'राम' के बाद अब 'रावण' ने शुरू किया Ramayana का प्रमोशन, जानें कब सामने आएगा यश का लुक?
Yash-Namit Malhotra: इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड रामायण (Ramayana) फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच दिन पर दिन क्रेज बढ़ता जा रहा है. जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, लोगों को बस इसकी रिलीज का इंतजार है. हालांकि, फिल्म को रिलीज होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी स्टारकास्ट और वीएफएक्स को लेकर फैंस के बीच चर्चाएं तेज हैं. रणबीर कपूर के बाद अब यश यानी फिल्म के रावण ने प्रमोशन की कमान संभाल ली है. यश ने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) के साथ मिलकर इंटरनेशनल स्तर पर प्रमोशन की शुरुआत कर दी है. आइए जानते हैं कि अब तक रामायण को लेकर क्या अपडेट हैं-
गौरतलब है कि फिल्म का हाल ही में सामने आया पहला विजुअल पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और अब यश की एंट्री ने इस बज को और तेज कर दिया है. खास बात ये है कि पूरा फोकस अब रावण के किरदार और उसकी भव्यता पर शिफ्ट होता नजर आ रहा है क्योंकि टीजर में रावण के सीन्स न के बराबर दिखाए गए थे, जिससे फैंस के बीच उनको लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं.
यश का ग्लोबल धमाका
ताजा जानकारी के अनुसार, रामायण के प्रमोशन की शुरुआत अमेरिका के लास वेगास में आयोजित सिनेमाकॉन 2026 (CinemaCon 2026) से हुई, जहां यश और नमित मल्होत्रा ने फिल्म को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर पेश किया. इस दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसमें यश अपने स्टाइलिश अंदाज में ब्लू शर्ट, मैचिंग जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए. इस इवेंट में ‘रामायण’ को हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के साथ शोकेस किया गया, जो इस प्रोजेक्ट के स्केल को दर्शाता है.
‘रामायण’ के साथ ‘टॉक्सिक’ पर भी की बात
यश ने प्रमोशन के दौरान ने सिर्फ ‘रामायण’ ही नहीं बल्कि अपनी दूसरी फिल्म टॉक्सिक को लेकर भी जानकारी दी कि यह फिल्म फिलहाल पोस्टपोन कर दी गई है. बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) कर रही हैं और इसे पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के साथ रिलीज किया जाना था. लेकिन ग्लोबल लेवल पर जारी युद्ध की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी.
ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की जीत पर सलमान खान ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, लेकिन एक्टर से हुई बड़ी चूक, अब ट्रोल कर रहे यूजर्स
यश का लुक कब आएगा सामने
रामायण का टीजर रिलीज होने के बाद से सबसे ज्यादा इसी बात ही चर्चा है कि यश का लुक कब सामने आएगा. दरअसल, हाल ही जो टीजर रिलीज हुआ था. उसमें यश के ज्यादा सीन्स नहीं दिखाए थे. जिसके बाद फैंस के बीच इस बात की उत्सुकता है कि उनका लुक कब सामने आएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि यश का लुक जल्द ही सामने आ सकता है क्योंकि प्रोड्यूसर ने फिल्म के दूसरे सबसे अहम किरदार के साथ प्रमोशन शुरू कर दिया है. ऐसे में दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए उनका लुक जल्द ही जारी किया जा सकता है. हालांकि इसको लेकर आधिकारिक जानकारी जानकारी सामने नहीं आई है कि यश का लुक कब तक रिवील किया जा सकता है.
Fandango’s first on-stage interview at #CinemaCon ????????
— AlphaNoir????️ (@RuthlessRaya) April 13, 2026
Featuring Namit Malhotra & Yash talking #Ramayana, hosted by @NikkiNovak ????
Full interview dropping soon on @Fandango — stay tuned! ????#Yash #Namitmalhotra pic.twitter.com/qnk6RZeuBu
फिल्म का बजट 2000 करोड़
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रामायण’ का बजट 2000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है. हाई-एंड VFX, इंटरनेशनल शूटिंग और बड़े स्टारकास्ट के कारण इसकी कोस्ट काफी बढ़ गई है. ‘रामायण’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक ग्लोबल सिनेमैटिक इवेंट बन गई है और यश का प्रमोशन इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में ‘रावण’ का लुक और किरदार चर्चा के केंद्र में रहने वाला है.
बताते चलें कि ‘रामायण’ भारतीय पौराणिक महाकाव्य पर बेस्ड है, जिसमें भगवान राम और रावण के बीच धर्म और अधर्म की लड़ाई को दिखाया जाएगा। फिल्म में राम, सीता और रावण के किरदारों को भव्य और आधुनिक सिनेमाई अंदाज में दिखाया जाएगा. मेकर्स का लक्ष्य इस कहानी को सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाना है, इसलिए इसमें विजुअल इफेक्ट्स और नैरेटिव पर खास ध्यान दिया गया है.
ये भी पढ़ें: 'घर पर हम चारों बहनों को किया था मोलेस्ट', कोरियोग्राफर शाक्ति मोहन ने सुनाई आपबीती
Modi सरकार का बड़ा फैसला, Lok Sabha में अब होंगी 850 सीटें, सांसदों को दिए गए नए बिलों के मसौदे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi















