पाकिस्तान: इमरान खान की बहनों को फिर नहीं मिली जेल में मुलाकात की इजाजत
इस्लामाबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों को मंगलवार को एक बार फिर रावलपिंडी की अदियाला जेल में अपने भाई से मिलने की इजाजत नहीं दी गई।
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के अनुसार, अधिकारियों ने इमरान खान की बहनों को जेल में प्रवेश नहीं करने दिया, जिसके बाद वे लौट गईं।
इमरान खान की बहन अलीमा ने कहा कि आमतौर पर पुलिस हमें आगे नहीं जाने देती और जेल प्रशासन कोर्ट को बता देता है कि हम पहुंचे ही नहीं, इसलिए मुलाकात नहीं हो पाई। इस बार हम अदियाला जेल के गेट तक पहुंचे और उन्हें बताया कि हम यहां हैं। अलीमा ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया कि हमारे चेहरे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो जाएं, ताकि जेल अधिकारी उनकी मौजूदगी से इनकार न कर सकें।
जब उनसे पूछा गया कि वे जेल के मुख्य गेट तक कैसे पहुंचीं, तो उन्होंने कहा अगर वे तरीका बता देंगी, तो आगे ऐसा करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम वहां रुक सकते थे, लेकिन पुलिस वालों ने हमें जाने को कहा, क्योंकि उनकी नौकरी खतरे में पड़ सकती थी।
अलीमा खान ने यह भी बताया कि पिछले हफ्ते जेल के बाहर हुए एक प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 51 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें छुड़ाने की कोशिश की जा रही है।
इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान खान के परिवार, वकीलों और साथियों को हफ्ते में दो बार उनसे मिलने की अनुमति दी है। लेकिन पिछले कई महीनों से उन्हें ज्यादातर मुलाकात की इजाजत नहीं मिल रही है।
पिछले महीने, खान के बेटे कासिम ने अपने पिता की हिरासत को “मनमानी” बताया और कहा कि उनके साथ किया जा रहा व्यवहार अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों का उल्लंघन है।
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के सत्र के दौरान कासिम खान ने कहा कि उनके पिता का मामला कोई अलग घटना नहीं है, बल्कि 2022 के बाद पाकिस्तान में बढ़ते दमन का सबसे बड़ा उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक कैदियों को रखा जा रहा है, आम नागरिकों पर सैन्य अदालतों में मुकदमे चलाए जा रहे हैं और पत्रकारों को चुप कराया जा रहा है, उनका अपहरण किया जा रहा है या उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है।
कासिम खान ने यह भी कहा कि उनके पिता को अकेले में रखा गया है, परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा और उन्हें सही इलाज भी नहीं मिल रहा। उन्होंने फरवरी 2024 में हुए आम चुनावों का जिक्र करते हुए पीटीआई के उस आरोप को दोहराया कि चुनाव में धांधली हुई थी।
कासिम ने कहा कि पाकिस्तान ने जीएसपी-प्लस समझौते के तहत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों का पालन करने का वादा किया है, जिसमें नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय समझौता और संयुक्त राष्ट्र का टॉर्चर के खिलाफ कन्वेंशन शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों पर सैन्य अदालतों में मुकदमा चलाना इन अंतरराष्ट्रीय समझौतों के खिलाफ है।
--आईएएनएस
एवाई/डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
CSK vs KKR: नूर अहमद का तहलका, चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता लगातार दूसरा मैच, कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली चौथी हार
IPL 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया है. इस सीजन सीएसके की ये दूसरी जीत है. जबकि केकेआर की चौथी बार है. इस सीजन कोलकाता ने एक भी मैच नहीं जीती है. चेन्नई सुपर किंग्स के दिए 193 रनों की लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सिर्फ रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह 30 रनों के आंकड़े को छू सके. इसके अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. वहीं सीएसके के लिए नूर अहमद ने 3 विकेट लिए.
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत रही खराब
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच में फिन एलन और सुनील नरेन ओपनिंग करने उतरे. दूसरे ही ओवर में 13 रन के स्कोर पर अंशुल कंबोज ने फिन एलन को चलता किया. एलन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद खलील अहमद ने सुनील नरेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. नरेन 17 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए.
No time wasted to make an impact ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
Anshul Kamboj with the opening breakthrough for #CSK ????
Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR | @ChennaiIPL pic.twitter.com/ukRGq3gmQv
अंगकृष रघुवंशी रघुवंशी का भी नहीं चल्ला बल्ला
इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी संभाली और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन फिर अकील हुसैन ने अंगकृष रघुवंशी को चलता किया इस पार्टनरशिप को तोड़ा. रघुवंशी 19 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए.
नूर अहमद ने एक ही ओवर में तोड़ी KKR की कमर
इसके बाद नूर अहमद ने एक ही ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स की कमर तोड़ दी. इस ओवर में नूर अहमद ने पहले अजिंक्य रहाणे को चलका किया. रहाणे 22 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अगले ही गेंद पर कैमरून ग्रीन को आउट कर दिया. ग्रीन खाता भी नहीं खोल पाए. 85 रन के स्कोर पर केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. इसके बाद नूर अहम ने अपने अगले ओवर में रिंकू सिंह को 6 रन के स्कोर पर चलता किया.
WE LOVE YOU TWO, NOOR! ✨
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 14, 2026
pic.twitter.com/BpF6GiU0hP
रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल केकेआर को नहीं दिला सके जीत
इसके बाद रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके. रमनदीप सिंह 23 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए. वहीं रोवमैन पॉवेल 22 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह केकेआर 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी. सीएसके के लिए नूर अहमद ने 3 विकेट चटकाए. जबकि अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा अकील हुसैन को 1 सफलता मिली.
A fighting effort by Rovman Powell and Ramandeep Singh ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
But #CSK clinch the win in Chennai ????
Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/jrXblYsvPi
ऐसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की पारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे. सीएसके के लिए संजू सैमसन 48 रन, आयुष म्हात्रे 38 रन और डेवाल्ड ब्रेविस 41 रन बनाए. वहीं सरफराज खान ने 23 रन और शिवम दुबे ने 13 रनों का योगदान दिया. जबकि केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा सुनील नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा को 1-1 सफलता मिली.
2 Roars in a row! ????????#WhistlePodu #CSKvKKR pic.twitter.com/N1MS8W0Phh
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 14, 2026
यह भी पढ़ें: 2 बार पर्पल कैप जीतने वाले खतरनाक गेंदबाज का करियर हुआ खत्म! IPL 2026 हो सकता है आखिरी सीजन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation














.jpg)





