Responsive Scrollable Menu

पंजाब किंग्स की जीत पर सलमान खान ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, लेकिन एक्टर से हुई बड़ी चूक, अब ट्रोल कर रहे यूजर्स

Salman Khan Post on Punjab Kings: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मैच नंबर 17 में प्रीति जिंटा जिंटा (Preity Zinta) की टीम  पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना किया.  इस मैच में पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. ऐसे में सलमान खान ने प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट किया और टीम की जीत पर रिएक्ट किया. लेकिन भाई जान से यहां  थोड़ी चूक हो गई है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. तो वह गलती क्या है, आइए जानते हैं.

सलमान खान ने क्या गलती कर दी?

दरअसल, 13 मार्च को सलमान खान ने  अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम पंजाब किग्स को लेकर एक पोस्ट किया. एक्टर ने लिखा- ' शाबाश जिंटा, बधाई हो जिंटा, टीम अच्छा खेल रही है.' लेकिन सलमान के इस पोस्ट को अब नेटिजंस ट्रोल कर रहे हैं. क्योंकि पंजाब ने ये मुकाबला 11 अप्रैल को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला था और सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया था. वहीं, सलमान 13 अप्रैल को प्रीति को बधाई दे रहे हैं. ऐसे में लोगों का कहना है कि सलमान थोड़ा लेट हो गए हैं. 

पुराना पोस्ट भी हो रहा वायरल 

बता दें, ये पहला मौका नहीं है, जब सलमान खान ने अपनी बेस्ट फ्रेंड प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम को सपोर्ट किया है, इससे पहले साल 2014 में भी उन्होंने इस प्रकार के कई पोस्ट किए थे. साल 2014 में सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में पूछा था, ‘जिंटा की टीम जीती क्या'. उस समय ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था. अब जब पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की और सलमान ने बधाई दी, तो लोगों ने इसे उसी पुराने ट्वीट का जवाब मान लिया. इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि 12 साल बाद आखिरकार उस सवाल का जवाब मिल गया है.

ये भी पढ़ें- 'मैसेज डिलीट कर दो' युवेंद्र चहल की टीम ने तानिया चटर्जी पर बनाया प्रेशर, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

16 अप्रैल को एक्शन में दिखेगी पंजाब किंग्स

बता दें, प्रीति जिंटा जिंटा की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) आईपीएल 2026 में एकमात्र टीम बची है, जिसने अब तक एक भी मैच नहीं हारा और विजयरथ पर सवार है. पंजाब ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच हारे हैं और 1 मैच बारिश में धुल गया था. नतीजन, पंजाब 7 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. पंजाब की टीम अपना अगला मैच 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ खेलने वाली है, जो वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

सलमान खान और प्रीति की अपकमिंग फिल्म

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात करे तो एक्टर जल्द ही 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आने वाले हैं. फिल्म के कई पोस्टर और गाने रिलीज किए जा चुके हैं. ये फिल्म  14 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है. वहीं, प्रीति की बात करें तो एक्ट्रेस 'वाइब' (Vibe) से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी कर रही हैं, जिसकी घोषणा प्राइम वीडियो इवेंट में की गई. इसके अलावा, वह सनी देओल के साथ ऐतिहासिक ड्रामा 'लाहौर 1947'  में भी नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, दो-दो हसीनाओं के बीच फंसेंगे एक्टर

Continue reading on the app

बिहार में नीतीश युग का अंत, अब सम्राट चौधरी संभालेंगे सत्ता की कमान

बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला करते हुए सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया है. पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसके बाद सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग गई. यानी बिहार के अलगे सीएम सम्राट चौधरी होंगे. जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी आज ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी नेतृत्व ने नई सरकार के गठन की पूरी तैयारी कर ली है और जल्द ही शपथ ग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है. माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी. इस फैसले को बिहार की राजनीति में बड़ा संकेत माना जा रहा है, क्योंकि बीजेपी पहली बार राज्य में अपने चेहरे के साथ सत्ता संभालने की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है.

राजनीतिक हलकों में इस बदलाव को आगामी चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए चेहरे के साथ सरकार को नई दिशा मिलेगी और विकास के एजेंडे को तेज किया जाएगा. अब सबकी नजर राज्यपाल से मुलाकात और शपथ ग्रहण की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है.

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बीच भारतीय फैंस के लिए डबल धमाका, इस तारीख से खेली जाएगी T20 सीरीज

IND W vs SA W T20 Series: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 के बीच भारतीय फैंस को इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच भी देखने को मिलेगा. भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. Tue, 14 Apr 2026 22:00:53 +0530

  Videos
See all

Breaking News: भानपुरा में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर करदी पति की हत्या | Madhya Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T17:40:09+00:00

Shorts | दिल्ली से IPAC के डायरेक्टर की गिरफ्तारी | West Bengal Election | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T17:46:23+00:00

Jagannatha Temple Puri पहुंचे Govinda | #govinda #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T17:43:03+00:00

Breaking News: 'जिम जिहाद', अरबपति की बीवी और लाखों की वसूली... सूरत में ब्लैकमेलिंग के 'गंदे खेल' #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T17:45:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers