Aaj Ka Panchang 15 April 2026: आज रखा जाएगा बुध प्रदोष व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 15 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं 15 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 15 अप्रैल 2026
वार- बुधवार
तिथि- वैशाख कृष्ण त्रयोदशी रात 10 बजकर 21 मिनट तक उसके बाद चतुर्दशी तिथि होगी.
नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक उसके बाद उत्तरा भाद्रपद होगा.
योग- ब्रह्म योग और इंद्र योग
करण- गर, वणिज और विष्टि करण
दिशा शूल- उत्तर दिशा
दिशा शूल उपाय- मूंग दाल या पान खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में सुबह 09 बजकर 37 मिनट तक उसके बाद मीन राशि होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 59 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 39 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 15 अप्रैल सुबह 04:24 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 15 अप्रैल को दोपहर 04:44 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:33 मिनट से 05:21 मिनट तक.
अमृत काल- सुबह 07:35 मिनट से सुबह 09:09 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 07:44 बजे से सुबह 09:18 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 10:52 मिनट से दोपहर 12:26 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12:01 मिनट से दोपहर 12:52 मिनट तक.
व्रत- प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- खरमास खत्म, 14 अप्रैल के बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें शादी के शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के रोहिणी में खाली प्लॉट में बनी झुग्गियों में लगी भीषण आग आग, 3 लोगों की मौत
Breaking News Today Live Updates: आज 15 अप्रैल 2026 और दिन बुधवार है. सम्राट चौधरी आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उनके साथ नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी शपथ ले सकते हैं. यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अप्रैल 2026 को कर्नाटक जाएंगे. सुबह करीब 11 बजे पीएम मोदी मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे. केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण, परिसीमन और सीटों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर इंडिया ब्लॉक आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक होगी. इस बैठक में राज्यसभा उपसभापति उम्मीदवार का नाम भी तय हो सकता है. विपक्ष का कहना है कि लोकसभा में अरसे से डिप्टी स्पीकर का पद खाली है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















