रेमिटेंस में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Apple का बड़ा दांव! iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा Upgrade, डिजाइन और कैमरा सब बदलेगा

हर साल नए फोन को लेकर चर्चा रहती है, लेकिन इस बार एप्पल के नेक्स्ट जनरेशन के प्रीमियम फोन आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को लेकर उत्सुकता कुछ ज्यादा ही नजर आ रही है। पिछले साल की आईफोन 17 के सफलता के बाद अब कंपनी अपने अगले मॉडल पर बड़े बदलाव की तैयारी में है। मौजूद जानकारी के अनुसार नई श्रृंखला को इस साल के अंत में पेश किया जा सकता है, जिसमें बेहतर डिजाइन, प्रदर्शन और कैमरा तकनीक देखने को मिल सकती है।

बता दें कि पिछली श्रृंखला आईफोन 17 को बाजार में काफी मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद कंपनी अब अगले मॉडल को और ए़डवांस बनाने पर ध्यान दे रही है। गौरतलब है कि इस बार सामान्य मॉडल को अलग समय पर पेश किया जा सकता है, जबकि प्रीमियम मॉडल के साथ एक नया फोल्ड होने वाला फोन भी लाया जा सकता है।

डिजाइन की बात करें तो संकेत मिल रहे हैं कि इस बार पीछे की तरफ एकसमान कांच का फिनिश दिया जा सकता है, जिससे फोन का लुक ज्यादा साफ और प्रीमियम नजर आए। साथ ही, कुछ नए रंग विकल्पों पर भी परीक्षण चल रहा है, जिनमें गहरा लाल, बैंगनी और कॉफी जैसे शेड शामिल बताए जा रहे हैं।

डिस्प्ले को लेकर शुरुआती चर्चाओं में बड़े बदलाव की बात सामने आई थी, लेकिन अब मौजूद जानकारी के अनुसार कंपनी पुराने डिजाइन को ही थोड़ा छोटा करके पेश कर सकती है, जिससे स्क्रीन का इस्तेमाल थोड़ा और बढ़ जाएगा। दोनों मॉडल में उच्च रिफ्रेश दर के साथ बड़ी स्क्रीन मिलने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदर्शन के मामले में इस बार नई पीढ़ी का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जो तेज गति और बेहतर ऊर्जा बचत के साथ आएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे फोन की कुल क्षमता में साफ सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही बड़े मॉडल में बैटरी क्षमता भी थोड़ी बढ़ाई जा सकती है, जिससे लंबे समय तक उपयोग संभव हो सके।

कैमरा सेक्शन में भी कंपनी कुछ नए प्रयोग कर सकती है। बताया जा रहा है कि मुख्य कैमरे में बदलने योग्य अपर्चर तकनीक दी जा सकती है, जिससे फोटो और वीडियो में गहराई और रोशनी को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा नई सेंसर तकनीक के जरिए तस्वीरों की गुणवत्ता और प्रोसेसिंग स्पीड में सुधार की उम्मीद है।

लॉन्च को लेकर संकेत हैं कि इसे सितंबर के आसपास पेश किया जा सकता है। कीमत के बारे में अभी साफ जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि पिछले साल की तरह ही दाम रखे जा सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह नया मॉडल तकनीक और डिजाइन के मामले में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है और प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में फिर से मोबाइल फोन पर बवाल, RR के बाद RCB के स्टार ने की ऐसी हरकत

IPL 2026, RCB vs LSG: आईपीएल 2026 का 23वा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया. इस मैच के बीच आरसीबी के एक खिलाड़ी पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल का आरोप लगा. Wed, 15 Apr 2026 23:45:55 +0530

  Videos
See all

Australian teenager pleaded guilty to creating deepfake pornography. #Australia #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T21:30:03+00:00

Shopkeeper Attacks Customer: दुकानदार ने मजाक करने पर ग्राहक के 3 दांत तोड़े! Shocking Incident #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T21:30:09+00:00

Can US stop Chinese‑flagged tankers as it blockades Iran’s ports? #China #US #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T21:15:00+00:00

A German search engine reveals if ancestors were in Nazi party. #Germany #bbcnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T22:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers