Responsive Scrollable Menu

रिटायरमेंट के बाद भी अरिजीत सिंह ने क्यों गाया ‘आवारापन 2’ के लिए गाना? अमाल मलिक ने बताया असली कारण

Arijit Singh Sang Song After Retirement: फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने इसी साल की शुरुआत में  सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की थी.उस समय यह न्यूज उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी. ऐसे में जब उनकी आवाज ‘आवारापन 2’ के गाने ‘ये आवारापन’ में सुनाई दी, तो लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वह दोबारा सिंगिंग शुरू करने जा रहे हैं, इसके साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी अरिजीत गाना क्यों गा रहे हैं. अब इस मामले में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने खुलकर बताया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

'अरिजीत सिंह दबाव ने नहीं लिया फैसला'

अमाल मलिक का इस पर कहना है कि अरिजीत सिंह ने ‘ये आवारापन’ अपनी मर्जी से गाया और इसके लिए उन पर कोई दबाव नहीं था. उन्होंने साफ किया कि अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला सोच-समझकर लिया था. अमाल ने कहना है कि  उनके इस फैसले के बारे में इंडस्ट्री के करीबी लोगों को काफी पहले से होने लगी थी. उनके मुताबिक, जब अरिजीत ने दुनिया के सामने अपने फैसले का ऐलान किया, उससे एक-दो साल पहले ही उनके करीबी समझ गए थे कि वह म्यूजिक में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. 

‘ये आवारापन’ शुरू में अमाल की आवाज में था

सबसे दिलचस्प बात यह है कि अरिजीत ने ‘ये आवारापन’ गाने को पहले से ही रिकॉर्ड नहीं कर रखा था, जिसे अब उनकी रिटायरमेंट के बाद रिलीज किया गया. अमाल ने खुलासा किया कि यह गाना करीब एक साल तक उनकी अपनी आवाज में ही था. अमाल के मुताबिक वह और अरिजीत के साथ म्यूजिक शेयर करते रहते हैं. अमाल अक्सर अपने गाने अरिजीत को भेजते हैं और जो गाना उन्हें पसंद आता है, उस पर वे मिलकर काम करते हैं. ऐसा ही ‘ये आवारापन’ गाने के साथ हुआ था. 

अरिजीत सिंह को आया था गाना पसंद

अमाल ने आगे कहा कि अरिजीत सिंह को ये आवारापन गाना पसंद आया था. उनका कहना है कि इस गाने को लेकर पहले से कोई डील नहीं हुई थी कि इसे अरिजीत ही गाएंगे. दरअसल, ये गाना पहले अमाल की आवाज में था, जब बाद में अरिजीत सिंह ने ये गाना सुना तो उन्हें ये बहुत पसंद आया. जिसके बाद उन्होंने अपनी आवाज देने का फैसला किया. यानी उनकी तरफ से यह फैसला किसी प्रेशर या मजबूरी में नहीं लिया गया. अमाल का मानना है कि अरिजीत ने भले ही सिंगिंग से दूरी बना ली है, लेकिन इसका मतबल यह नहीं है कि उन्होंने म्यूजिक से रिश्ता खत्म कर लिया है. 

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने किया जबरदस्ती होंठों पर Kiss, उड़ गए हसीना के होश, वायरल हुआ वीडियो

क्या अरिजीत सिंह करेंगे वापसी?

फिल्म ‘आवारापन 2’ में अरिजीत सिंह की आवाज सुनने के बाद फैंस के मन यह सवाल उठने लगा कि क्या वह दोबारा फिल्मों के लिए गाने वाले हैं. हालांकि, इस बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है. लेकिन जैसा अमाल ने बताया कि उन्हें ये आवारापन गाना पसंद आया था तो उन्होंने इसलिए उन्होंने ये गाना गया. ऐसे में इससे समझ सकते हैं कि अगर उन्हें फ्यूचर में कोई गाना पसंद आता है तो उनकी आवाज सुनने को मिल सकती है. लेकिन अरिजीत सिंह ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है कि वह दोबारा सिंगिंग कब शुरू करेंगे. 

इसी साल की शुरुआत में सिंगिंग छोड़ने का किया था ऐलान

अरिजीत सिंह ने इसी साल की शुरुआत में सोशल मीडिया के जरिए प्लेबैक सिंगिंग सेर रिटायरमेंट लेने का फैसला किया था. उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था कि वह अब प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे. अरिजीत ने अपने पोस्ट में कहा था कि यह उनके लिए ये जर्नी शानदार रही और अब वह इसे खत्म कर रहे.हालांकि,  अमाल मलिक की बातों से यह भी पता चलता है कि अरिजीत ने म्यूजिक से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई है, ऐसे में वह अपनी पसंद के गाने को गाते हुए नजर आ सकेत हैं. 

Continue reading on the app

Maharashtra: महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, मौके पर मौजूद अधिकारी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, रविवार (9 अगस्त) को बारामती एयरपोर्ट पर एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रेनी एयरक्राफ्ट उस वक्त क्रैश हो गया, जब पायलट एयरपोर्ट के रनवे पर एयरक्राफ्ट को टैक्सी करने की कोशिश कर रही था. फिलहाल मौके पर कई अधिकारी और पुलिस के जवान मौजूद हैं और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. अभी तक घटना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: काव्या मारन की विदेशी टीम में ‘देसी स्टार’, जब-जब चला बॉलिंग का जादू, उतनी बार जीती सनराइजर्स

इंग्लैंड की लीड द हंड्रेड के महिलाओं वाले टूर्नामेंट में ही भारतीय खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत है और इस सीजन में भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखा भी रही हैं. Sun, 09 Aug 2026 23:45:57 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son News : अतीक के बेटे की मौत पर बड़ा खुलासा ! #atiqahmed #upnews #prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T20:36:56+00:00

CJP प्रोटेस्ट पर पूर्व DGP का बड़ा खुलासा ! #jantarmantar #cjpprotest #aajkitajakhabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T20:40:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers