Responsive Scrollable Menu

शी चिनफिंग ने स्पेन के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

बीजिंग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की आधिकारिक यात्रा पर आए स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से पेइचिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल्स में मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने कहा कि जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद, चीन-स्पेन सम्बंधों में निरंतर विकास हुआ है और एक रणनीतिक रूप से मजबूत सम्बंध स्थापित हुआ है। तथ्यों से यह सिद्ध होता है कि सहयोग को गहरा करना दोनों देशों के लोगों के हित में है, समय की मांग के अनुरूप है और स्वतंत्र मार्ग अपनाने के लिए दोनों पक्षों के आत्मविश्वास और शक्ति को बढ़ाता है। दोनों पक्षों को अपनी-अपनी विदेश नीतियों में चीन-स्पेन सम्बंधों के विकास को सर्वोपरि रखना चाहिए और राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। चीन अपने दीर्घकालिक रणनीतिक लक्ष्यों को अपने चरणबद्ध उद्देश्यों के साथ एकीकृत करता है और पीढ़ी दर पीढ़ी धैर्यपूर्वक पंचवर्षीय योजनाओं का निर्माण और कार्यान्वयन करता है। दोनों पक्षों को अवसरों का लाभ उठाना चाहिए, संयुक्त रूप से नवोन्मेषी विकास को आगे बढ़ाना चाहिए, व्यापार, नई ऊर्जा और कुशल अर्थव्यवस्था में सहयोग को मजबूत करना चाहिए, सांस्कृतिक, शैक्षिक, वैज्ञानिक अनुसंधान और खेल आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना चाहिए और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देना चाहिए ताकि अधिक परिणाम प्राप्त हो सकें और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ मिल सके।

सांचेज़ ने कहा कि स्पेन में चीनी निवेश और सहयोग ने स्पेन के आर्थिक विकास को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दिया है। स्पेन एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है, एक प्रमुख शक्ति के रूप में चीन की स्थिति को अत्यधिक महत्व देता है और चीन के साथ एक रणनीतिक रूप से सुदृढ़ साझेदारी विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्पेन व्यापार, निवेश, नई ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की आशा करता है। जटिल और चुनौतीपूर्ण अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों तथा लगातार होने वाले संघर्षों के बीच, केवल बहुपक्षवाद को कायम रखकर और बहुध्रुवीय विश्व को बढ़ावा देकर ही मानवता के लिए स्थायी शांति प्राप्त की जा सकती है।

स्पेन राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित चार वैश्विक पहलों का सक्रिय रूप से समर्थन करता है और अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीति, व्यापार संरक्षणवाद और जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित चुनौतियों का संयुक्त रूप से समाधान करने तथा अंतरराष्ट्रीय कानून और बहुपक्षवाद को कायम रखने के लिए चीन के साथ घनिष्ठ संचार और सहयोग बनाए रखने के लिए तत्पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

US-Iran War : किन सेक्टर में निवेश के अच्छे मौके?

Omniscience के विकास गुप्ता का कहना है कि अगर तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं या इसकी सप्लाई में रुकावट आती है, तो महंगाई बढ़ने की संभावना बनी रहेगी और US फेड और RBI ब्याज दरें बढ़ाने की सोच सकते हैं

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma Injury: रोहित शर्मा ने मिस कर दी MI की नेट प्रैक्टिस, चोट को लेकर फैंस की चिंता बढ़ी

Rohit Sharma Injury Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर गए रोहित शर्मा को लेकर फैंस की चिंता बनी हुई है.उन्होने मंगलवार को नेट सेशन मिस किया. 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उनकी चोट को लेकर संदेह बना हुआ है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह ज्यादा समय तक टीम से बाहर नहीं रहेंगे. Wed, 15 Apr 2026 08:06:17 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:14+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:23+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:03+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers