Responsive Scrollable Menu

अतीक अहमद के लाड़ले बेटे आबान के जनाजे में आई थी मां शाइस्‍ता परवीन, काले शीशे वाली कार में था कौन? अफवाहों के बाद अलर्ट पर यूपी पुलिस

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद को शनिवार शाम कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। आबान की कब्र उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की कब्रों के पास बनाई गई।

Continue reading on the app

कर्नाटक: महीनों की छुट्टी नहीं, सुपरवाइजर का टॉर्चर... और 45 वर्षीय महिला ने मौत को लगाया गले

Karnataka News: कर्नाटक के मैसूर शहर में काम के दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक 45 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। मृतका की पहचान हिंकल की रहने वाली नागेश्वरी उर्फ राजेश्वरी के रूप में हुई है। उनका शव शुक्रवार को उनके घर से बरामद किया गया था।

पति को नहीं मिला फोन पर जवाब, घर पहुंचे तो उड़े होश
मृतका के पति अशोक ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार दोपहर को अपनी पत्नी नागेश्वरी को फोन किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें शक हुआ और वह तुरंत घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने अपनी पत्नी को जमीन पर पड़े हुए पाया। इसके तुरंत बाद नागेश्वरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में सुपरवाइजर पर लगे गंभीर आरोप
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट के अनुसार, नागेश्वरी हिंकल के पास स्थित एक सुपरमार्केट में पिछले कई वर्षों से काम कर रही थीं। आरोप है कि वहां हाल ही में जुड़े एक सुपरवाइजर, जिसका नाम डॉली था, द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

सुसाइड नोट में मृतका ने लिखा है कि उन्हें कई महीनों से साप्ताहिक अवकाश (वीक ऑफ) नहीं दिया जा रहा था और उन पर ऐसी गलतियों को स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा था जो उन्होंने की ही नहीं थीं। इसके अलावा, जब वह बीमारी के कारण दो-तीन दिन काम पर नहीं जा पाईं, तो उन्हें अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। इसी बात से आहत होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

बेंगलुरु में हुई एक अन्य खौफनाक घटना
बीते महीने ऐसी ही एक अन्य घटना बेंगलुरु से सामने आई थी, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली थी। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मनोज कुमार और उनकी 26 वर्षीय पत्नी सपना के रूप में हुई थी। यह जोड़ा कुछ साल पहले बेंगलुरु आया था और लक्ष्माप्पा गार्डन के दक्षिणी उपनगर में किराए के मकान में रहता था।

पुलिस के अनुसार, पिछले महीने किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और फिर छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सपना चार महीने की गर्भवती थीं। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

बेंगलुरु पुलिस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटने के लिए लाल नायलॉन की रस्सी का इस्तेमाल किया था और बाद में उसी रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर और एसीपी मौके पर पहुंचे थे, जिन्होंने दरवाजा खुलवाकर व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ पाया था।

Continue reading on the app

  Sports

One-Day Cup: 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के… टोबी एल्बर्ट का तूफान, हैम्पशर ने बनाया रिकॉर्डतोड़ स्कोर

Toby Albert: वन-डे कप 2026 में हैम्पशर के टोबी एल्बर्ट ने ससेक्स के खिलाफ एक तूफानी पारी खेली. उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया और हैम्पशर को रिकॉर्डतोड़ स्कोर तक पहुंचाया. Mon, 10 Aug 2026 06:58:05 +0530

  Videos
See all

Amit Shah: अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी #amithshah #harghartiranga #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T02:36:41+00:00

Sawan 2026|Kashi Vishwanath:सावन में काशी में उमड़ रही शिवभक्तों की भारी भीड़।UP News।Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T02:36:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers