Responsive Scrollable Menu

CSK vs KKR: नूर अहमद का तहलका, चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता लगातार दूसरा मैच, कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली चौथी हार

IPL 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया है. इस सीजन सीएसके की ये दूसरी जीत है. जबकि केकेआर की चौथी बार है. इस सीजन कोलकाता ने एक भी मैच नहीं जीती है. चेन्नई सुपर किंग्स के दिए 193 रनों की लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सिर्फ रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह 30 रनों के आंकड़े को छू सके. इसके अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. वहीं सीएसके के लिए नूर अहमद ने 3 विकेट लिए. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत रही खराब

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच में फिन एलन और सुनील नरेन ओपनिंग करने उतरे. दूसरे ही ओवर में 13 रन के स्कोर पर अंशुल कंबोज ने फिन एलन को चलता किया. एलन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद खलील अहमद ने सुनील नरेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. नरेन 17 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए.  

अंगकृष रघुवंशी रघुवंशी का भी नहीं चल्ला बल्ला

इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी संभाली और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन फिर अकील हुसैन ने अंगकृष रघुवंशी को चलता किया इस पार्टनरशिप को तोड़ा. रघुवंशी 19 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए.

नूर अहमद ने एक ही ओवर में तोड़ी KKR की कमर

इसके बाद नूर अहमद ने एक ही ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स की कमर तोड़ दी. इस ओवर में नूर अहमद ने पहले अजिंक्य रहाणे को चलका किया. रहाणे 22 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अगले ही गेंद पर कैमरून ग्रीन को आउट कर दिया. ग्रीन खाता भी नहीं खोल पाए. 85 रन के स्कोर पर केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. इसके बाद नूर अहम ने अपने अगले ओवर में रिंकू सिंह को 6 रन के स्कोर पर चलता किया. 

रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल केकेआर को नहीं दिला सके जीत

इसके बाद रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके. रमनदीप सिंह 23 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए. वहीं रोवमैन पॉवेल 22 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह केकेआर 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी. सीएसके के लिए नूर अहमद ने 3 विकेट चटकाए. जबकि अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा अकील हुसैन को 1 सफलता मिली. 

ऐसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे. सीएसके के लिए संजू सैमसन 48 रन, आयुष म्हात्रे 38 रन और डेवाल्ड ब्रेविस 41 रन बनाए. वहीं सरफराज खान ने 23 रन और शिवम दुबे ने 13 रनों का योगदान दिया. जबकि केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा सुनील नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा को 1-1 सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:  2 बार पर्पल कैप जीतने वाले खतरनाक गेंदबाज का करियर हुआ खत्म! IPL 2026 हो सकता है आखिरी सीजन

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया में शांति के लिए हर देश का स्वागत, भारत भी हो सकता है शामिल : अमेरिकी राजदूत

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने में मदद की कोश‍िश करने वाले देशों के ल‍िए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर स्‍वागत की बात कही। उन्‍होंने कहा क‍ि अगर भारत भी शाम‍िल होता है, तो उसका भी स्‍वागत है।

राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात को लेकर कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने में कौन मदद कर सकता है।

एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में गोर ने कहा, “जैसे हम कई दूसरे देशों की भागीदारी का स्वागत कर रहे हैं, वैसे ही भारत का भी करेंगे।”

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला भारत को खुद करना होगा कि वह क्या करना चाहता है।

उन्होंने कहा, “यह सवाल भारत के लिए है… लेकिन मेरा मानना है कि पूरी दुनिया शांति प्रक्रिया में भूमिका निभा सकती है, और इसमें भारत भी शामिल है।”

गोर हाल ही में वॉशिंगटन से लौटे हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले जल्द सामने आ सकते हैं। अगले कुछ दिनों में कुछ खबरें आ सकती हैं, लेकिन अभी मैं ज्यादा नहीं बता सकता।

इस बीच, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। दोनों नेताओं ने वेस्ट एशिया की स्थिति और आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में लिखा, मेरे दोस्त, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने अलग-अलग क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई जबरदस्त प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने आगे कहा, “हमने वेस्ट एशिया की स्थिति पर भी बात की और इस बात पर जोर दिया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला और सुरक्षित रहना चाहिए।”

गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप नियमित रूप से प्रधानमंत्री मोदी को अपडेट देते रहते हैं।

भारत लगातार यह कहता रहा है कि इस संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति जरूरी है। भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर का स्वागत भी किया है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति आएगी।

नई दिल्ली का मानना है कि इस संघर्ष से लोगों को काफी नुकसान हुआ है और वैश्विक ऊर्जा सप्लाई और व्यापार भी प्रभावित हुआ है। भारत यह भी चाहता है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बिना किसी रुकावट के व्यापार और जहाजों की आवाजाही जारी रहे।

--आईएएनएस

एवाई/एमएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

इतिहास में पहली बार केकेआर का हुआ ये बुरा हाल, रहाणे की कप्तानी में बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड

KKR: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा. केकेआर की यह इस सीजन की चौथी हार है. इसके साथ ही केकेआर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है, जब केकेआर शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है. Wed, 15 Apr 2026 00:20:27 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Women Reservation Bill पर बड़ा दांव..विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में मोदी सरकार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:55:25+00:00

Gold Ring Dispute: शादी में सोने की अंगूठी मांगी तो चले लात-घूंसे | Viral Fight Video | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:07+00:00

Jorginho withdraws criticism of Chappell Roan. #ChappellRoan #Jorginho #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:07+00:00

US Iran War: होर्मुज में अमेरिका का ब्लॉकेड शुरू हुआ | Aajtak News | Donald Trump | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers