Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: और खतरनाक हुई हैदराबाद की टीम, प्रफुल्ल और साकिब के बाद इस धाकड़ गेंदबाज की होगी वापसी

Pat Cummins: आईपीएल 2026 में अब तक खेले पांच मैचों में से सनराइजर्स हैदराबाद को दो में जीत मिली है। हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अच्छी खबर है। हैदराबाद केकप्तान पैट कमिंस जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं

Continue reading on the app

'जय श्री राम' का पोस्टर दिखाओ और क्लिनिक की फीस में 1000 रुपये की भारी छूट पाओ

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डॉक्टर का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. इस वीडियो में एक डॉक्टर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जो भी मरीज उनके क्लिनिक में 'जय श्री राम' का क्यूआर पोस्टर या कोई भी पोस्टर दिखाएगा, उसे इलाज की फीस में सीधा डिसकाउंट दिया जाएगा. डॉक्टर की इस अनोखी पहल को लेकर लोग दो गुटों में बंट गए हैं, जहां कुछ लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं.

पहले 500 अब 1000 रुपये की मिलेगी छूट

वायरल वीडियो में नजर आ रहे डॉक्टर का नाम पीएके हजरा है और वह पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं. डॉक्टर हजरा ने वीडियो में साफ तौर पर कहा कि वह पहले इस तरह के पोस्टर दिखाने पर मरीजों को 500 रुपये की छूट दे रहे थे, लेकिन अब उन्होंने इस राशि को बढ़ा दिया है. अब उनके क्लिनिक पर आने वाले मरीजों को 1000 रुपये का डिसकाउंट दिया जाएगा. उनके इस फैसले से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है.

देश के अन्य डॉक्टरों से भी की अपील

वीडियो के दौरान डॉक्टर पीएके हजरा ने केवल अपने क्लिनिक तक ही बात सीमित नहीं रखी. उन्होंने पूरे भारत के डॉक्टरों से एक खास अपील भी की है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि देशभर के अन्य डॉक्टर भी इसी तरह की कोई पहल शुरू करें. डॉक्टर का कहना है कि अगर सभी डॉक्टर मिलकर इस तरह के कदम उठाते हैं, तो देश के बहुत सारे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिल सकेगी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डॉक्टर हजरा छाए हुए हैं. फेसबुक, एक्स (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को हजारों बार शेयर किया जा चुका है. जहां एक तरफ लोग इसे डॉक्टर की दरियादिली और धर्म के प्रति आस्था से जोड़कर देख रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इस तरीके पर अपनी असहमति भी जताई है. फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और डॉक्टर का यह ऑफर सुर्खियां बटोर रहा है.

ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल, पटियाला के RGMC में हुआ सेहत कैंप का आयोजन

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: पॉइंट्स टेबल में CSK की दमदार वापसी, इस स्थान पर लगाई छलांग, KKR का बुरा हाल

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक आसान जीत हासिल की. जिसका फायदा उसे पॉइंट्स टेबल में भी मिला है. Tue, 14 Apr 2026 23:43:51 +0530

  Videos
See all

Shorts । SOHA ALI KHAN । फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में सोहा अली खान #entertainment #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T18:45:00+00:00

Parliament Special Session 2026 : संसद के विशेष सत्र में इस बार क्या होने वाला है ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T18:41:23+00:00

Iran US Conflict: होर्मुज की तरफ बढ़ रहा USS अब्राहम लिंकन युद्धपोत ? । Donald Trump । Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T18:45:03+00:00

Trump AI image backlash: Pope पर टिप्पणी से ईसाई वर्ल्ड भड़का, Italy की PM Meloni ने कड़ा जवाब दिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T18:40:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers