Responsive Scrollable Menu

टॉप-10 में 4 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा:SBI टॉप गेनर, वैल्यू ₹63,922 करोड़ बढ़ी; LIC को सबसे ज्यादा नुकसान

बीते हफ्ते देश की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 के मार्केट कैपिटलाइजेशन में कुल लगभग 1.43 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। हफ्ते के दौरान मार्केट कैप बढ़ाने वाली 4 कंपनियों में SBI के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS और लार्सन एंड टुब्रो शामिल रहीं। SBI के मार्केट कैप में ₹63,922.03 करोड़ की सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही बैंक की कुल मार्केट वैल्युएशन बढ़कर ₹10.12 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई। रिलायंस की वैल्यू ₹32,816 करोड़ बढ़ी वहीं रिलायंस की मार्केट वैल्यू ₹32,816.4 करोड़ बढ़कर ₹18,01,925.19 करोड़ हो गई। इसके अलावा TCS की वैल्यू में ₹31,875.35 करोड़ का उछाल आया और इसका टोटल मार्केट कैप ₹8.87 लाख करोड़ पर पहुंच गया। वहीं LT का मार्केट कैप ₹14,637.76 करोड़ बढ़कर ₹5,56,482.45 करोड़ हो गया है। LIC को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ दूसरी तरफ टॉप-10 में शामिल अन्य 6 बड़ी कंपनियों की वैल्युएशन कुल मिलाकर ₹1.23 लाख करोड़ घटी है। यह 6 कंपनियां भारती एयरटेल, HDFC बैंक, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर हैं। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें... मान लीजिए... कंपनी 'A' के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं... मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।

Continue reading on the app

सुधारों की रफ्तार बढ़ाने, कारोबार सुगमता को बेहतर करने की जरूरत : मारुति चेयरमैन भार्गव

सुधारों की रफ्तार बढ़ाने, कारोबार सुगमता को बेहतर करने की जरूरत : मारुति चेयरमैन भार्गव

Continue reading on the app

  Sports

IPL क्रिकेटर Abhishek Porel रेप के आरोप में गिरफ्तार, Calcutta High Court ने दिया था आदेश

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर अभिषेक पोरेल को पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले में मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ़्तार किया गया है। रेप का मामला दर्ज होने के बाद अधिकारियों ने बंगाल के इस क्रिकेटर को गिरफ़्तार किया। 20 जुलाई को कलकत्ता हाई कोर्ट ने उन्हें मुख्य आरोपी के तौर पर पहचाने जाने के बाद उनकी गिरफ़्तारी का आदेश दिया था। हुगली ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह ने बताया कि पोरेल को दम दम पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इमामी सिटी से गिरफ़्तार किया गया।
 

इसे भी पढ़ें: T20WC में Suryakumar के कैच पर T. Dilip: वह एक असाधारण मैच जिताऊ कैच था!


अभिषेक के ख़िलाफ़ 19 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिनमें से ज़्यादातर ग़ैर-ज़मानती अपराध थे। पिछली सुनवाई के दौरान, कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने हुगली के मगरा पुलिस स्टेशन को अभिषेक के पास मौजूद मोबाइल फ़ोन समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ज़ब्त करने का निर्देश दिया था। पुलिस से उनके द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देने वाली रिपोर्ट भी जमा करने को कहा गया था।

यह मामला मंगलवार, 11 अगस्त को सुनवाई के लिए आया। कार्यवाही के दौरान, मगरा पुलिस स्टेशन ने जज को बताया कि अभिषेक को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उसे चिनसुराह कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभिषेक के खिलाफ दर्ज FIR में कहा गया है कि अभिषेक ने शिकायत करने वाली महिला को गैर-कानूनी तरीके से कैद करके रखा। उसने उसे खाना नहीं दिया और जान-बूझकर उसे सबसे अलग-थलग रखा। इसके नतीजे में... महिला शारीरिक रूप से कमजोर हो गई और ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रही थी।
 

इसे भी पढ़ें: Afghanistan का जलवा! World Cup 2027 में सीधे क्वालीफाई, Rashid Khan का शानदार खेल


शिकायत में 2 अप्रैल, 2026 को दिल्ली में हुई एक घटना का ज़िक्र है। इसमें आरोप लगाया गया है कि महिला को कैद करके रखा गया और खाना नहीं दिया गया, जिससे वह कमजोर हो गई और उसे मेडिकल मदद की ज़रूरत पड़ी। ये आरोप शिकायत में लगाए गए हैं और अभी तक अदालत में साबित नहीं हुए हैं। शिकायत करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि वह अभिषेक के साथ रिश्ते में थी और उनके परिवारों के बीच शादी की बात भी हुई थी। लेकिन उसकी शिकायत के मुताबिक, जब उसे पता चला कि अभिषेक के दूसरी महिलाओं के साथ भी संबंध हैं, तो उनका रिश्ता खराब हो गया और वे अलग हो गए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Tue, 11 Aug 2026 15:15:42 +0530

  Videos
See all

Vidisha Flood: लगातार बारिश से बेतवा नदी उफान पर, मंदिरों में घुसा पानी ! MP News | Monsoon #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T11:16:06+00:00

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह? पुलिस ने आरोपी को Encounter में पकड़ा | uttar pradesh | Lakhimpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T11:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers