IPL 2026 में खेलने की इस खिलाड़ी को मिली सजा, 2 साल के लिए लग गया बैन
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का कारवां बेहद रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. अबतक टूर्नामेंट में 21 मैच खेले जा चुके हैं, भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लीग एक बार फिर देश के सबसे चर्चित इवेंट में से एक बन गई है. हालांकि इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी को लेकर बुरी खबर सामने आई है क्योंकि उसे 2 साल के लिए बैन कर दिया गया है. आखिर पूरा मामला क्या है? इस लेख के जरिए आपको बताते हैं.
इस खिलाड़ी पर लग गया बैन
दरअसल, आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को पाकिस्तान सुपर लीग ने 2 साल के लिए बैन कर दिया है. इस साल केकेआर के साथ जुडने से पहले मुजारबानी का इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ करार था. लेकिन अचानक भारतीय फ्रेंचाईजी की ओर से ऑफर मिलने के बाद उन्होंने पीएसएल छोड़ने का फैसला कर दिया था.
ऐसा होने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी ने कहा था कि वह इस तरह पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर एक्शन लेंगे. आज यानि 14 अप्रैल को आई खबर के अनुसार जिम्बाब्वे के गेंदबाज को पीएसएल से 2 सालों के लिए बैन कर दिया गया है. पीसीबी ने अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा कि "स्पष्ट प्रस्ताव और आवश्यक शर्तों की स्पष्ट स्वीकृति के बावजूद, खिलाड़ी ने इन दायित्वों की अनदेखी करते हुए एक परस्पर विरोधी समझौते को चुना".
???? Blessing Muzarabani banned from PSL for two years ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 14, 2026
The Zimbabwe pacer accepted a deal with Islamabad United for #PSL2026 but later pulled out to sign with KKR for #IPL2026.
"In this instance, despite a clear offer and an unequivocal acceptance of essential terms, the… pic.twitter.com/lMDfiXybY6
इसके साथ ही आपको बता दें कि इस साल श्रीलंका के दासुन शानका और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेन्सर जॉनसन भी पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल में शामिल हुए. अब इन दोनों पर कोई एक्शन होने की खबर नहीं आई है.
यह भी पढ़ें - प्रफुल्ल हिंगे की रातों-रात बढ़ी पॉपुलैरिटी, कुछ ही घंटों में बढ़ गए 30 गुना फॉलोवर्स, बन गए इंस्टाग्राम स्टार
मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट हैं ब्लेसिंग मुजारबानी
गौरतलब है कि ब्लेसिंग मुजारबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना था. ऑक्शन के बाद भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के विरोध के चलते बीसीसीआई ने केकेआर को रहमान को रिलीज करने का आदेश जारी किया था. ऐसे में फ्रेंचाईजी ने जिम्बाब्वे के गेंदबाज से संपर्क किया और अपने खेमे में शामिल कर लिया.
ब्लेसिंग ने मौजूदा सीजन में 2 मैच खेल चुके हैं, सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 41 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुजरबानी बिना कोई मैच खेले आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले लकी खिलाड़ियों में से एक हैं. दरअसल, पिछले साल उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जोश हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था. हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
ब्लेसिंग मुजारबानी का करियर
ब्लेसिंग मुजारबानी के करियर की बात करें तो उन्होंने अबतक 18 टेस्ट खेले हैं जिसमें 67 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है. वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 57 मैच खेलते हुए 70 विकेट अपने खाते में जोड़े हैं. टी20 इंटरनेशनल में 89 मैच में 106 सफलताएं हासिल की, ब्लेसिंग को ओवरऑल 139 टी20 मैचों का अनुभव है. जिसमें उन्होंने 159 विकेट लिए हैं, ब्लेसिंग को 6'8 इंच लंबाई होने के कारण पिच से अतिरिक्त उछाल मिलता है जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा करता है. इसके अलावा गति में विविधता उनका सबसे बड़ा हथियार है.
यह भी पढ़ें - ऐसा लगा ट्रॉफी ही जीत ली! वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर वायरल हुआ काव्या मारन का ऐसा रिएक्शन, जमकर हो रहा वायरल
इजरायली स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे ट्रंप: रिपोर्ट
यरूशलम, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायली मीडिया ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए इजरायल नहीं जाएंगे।
इजरायली न्यूज मीडिया आउटलेट वाईनेट ने बताया कि ट्रंप स्वतंत्रता दिवस पर न तो इजरायल आएंगे और न ही इजरायल पुरस्कार समारोह में ऑनलाइन शामिल होंगे।
दिसंबर में, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की थी कि दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए, देश ट्रंप को इजरायल पुरस्कार से सम्मानित करेगा – जो देश का सर्वोच्च सांस्कृतिक सम्मान है।
29 दिसंबर को फ्लोरिडा में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ खड़े होकर नेतन्याहू ने बड़ा ऐलान किया था। कहा, हमने एक परंपरा को तोड़ने, या एक नई परंपरा बनाने का फैसला किया है, और वह है इजरायल पुरस्कार देना; जो हमने अपने लगभग 80 साल के इतिहास में कभी किसी गैर-इजरायली को नहीं दिया है, और इस साल हम इसे राष्ट्रपति ट्रंप को देने जा रहे हैं।
ट्रंप को यह पुरस्कार इजरायल की उनकी अगली यात्रा के दौरान दिया जाना तय है।
वाईनेट ने मंगलवार को बताया कि इस कार्यक्रम में गायिका नोआ किरेल की भागीदारी भी टाल दी गई है, उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान में गाना था, और संभवतः ट्रंप की पोतियां भी उनके साथ प्रस्तुति देने वाली थीं।
वाईनेट ने बताया, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा नहीं की है कि ट्रंप इजरायल नहीं आएंगे, लेकिन यरुशलम पहले ही यह समझ चुका है कि ईरान के साथ संघर्ष विराम की समय-सीमा और उसके 21 अप्रैल को समाप्त होने को देखते हुए, उनके आने की संभावना लगभग शून्य है, क्योंकि यह समारोह 22 अप्रैल को होना है। इजरायल पुरस्कार समारोह के दौरान, वीडियो में ट्रंप की जीत का जिक्र होगा, लेकिन जैसा कि बताया गया है, पुरस्कार देने का कार्यक्रम एक अलग समारोह के लिए टाल दिया जाएगा, जो बाद में जब वे इजरायल आएंगे, तब उनके सम्मान में आयोजित किया जाएगा।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि, हालांकि, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिले इजरायली स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे, क्योंकि उनके आगमन पर सहमति ईरान के साथ संघर्ष विराम से पहले ही बन गई थी, और उम्मीद है कि मिले 18 अप्रैल को इजरायल पहुंचेंगे।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















