Responsive Scrollable Menu

Samsung Galaxy S26 FE Leak: 3 कलर में आएगा फोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Samsung का अपकमिंग Galaxy S26 FE फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। हालिया लीक में स्मार्टफोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई हार्डवेयर डिटेल्स का खुलासा हुआ है। लीक हुए मार्केटिंग मटेरियल के मुताबिक, फोन में पहले के मुकाबले ज्यादा क्लीन रियर डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें लगभग न के बराबर कैमरा बंप और मेटल फ्रेम दिए जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा, Galaxy S26 FE में Galaxy AI फीचर्स मिलने की संभावना है। फोन में बेहतर और ज्यादा स्थिर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Horizontal Video Lock फीचर भी दिया जा सकता है। लेटेस्ट लीक में फोन की संभावित यूरोपीय कीमत भी सामने आई है, जिससे संकेत मिलता है कि Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत पिछले Galaxy S25 FE के मुकाबले ज्यादा हो सकती है।

Android Headlines की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S26 FE को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें ग्रीन, पर्पल और ब्लैक कलर शामिल होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S26 FE: संभावित स्पेसिफिकेशन
Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Samsung का Exynos 2500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह चिप 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित बताई जा रही है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में One UI 9 मिलने की संभावना है, जो Android 16 पर आधारित होगा।

ये भी पढ़े-ः Amazon Great Freedom Sale 2026: ₹10,000 सस्ता हुआ Samsung Galaxy A56 5G, देखें डिस्काउंट प्राइस

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 8MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 12MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी और अन्य फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 FE में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फोन में IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस मिलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा Galaxy AI फीचर्स, मेटल फ्रेम और संभावित Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग को ज्यादा स्थिर बनाने के लिए Horizontal Video Lock फीचर भी फोन में आउट ऑफ द बॉक्स मिल सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE: संभावित लॉन्च डेट
लेटेस्ट लीक के अनुसार, Samsung 4 सितंबर को Galaxy S26 FE को पेश कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लीक हुए प्रमोशनल मटेरियल में 4 सितंबर की तारीख का संकेत मिलने के बाद इस तारीख को संभावित लॉन्च डेट माना जा रहा है।

Samsung Galaxy S26 FE: लीक हुई कीमत
लीक हुई यूरोपीय कीमतों से संकेत मिलता है कि Galaxy S26 FE पिछले मॉडल Galaxy S25 FE की तुलना में महंगा हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन के 128GB मॉडल की कीमत करीब €799 यानी लगभग ₹81,000 हो सकती है। वहीं, 256GB वेरिएंट की कीमत €899 यानी करीब ₹91,000 बताई गई है। इसके अलावा, Galaxy S26 FE का 512GB मॉडल €1,099 यानी लगभग ₹1.11 लाख की कीमत के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि, ये कीमतें फिलहाल लीक पर आधारित हैं और भारत में Galaxy S26 FE की वास्तविक कीमत अलग हो सकती है। Samsung की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही फोन की कीमत, लॉन्च डेट और फीचर्स की सही जानकारी स्पष्ट होगी।

Continue reading on the app

अश्मिता चालीहा ने कोरिया मास्टर्स जीता:बैडमिंटन फाइनल में चीन की खिलाड़ी को हराया; एक हफ्ते में भारत का दूसरा BWF खिताब

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने रविवार को कोरिया मास्टर्स सुपर 300 महिला सिंगल्स का खिताब जीता। उन्होंंने 53 मिनट चले फाइनल मुकाबले में चीन की चौथी सीड हान कियान शी को हराया। उन्होंने 14-21, 21-14, 21-14 से जीत दर्ज कर अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता। भारत ने लगातार दूसरा BWF वर्ल्ड टूर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले तन्वी शर्मा ने पिछले रविवार यानी 2 अगस्त को ताइपे ओपन जीता था। पहले गेम में हान ने बनाई बढ़त अश्मिता ने मैच की शुरुआत में 3-0 की बढ़त बनाई। वह शुरुआती दौर में 9-5 से आगे थीं। इसके बाद हान ने वापसी की और दोनों खिलाड़ी 11-11 की बराबरी पर पहुंच गईं। चीनी खिलाड़ी ने लगातार अंक जुटाकर खेल पर कंट्रोल बनाया। हान ने पहला गेम जीतकर बढ़त हासिल की। दूसरे गेम में अश्मिता की वापसी अश्मिता ने दूसरे गेम में आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने स्मैश से हान पर दबाव बनाया और तेज डिफेंसिव रिटर्न से 6-6 के बाद बढ़त बना ली। ब्रेक के समय अश्मिता 11-8 से आगे थीं। इसके बाद भी उन्होंने रैलियों पर नियंत्रण बनाए रखा। हान अंतर कम नहीं कर सकीं और अश्मिता 17-10 से आगे हो गईं। भारतीय खिलाड़ी ने एक और तेज अटैकिंग शॉट के साथ गेम 21-14 से जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। तीसरे गेम में 11-9 से पिछड़ने के बाद अश्मिता की वापसी अंतिम गेम की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। अश्मिता ने 5-2 की बढ़त बनाई, लेकिन मिड-गेम ब्रेक तक हान 11-9 से आगे निकल गईं। अश्मिता ने वापसी करते हुए लाइन के किनारे शॉट लगाकर 12-11 की बढ़त बनाई। इसके बाद अश्मिता गेम में लगातार आगे रहीं। उन्होंने हान के कोर्ट में खाली जगहों का फायदा उठाया और स्कोर 19-14 कर दिया। हान का रिटर्न बाहर जाने पर अश्मिता को आखिरी पॉइंट मिला। इसके साथ ही उन्होंने चैंपियनशिप अपने नाम की। 2024 में घुटने की सर्जरी हुई थी अश्मिता को 2024 में कोरिया ओपन के दौरान दाएं घुटने में मेडियल मेनिस्कस में चोट लगी थी। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन किया। वह अगले साल फरवरी में वापस लौटीं और 14 टूर्नामेंट में खेलीं। उन्होंने BWF टूर पर चाइना मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स में लगातार क्वार्टरफाइनल खेले। इसके बाद मकाऊ ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचीं। वर्ल्ड नंबर-50 अश्मिता गुवाहाटी स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पार्क ताए-सांग से ट्रेनिंग लेती हैं। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज जीता:U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का तीसरा पदक, तीसरे राउंड में 7.84 मीटर छलांग लगाई भारतीय एथलीट शाहनवाज खान ने रविवार को अमेरिका के यूजीन में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने फाइनल में तीसरे राउंड में 7.84 मीटर की छलांग लगाकर पोडियम स्थान हासिल किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

PM Modi with CWG Champions Live: पीएम आवास पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन, कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात

PM Modi meeting with cwg champions live: ग्लास्गो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत खिलाड़ियों ने 39 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया. आज इन्हीं खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात है. इससे जुड़े पल-पल की अपडेट्स आप इस लाइव ब्लॉग के जरिए पढ़ सकते हैं. Sun, 9 Aug 2026 16:46:42 +0530

  Videos
See all

CJP Protest : Abhijeet Dipke पर ये क्या बोलीं Sadhvi Ritambhara ? | Hindi News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T11:15:19+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Netanyahu | Hormuz | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T11:13:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers