तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला:सड़क पर बिखरी लाशें; गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे थे फरीदकोट
फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचल दिया, जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी शिवरात्रि के लिए गंगोत्री से गंगाजल की डाक कांवड़ लेकर फरीदकोट लौट रहे थे। हादसा इतना खतरनाक था कि तीनों युवकों की लाशें सड़क पर दूर-दूर बिखर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसा सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर हुआ। सभी मृतक कोटकपूरा के रहने वाले हैं। इसमें डॉक्टर हरपाल गली निवासी जगदीश मित्तल (40), हरीनौ रोड निवासी महेंद्र पाल ( 43) और सुरगापुरी निवासी दीपक कुमार(42) शामिल हैं। जबकि गंभीर घायल कोटकपूरा के सरकारी गर्ल स्कूल के पास रहने वाले मुकेश गोयल को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। 2 कांवड़ संघों के साथ गए थे गंगोत्री जानकारी के अनुसार, यह कांवड़िए कोटकपूरा से दो अलग-अलग कांवड़ संघों के साथ गंगोत्री से डाक कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए थे। 30 जुलाई को वे गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे और 10 अगस्त, सोमवार को कांवड़ लेकर कोटकपूरा वापस लौटना था। कोटकपूरा के प्राचीन डेरा दूधाधारी से शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ तथा श्री रामबाग मंदिर से न्यू शिव कांवड़ संघ के जत्थे गंगोत्री से डाक कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान वापसी के समय यह हादसा हो गया। हाईवे पर रात के समय हुआ हादसा शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ के साथ गए पीबीजी वेलफेयर क्लब के प्रधान राजीव मलिक ने बताया कि हादसा सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर रात के समय हुआ। सड़क के किनारे पैदल चल रहे कांवड़ियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि 3 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर को अपडेट किया जा रहा है….
Delhi Laxmi Yojana: रेखा सरकार की लक्ष्मी योजना से इन महिलाओं को होगा लाभ, जानिए योजना से जुड़े सभी सवालों के जवाब
Delhi Laxmi Yojana: रेखा सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर भाजपा के एक और चुनावी वायदे को पूरा कर दिया है। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार हर महीने पात्र (Eligible) महिलाओं को 2500 रुपये देगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat












