JSSC-CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 150 में 120 सवाल लीक, WhatsApp पर मिले जवाब, CID का दावा
JSSC-CGL 2024 पेपर लीक पर CID की रिपोर्ट में 150 में 120 सवाल लीक होने का दावा! WhatsApp से जवाब पहुंचने के बावजूद दूसरी SIT ने लीक से किया इनकार, छात्रों का प्रदर्शन जारी। जानिए JSSC लीक में CID की उस विस्फोटक रिपोर्ट का सच, जिसे दबाने की कोशिश की गई।
रिटायरमेंट के बाद भी अरिजीत सिंह ने क्यों गाया ‘आवारापन 2’ के लिए गाना? अमाल मलिक ने बताया असली कारण
Arijit Singh Sang Song After Retirement: फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने इसी साल की शुरुआत में सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की थी.उस समय यह न्यूज उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी. ऐसे में जब उनकी आवाज ‘आवारापन 2’ के गाने ‘ये आवारापन’ में सुनाई दी, तो लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वह दोबारा सिंगिंग शुरू करने जा रहे हैं, इसके साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी अरिजीत गाना क्यों गा रहे हैं. अब इस मामले में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने खुलकर बताया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
'अरिजीत सिंह दबाव ने नहीं लिया फैसला'
अमाल मलिक का इस पर कहना है कि अरिजीत सिंह ने ‘ये आवारापन’ अपनी मर्जी से गाया और इसके लिए उन पर कोई दबाव नहीं था. उन्होंने साफ किया कि अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला सोच-समझकर लिया था. अमाल ने कहना है कि उनके इस फैसले के बारे में इंडस्ट्री के करीबी लोगों को काफी पहले से होने लगी थी. उनके मुताबिक, जब अरिजीत ने दुनिया के सामने अपने फैसले का ऐलान किया, उससे एक-दो साल पहले ही उनके करीबी समझ गए थे कि वह म्यूजिक में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं.
‘ये आवारापन’ शुरू में अमाल की आवाज में था
सबसे दिलचस्प बात यह है कि अरिजीत ने ‘ये आवारापन’ गाने को पहले से ही रिकॉर्ड नहीं कर रखा था, जिसे अब उनकी रिटायरमेंट के बाद रिलीज किया गया. अमाल ने खुलासा किया कि यह गाना करीब एक साल तक उनकी अपनी आवाज में ही था. अमाल के मुताबिक वह और अरिजीत के साथ म्यूजिक शेयर करते रहते हैं. अमाल अक्सर अपने गाने अरिजीत को भेजते हैं और जो गाना उन्हें पसंद आता है, उस पर वे मिलकर काम करते हैं. ऐसा ही ‘ये आवारापन’ गाने के साथ हुआ था.
अरिजीत सिंह को आया था गाना पसंद
अमाल ने आगे कहा कि अरिजीत सिंह को ये आवारापन गाना पसंद आया था. उनका कहना है कि इस गाने को लेकर पहले से कोई डील नहीं हुई थी कि इसे अरिजीत ही गाएंगे. दरअसल, ये गाना पहले अमाल की आवाज में था, जब बाद में अरिजीत सिंह ने ये गाना सुना तो उन्हें ये बहुत पसंद आया. जिसके बाद उन्होंने अपनी आवाज देने का फैसला किया. यानी उनकी तरफ से यह फैसला किसी प्रेशर या मजबूरी में नहीं लिया गया. अमाल का मानना है कि अरिजीत ने भले ही सिंगिंग से दूरी बना ली है, लेकिन इसका मतबल यह नहीं है कि उन्होंने म्यूजिक से रिश्ता खत्म कर लिया है.
ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने किया जबरदस्ती होंठों पर Kiss, उड़ गए हसीना के होश, वायरल हुआ वीडियो
क्या अरिजीत सिंह करेंगे वापसी?
फिल्म ‘आवारापन 2’ में अरिजीत सिंह की आवाज सुनने के बाद फैंस के मन यह सवाल उठने लगा कि क्या वह दोबारा फिल्मों के लिए गाने वाले हैं. हालांकि, इस बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है. लेकिन जैसा अमाल ने बताया कि उन्हें ये आवारापन गाना पसंद आया था तो उन्होंने इसलिए उन्होंने ये गाना गया. ऐसे में इससे समझ सकते हैं कि अगर उन्हें फ्यूचर में कोई गाना पसंद आता है तो उनकी आवाज सुनने को मिल सकती है. लेकिन अरिजीत सिंह ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है कि वह दोबारा सिंगिंग कब शुरू करेंगे.
इसी साल की शुरुआत में सिंगिंग छोड़ने का किया था ऐलान
अरिजीत सिंह ने इसी साल की शुरुआत में सोशल मीडिया के जरिए प्लेबैक सिंगिंग सेर रिटायरमेंट लेने का फैसला किया था. उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था कि वह अब प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे. अरिजीत ने अपने पोस्ट में कहा था कि यह उनके लिए ये जर्नी शानदार रही और अब वह इसे खत्म कर रहे.हालांकि, अमाल मलिक की बातों से यह भी पता चलता है कि अरिजीत ने म्यूजिक से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई है, ऐसे में वह अपनी पसंद के गाने को गाते हुए नजर आ सकेत हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation










