Responsive Scrollable Menu

ट्रंप का दावा: होर्मुज स्ट्रेट से 34 जहाज गुजरे, बंदी के बाद सबसे ज्‍यादा संख्या

नई द‍िल्‍ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा क‍ि होर्मुज स्‍ट्रेट से कल 34 जहाज गुजरे, जो बंदी की शुरुआत के बाद से अब तक की सबसे ज्‍यादा संख्या है।

ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर कहा, कल होर्मुज स्‍ट्रेट से 34 जहाज गुजरे, जो इस बंदी की शुरुआत के बाद से अब तक की सबसे ज्‍यादा संख्या है।

सोमवार को ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समुद्री नाकाबंदी शुरू करने की जानकारी देते हुए ईरानी जहाज को तबाह करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि उसी किल सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा, जो ड्रग तस्करों के खिलाफ किया जाता है।

ट्रंप ने फिर दोहराया, ईरान की नेवी समुद्र की गर्त में जा चुकी है और पूरी तरह तबाह-बर्बाद हो चुकी है। हमने उसके 158 जहाज तबाह कर दिए। कुछ को छोड़ दिया जिन्हें वे फास्ट अटैक शिप कहते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि उससे हमें कोई खतरा नहीं है।

इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी के पास भी आया तो उन्हें तुरंत खत्म कर दिया जाएगा, उसी किल सिस्टम का इस्तेमाल करके जो हम समुद्र में नावों पर ड्रग डीलरों के खिलाफ करते हैं।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान पर लगाई गई समुद्री नाकाबंदी शुरू हो गई है। यह फैसला सोमवार शाम 7:30 बजे (अमेरिकी समय के समयानुसार सुबह 10:00 बजे) से लागू हो गया।

ट्रंप ने पिछली पोस्ट्स में ही कह दिया था कि फैसले के तहत जो भी जहाज होर्मुज से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे रोककर जांच की जाएगी। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जो ईरान को टोल देते हैं। जो जहाज ईरान को गैरकानूनी टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा। ट्रंप के अनुसार, इससे ईरान की आर्थिक ताकत कम की जाएगी।

यूएस सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) ने यह कदम राष्ट्रपति के आदेश के बाद उठाया है और यह ईरानी पोर्ट्स में आने-जाने वाले सभी समुद्री ट्रैफिक को टारगेट करेगा, जिसमें अरब की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के किनारे के पोर्ट्स भी शामिल हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

निमंत्रण स्वीकार, लेक‍िन पीएम बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा में हो सकती है देरी: नेपाली विदेश मंत्री

काठमांडू, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि उन्हें पहले ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारत आने का निमंत्रण मिल चुका है।

आमतौर पर नेपाल के प्रधानमंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा भारत ही करते हैं, लेकिन कभी-कभी दोनों देशों के रिश्तों में तनाव या दूसरे कारणों से यह परंपरा टूट भी जाती है।

सोमवार को मॉरीशस में हुई नौवीं हिंद महासागर सम्मेलन में शामिल होकर नेपाल लौटने के बाद खनाल ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री शाह के नई दिल्ली दौरे का न्योता भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिला है, और नेपाल के प्रधानमंत्री ने इसे स्वीकार भी कर लिया है।

उन्होंने कहा, “नई सरकार अभी बनी है, पहले वह अपनी प्राथमिकताएं तय करेगी। दोनों देशों के बीच जो तकनीकी स्तर की टीमें हैं, वे भी एजेंडा तय करने पर काम करेंगी।”

खनाल ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच करीब 40 तरह की द्विपक्षीय तंत्र हैं, जो अलग-अलग मुद्दों पर काम करता है। जब ये तकनीकी तैयारियां पूरी हो जाएंगी, तब प्रधानमंत्री शाह की राजनीतिक यात्रा होगी।

ये व्यवस्थाएं जिला स्तर से लेकर विदेश मंत्री स्तर तक फैली हैं, जिनमें सुरक्षा, पानी के संसाधन, सिंचाई, सीमा प्रबंधन, सीमा विवाद, व्यापार, खेती जैसे कई मुद्दे शामिल हैं। कुछ बैठकों का आयोजन नियमित रूप से होता है, लेकिन कई अब तक नहीं हो पाई हैं।

भारत, नेपाल के बड़े विकास सहयोगियों में से एक है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत नेपाल का सबसे बड़ा द्विपक्षीय दाता रहा, जिसने 107.8 मिलियन डॉलर की मदद दी। भारत की सहायता से कई विकास परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और कुछ अभी बन रही हैं।

इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस के दौरान खनाल ने जलवायु परिवर्तन और उसके हिमालयी क्षेत्र और समुद्रों पर असर का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने कहा “पहाड़ों की सेहत और समुद्र की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है।” उन्होंने कहा कि हिंदू कुश हिमालय इलाका अरबों लोगों के लिए मीठे पानी का मुख्य स्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंद महासागर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा के लिए बहुत अहम है, इसलिए इसकी स्थिरता बनाए रखना पूरी दुनिया की जिम्मेदारी है।

खनाल ने समुद्री आतंकवाद, लूटपाट और ड्रग्स व मानव तस्करी जैसी समस्याओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ये चुनौतियां सीधे लोगों की जि‍ंदगी को प्रभावित करती हैं, खासकर उन नेपाली नागरिकों को जो रोजगार के लिए इन समुद्री रास्तों से यात्रा करते हैं।

उन्होंने दोहराया कि नेपाल के ग्लेशियर और बर्फ से ढके इलाके बड़ी नदियों को पानी देते हैं, जो आगे चलकर इंडियन ओशन में मिलती हैं, इसलिए पहाड़ और समुद्र दोनों की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

नौवीं इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय, मॉरीशस सरकार और इंडिया फाउंडेशन ने मिलकर किया था।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs RR: प्रफुल हिंगे के सामने राजस्थान के ब्रेक फेल, हैदराबाद ने जीत के साथ की जोरदार वापसी

राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच से पहले लगातार 4 जीत दर्ज की थी लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे इस सीजन की पहली हार सौंपी. वहीं हैदराबाद की इस सीजन में ये दूसरी ही जीत है. Mon, 13 Apr 2026 23:18:13 +0530

  Videos
See all

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले को अंतिम विदाई, नम आंखों से किया याद, पहुंचे नेता-फिल्मी सितारे #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T19:30:01+00:00

US-Iran War Update: ईरान की खुली धमकी, हॉर्मुज़ में भीषण युद्ध? | Donald Trump | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T19:30:04+00:00

US Iran Ceasefire: : अब Hormuz कराए वर्ल्ड वॉर 3 | America | Russia | Putin | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T19:30:07+00:00

US Israel Iran War: Trump ने ईरान को दी चौतरफा घेराबंदी की धमकी, क्या है America का प्लान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T19:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers