Responsive Scrollable Menu

ट्रॉले ने वैन को टक्कर मारी, 6 की मौत:बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से आ रहा था; महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे

बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे ईको वैन को रॉन्ग साइड से आ रहे अनियंत्रित ट्रॉले ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो शवों को ग्राइंडर से काटकर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, सभी उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे। सभी मृतक गुजरात के वड़ोदरा के रहने वाले थे हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक गुजरात के बड़ोदरा शहर के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें देखिए… पुलिस ने मृतकों के परिजन को दी सूचना हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। पुलिस ने मृतकों के परिजन को गुजरात में सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था ट्रॉला ग्रामीणों के मुताबिक, कार में 6 लोग सवार थे। ट्रॉला नंबर (GJ 39 DB 9248) बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था। ट्रॉले में लोहे का सामान भरा था। वहीं, मारुति ईको वैन (GJ 17 CK 6134) उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रॉले का ड्राइवर भाग गया। कार में फंसे थे शव, कांच तोड़कर बाहर निकाला राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार की खिड़की का कांच तोड़कर अंदर से शवों को बाहर निकाला। मौके पर तहसीलदार सुरेश नागर और SDM प्रियंका मिमरोद पहुंच गए हैं।

Continue reading on the app

वेडिंग ट्रेंड: इंस्टाग्राम और रील का दखल बढ़ा:एआई से हो रही वेडिंग प्लानिंग, 50% तक समय बच रहा

भारतीय शादियों की तैयारी का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले शादी की अधिकांश तैयारियां परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय टेंट हाउस या इवेंट मैनेजर की सलाह से तय होती थीं, लेकिन अब उनकी जगह सोशल मीडिया और एआई लेते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत दुआ का कहना है कि शादी वाले परिवार इंटरनेट पर नए डिजाइन देखकर उसी तरह का मंच, बैकड्रॉप और डेकोरेशन तैयार करने की मांग करते हैं। दूल्हा-दुल्हन इंस्टाग्राम, पिनटेरेस्ट और वेडिंग प्लेटफॉर्म से वेडिंग थीम, मंडप, एंट्री, ड्रेस और फोटोग्राफी के आइडिया चुन रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे प्लानिंग में लगने वाला करीब 50% से ज्यादा समय बच रहा है। ऑनलाइन रिव्यू चेक करके बुकिंग वेडिंग प्लेटफॉर्म वेडमीगुड की वेडिंग इंडस्ट्री रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 24% वेंडर्स ने अपने काम में एआई का उपयोग शुरू कर दिया है। 3 में से 1 जोड़ा वेंडर बुक करने से पहले ऑनलाइन रिव्यू जरूर चेक करता है। पिनटेरेस्ट की 2026 वेडिंग ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर 3800 करोड़ से ज्यादा शादी से जुड़ी सर्च और 1300 करोड़ से ज्यादा वेडिंग आइडियाज सेव हुए। दो साल में एआई का प्रयोग 5 गुना बढ़ा कंसल्टेंट लवीना मनवानी कहती हैं, जेन जी के पास समय की कमी है और एआई के उपयोग से शादी की प्लानिंग का आधे से ज्यादा समय बच रहा है। इससे मैनेजमेंट भी अच्छे से हो रहा है। हल्दी, मेहंदी, बारात आदि हर ओकेजन के लिए ड्रेस, मेकअप, थीम और म्यूजिक सेट करने में आसानी हो रही है। दो साल में शादी की प्लानिंग में एआई का यूज 5 गुना तक बढ़ गया है।

Continue reading on the app

  Sports

ODI Record: बिना शतक लगाए वनडे में खड़ा दिया रनों का पहाड़, गेंदबाज को आउट करने में छूट जाते थे पसीने

मिस्बाह उल हक की गिनती पाकिस्तान के दिग्गजों खिलाड़ियों में होती है. मिस्बाह ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान को कई बड़े मैचों में जीत दिलाने का काम किया है. सिर्फ इतना ही नहीं, उनके नाम क्रिकेट में कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो शायद ही कोई खिलाड़ी बनाएगा या बनाना चाहेगा. खास तौर पर वनडे क्रिकेट में उनके नाम वनडे में अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. Mon, 10 Aug 2026 19:14:29 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: Ranchi Protest पर छात्र नेता Devendra Nath Mahato ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T13:43:16+00:00

Congress Press Conference: Chanda Chori को लेकर Mallikarjun Kharge का PM Modi पर वार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T13:41:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers