Responsive Scrollable Menu

बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनर प्लेन क्रैश, उड़ान भरते समय हादसा:यहीं 7 महीने पहले विमान हादसे में डिप्टी CM अजित पवार की मौत हुई थी

महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। पुणे के एसपी के मुताबिक, प्लेन में कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जूंद्रे सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद प्लेन के प्लेन के क्रैश होने की खबरें आई थीं। हालांकि, डिप्टी CM और बारामती विधायक सुनेत्रा पवार ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है। इसी साल 28 जनवरी को सुनेत्रा पवार के पति और महाराष्ट्र के तत्कालीन डिप्टी CM अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई थी। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Continue reading on the app

ट्रॉले ने वैन को टक्कर मारी, 6 की मौत:बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से आ रहा था; महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे

बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे ईको वैन को रॉन्ग साइड से आ रहे अनियंत्रित ट्रॉले ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो शवों को ग्राइंडर से काटकर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, सभी उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे। सभी मृतक गुजरात के वड़ोदरा के रहने वाले थे हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक गुजरात के बड़ोदरा शहर के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें देखिए… पुलिस ने मृतकों के परिजन को दी सूचना हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। पुलिस ने मृतकों के परिजन को गुजरात में सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था ट्रॉला ग्रामीणों के मुताबिक, कार में 6 लोग सवार थे। ट्रॉला नंबर (GJ 39 DB 9248) बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था। ट्रॉले में लोहे का सामान भरा था। वहीं, मारुति ईको वैन (GJ 17 CK 6134) उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रॉले का ड्राइवर भाग गया। कार में फंसे थे शव, कांच तोड़कर बाहर निकाला राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार की खिड़की का कांच तोड़कर अंदर से शवों को बाहर निकाला। मौके पर तहसीलदार सुरेश नागर और SDM प्रियंका मिमरोद पहुंच गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्यों गुरनूर बराड़ को टीम इंडिया दे रही है इतने मौके? सामने आया सच

गुरनूर बराड़ को टीम इंडिया टेस्ट डेब्यू भी करा सकती है. आखिर क्यों टीम को इस गेंदबाज पर इतना भरोसा है? जहीर खान ने बताया राज़ Mon, 10 Aug 2026 17:45:18 +0530

  Videos
See all

रक्षाबंधन से पहले संभल में बड़ा एक्शन... 150 किलो संदिग्ध मावा जब्त | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T13:16:58+00:00

US-Iran War Updates: US President Donald Trump नेIran पर हमले करने पर क्यों लगाई रोक? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T13:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers