Responsive Scrollable Menu

UP School Holiday: स्कूलों में छुट्टी, जानिए 10, 11 और 12 अगस्त को किन-किन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

सावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और मुरादाबाद में 10 के साथ संतकबीरनगर और बुलंदशहर में जिला प्रशासन ने 10-11 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

फिरोजाबाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सभी परिषदीय,राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यताप्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा । बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेगीं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुरादाबाद जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा और श्रावण माह की शिवरात्रि के मद्देनजर 10 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। घोषित अवकाश कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों के साथ-साथ उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा से संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन संस्थानों में बोर्ड, विश्वविद्यालय या किसी आयोग की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, उन पर यह अवकाश लागू नहीं होगा। ऐसी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

बुलंदशहर-संतकबीर नगर में 10-11 अगस्त को अवकाश

बुलंदशहर जिलाधिकारी ने 10 और 11 अगस्त को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त तथा सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड आदि) से संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा। इसमें तकनीकी व गैर-तकनीकी संस्थान, साथ ही उच्च शिक्षण संस्थान जैसे डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।

संतकबीरनगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी विद्यालयों में 10 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा अन्य बोर्डों से संचालित समस्त विद्यालयों पर लागू होगा। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन जिलों में भी 12 अगस्त तक स्कूल बंद

बता दें कि मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में 10 अगस्त और मेरठ, गाजियाबाद, हापुड और बागपत में 12 अगस्त तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश रहेगा। जिन परीक्षाओं की तारीख पहले से तय है, वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। कासगंज, बदायूं और एटा में अगस्त महीने में हर सोमवार व शनिवार और बरेली में प्रत्येक सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे।

 

Continue reading on the app

Jharkhand Jpsc Protest: कौन हैं JLKM विधायक जयराम? रांची में छात्रों के समर्थन में अनशन पर बैठे

Jairam Mahato Hunger Strike : झारखंड में पेपर लीक और भर्ती गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनशन जारी है। इसी बीच अब विधायक जयराम महतो छात्रों के समर्थन में विधानसभा परिसर में निर्जला उपवास पर बैठे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका की 'लंका' लगाने को तैयार हैं यशस्वी जायसवाल, 0 पर आउट होने के बाद तूफानी फिफ्टी से मचाया तहलका

yashasvi jaisawal fifty: भारत और श्रीलंका-11 के बीच जारी अभ्यास मैच के तीसरे दी यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार फिफ्टी ठोकी. उनकी 61 रनों की पारी भारत के लिए टेस्ट सीरीज से पहले अच्छे संकेत हैं. पहली पारी में यशस्वी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे, जिसके बाद उनके फॉर्म को लेकर बातें शुरू हो गईं थीं. Sun, 9 Aug 2026 16:09:54 +0530

  Videos
See all

Air India Flight Turbulence : फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट पर बड़ा खुलासा! | Delhi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T11:14:26+00:00

CJP Protest : Abhijeet Dipke पर ये क्या बोलीं Sadhvi Ritambhara ? | Hindi News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T11:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers