CSK के खिलाफ काली पट्टी बांधकर क्यों खेलने उतरे KKR के खिलाड़ी? सामने आई वजह
CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबले चेपॉक में खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. केकेआर के खिलाड़ी C. D. Gopinath को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं, जिनका 9 अप्रैल को निधन हो गया था.
.@ChennaiIPL and @KKRiders are wearing black armbands as a mark of respect to former India cricketer C.D. Gopinath, who breathed his last on April 9.#TATAIPL | #CSKvKKR pic.twitter.com/Zv9NxNjAp6
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
अपडेट जारी है...
सम्राट चौधरी के साथ जानें कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री ले सकते हैं शपथ? ये रही संभावित चेहरों की लिस्ट
बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच अब सबकी नजर नई कैबिनेट पर टिकी है. सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार में किन-किन चेहरों को जगह मिलेगी, इसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले एनडीए के भीतर मंथन जारी है.
सत्ता का नया संतुलन: बीजेपी-जेडीयू फॉर्मूला
इस बार का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि मुख्यमंत्री पद बीजेपी के पास जा रहा है, जबकि डिप्टी सीएम का पद जनता दल यूनाइटेड (JDU) को दिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन के भीतर सीटों और मंत्रालयों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है. हालांकि, कुछ नए चेहरों को मौका देने और पुराने समीकरणों को संतुलित करने पर भी चर्चा हो रही है.
डिप्टी सीएम को लेकर सस्पेंस
डिप्टी सीएम पद को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार के नाम को लेकर थी, लेकिन खबर है कि वे फिलहाल इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं हैं.
ऐसे में जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं जैसे:
- बिजेंद्र प्रसाद यादव
- विजय चौधरी
- श्रवण कुमार
- सुनील कुमार में से एक या दो नेताओं को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.
बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री
नई कैबिनेट में बीजेपी से कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं:
- सम्राट चौधरी (मुख्यमंत्री)
- विजय सिन्हा
- मंगल पांडेय
- दिलीप जायसवाल
- रामकृपाल यादव
- श्रेयसी सिंह
- प्रमोद चंद्रवंशी
- अरुण शंकर प्रसाद
- संजय सिंह ‘टाइगर’
ये सभी नेता संगठन और सरकार दोनों में अहम भूमिका निभा चुके हैं. ऐसे में इनके दोबारा शपथ लेने की संभावना बनी हुई है.
जेडीयू की मजबूत हिस्सेदारी
वहीं दूसरी तरफ जेडीयू भी इस बार अपनी हिस्सेदारी मजबूत रखने की तैयारी में है. क्योंकि नीतीश कुमार के जाने के बाद दल से ज्यादा मंत्रियों के होने की संभावना बन सकती है. जेडीयू की लिस्ट पर नजर डालें तो...
- बिजेंद्र प्रसाद यादव
- विजय चौधरी
- श्रवण कुमार
- अशोक चौधरी
- लेशी सिंह
- मदन सहनी
- जमा खान
- सुनील कुमार
सूत्रों का दावा है कि इस बार जेडीयू से बीजेपी से ज्यादा मंत्री बनाए जा सकते हैं. ऐसे में विजय चौधरी का नाम डिप्टी सीएम के तौर पर भी सामने आ रहा है. हालांकि पर्दा 15 अप्रैल को ही उठेगा.
अन्य सहयोगी दलों को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व
एनडीए के अन्य घटक दलों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी:
लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास से संजय पासवान और संजय सिंह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) से संतोष कुमार सुमन राष्ट्रीय लोक मोर्चा RLM से दीपक प्रकाश कुशवाहा को मौका मिल सकता है. यह गठबंधन संतुलन बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है.
शपथ ग्रहण और आगे की रणनीति
सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह छोटा और औपचारिक होगा. पहले मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम शपथ लेंगे. इसके बाद विधानसभा में बहुमत साबित किया जाएगा फिर कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा.
पहले कैबिनेट का गणित
2025 में बनी पिछली सरकार में कुल 27 मंत्री थे:
-बीजेपी: 14
-जेडीयू: 8
- अन्य दल: 5
इस बार भी लगभग यही ढांचा रहने की संभावना है, हालांकि कुछ नए चेहरे शामिल हो सकते हैं. सम्राट चौधऱी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार बिहार की राजनीति में नए समीकरण तय करेगी. कैबिनेट गठन से यह साफ होगा कि गठबंधन के भीतर किसकी कितनी ताकत है और आने वाले समय में राज्य की राजनीति किस दिशा में जाएगी.
यह भी पढ़ें - नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, जानें अब तक कितनी बार कर चुके रिजाइन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















