अमेरिका-ईरान के बीच समझौते के कोशिशें जारी, पाकिस्तान में फिर हो सकती है वार्ता; ट्रंप ने दिए संकेत
US-Iran Second Round Talks: अमेरिका और ईरान एक बार फिर से बातचीत की टेबल पर आ सकते हैं. दोनों देशों के बीच समझौते की लगातार कोशिशें हो रही हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों में दोनों देशों के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत होने की संभावना है.
न्यूयॉर्क पोस्ट और खलीज टाइम्स की खबरों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता हो सकती है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वार्ता का अगला दौर "अगले दो दिनों में" इस्लामाबाद में हो सकता है. बता दें कि वार्ता के पहले चरण में गतिरोध के बाद वाशिंगटन ने ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी लगा दी थी.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
आज कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जहां खेला जाएगा RCB VS LGS के बीच हाईवोल्टेज मैच
RCB VS LSG Weather Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 का 23वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी में खेला जाएगा. पिछला मैच हारकर आ रही आरसीबी की टीम इसे जीतकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंचना चाहेगी. तो वहीं लखनऊ की टीम पिछले मैच में मिली जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. तो आइए जान लेते हैं कि आरसीबी और एलएसजी के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान बेंगलुरु का मौसम कैसा रहने वाला है?
RCB VS LSG मैच के दौरान कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?
बुधवार को बेंगलुरु में बारिश की संभावना नहीं हैं, जिसका मतलब है कि आरसीबी बनाम एलएसजी के बीच पूरे 20-20 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है. तापमान 36 डिग्री से 22 डिग्री तक रह सकता है. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 14% रहने की संभावना है.
किसकी मदद करेगी चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच?
एम चिन्नस्वामी का मैदान गेंदबाजों के लिए किसी कब्रगाह से कम नहीं है, और छोटी बाउंड्री उनकी मुश्किलों को और भी बढ़ा देती हैं. इस सीज़न में यहां खेले गए दोनों मैचों में बने उच्च स्कोर इस बात का प्रमाण हैं. यहां तक कि 220 रन भी सुरक्षित नहीं माने जाते. इसलिए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना चाहेगी, ताकि वह अपनी जीत सुनिश्चित कर सके.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए हैं 102 IPL मैच
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक कुल 102 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं. इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 44 मुकाबले जीते हैं, वहीं चेज करने वाली टीम ने 54 मैच अपने नाम किए हैं. चिन्नास्वामी स्टेडियम का हाईएस्ट टीम टोटल 287 रन है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 में बनाया था. वहीं, लोएस्ट स्कोर 82 रन है.
ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और सुयश शर्मा
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।
ये भी पढ़ें: प्रफुल्ल हिंगे की रातों-रात बढ़ी पॉपुलैरिटी, कुछ ही घंटों में बढ़ गए 30 गुना फॉलोवर्स, बन गए इंस्टाग्राम स्टार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















