पंजाब किंग्स की जीत पर सलमान खान ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, लेकिन एक्टर से हुई बड़ी चूक, अब ट्रोल कर रहे यूजर्स
Salman Khan Post on Punjab Kings: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मैच नंबर 17 में प्रीति जिंटा जिंटा (Preity Zinta) की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना किया. इस मैच में पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. ऐसे में सलमान खान ने प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट किया और टीम की जीत पर रिएक्ट किया. लेकिन भाई जान से यहां थोड़ी चूक हो गई है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. तो वह गलती क्या है, आइए जानते हैं.
सलमान खान ने क्या गलती कर दी?
दरअसल, 13 मार्च को सलमान खान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम पंजाब किग्स को लेकर एक पोस्ट किया. एक्टर ने लिखा- ' शाबाश जिंटा, बधाई हो जिंटा, टीम अच्छा खेल रही है.' लेकिन सलमान के इस पोस्ट को अब नेटिजंस ट्रोल कर रहे हैं. क्योंकि पंजाब ने ये मुकाबला 11 अप्रैल को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला था और सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया था. वहीं, सलमान 13 अप्रैल को प्रीति को बधाई दे रहे हैं. ऐसे में लोगों का कहना है कि सलमान थोड़ा लेट हो गए हैं.
Well done Zinta,Congratulations Zinta, Team is playing well …. @realpreityzinta
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 13, 2026
पुराना पोस्ट भी हो रहा वायरल
बता दें, ये पहला मौका नहीं है, जब सलमान खान ने अपनी बेस्ट फ्रेंड प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम को सपोर्ट किया है, इससे पहले साल 2014 में भी उन्होंने इस प्रकार के कई पोस्ट किए थे. साल 2014 में सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में पूछा था, ‘जिंटा की टीम जीती क्या'. उस समय ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था. अब जब पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की और सलमान ने बधाई दी, तो लोगों ने इसे उसी पुराने ट्वीट का जवाब मान लिया. इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि 12 साल बाद आखिरकार उस सवाल का जवाब मिल गया है.
Sequel released after 12 years.
— Gabbar (@GabbbarSingh) April 13, 2026
Tiger Zinta hai https://t.co/hFvBaosqrW pic.twitter.com/KuxOiOhot3
ये भी पढ़ें- 'मैसेज डिलीट कर दो' युवेंद्र चहल की टीम ने तानिया चटर्जी पर बनाया प्रेशर, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
16 अप्रैल को एक्शन में दिखेगी पंजाब किंग्स
बता दें, प्रीति जिंटा जिंटा की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) आईपीएल 2026 में एकमात्र टीम बची है, जिसने अब तक एक भी मैच नहीं हारा और विजयरथ पर सवार है. पंजाब ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच हारे हैं और 1 मैच बारिश में धुल गया था. नतीजन, पंजाब 7 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. पंजाब की टीम अपना अगला मैच 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ खेलने वाली है, जो वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
सलमान खान और प्रीति की अपकमिंग फिल्म
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात करे तो एक्टर जल्द ही 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आने वाले हैं. फिल्म के कई पोस्टर और गाने रिलीज किए जा चुके हैं. ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है. वहीं, प्रीति की बात करें तो एक्ट्रेस 'वाइब' (Vibe) से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी कर रही हैं, जिसकी घोषणा प्राइम वीडियो इवेंट में की गई. इसके अलावा, वह सनी देओल के साथ ऐतिहासिक ड्रामा 'लाहौर 1947' में भी नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, दो-दो हसीनाओं के बीच फंसेंगे एक्टर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















