Responsive Scrollable Menu

April Pradosh Vrat 2026: कब है वैशाख का पहला बुध प्रदोष व्रत? जान लें तिथि और पूजा विधि

Budh Pradosh Vrat Date: धार्मिक दृष्टि से प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा पाने का बेहद खास दिन माना जाता है. खासकर जब यह व्रत बुधवार को पड़ता है, तो इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. आइए जानते हैं अप्रैल माह में प्रदोष व्रत कब पड़ रहा है.

Continue reading on the app

ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप के प्लान से बनाई दूरी, बोला- देश इस कार्रवाई का समर्थन नहीं करेगा

अमेरिका और ईरान में तनाव ने नया मोड़ ले लिया है. यहां पर एक ओर अमेरिका इस अहम समुद्री रास्ते पर ब्लॉकेड लगाने की तैयारी कर रहा है, वहीं उसका सबसे करीबी सहयोगी ब्रिटेन इस कदम से पीछे हटता दिखाई दे रहा है. ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर ने साफ शब्दों में कहा कि उनका देश इस ब्लॉकेड का समर्थन नहीं करता है. इसके साथ न ही वह ईरान के खिलाफ किसी युद्ध का हिस्सा होगा.

होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोला जाए 

किएर ने अपने बयान में साफ कह दिया है ​कि ब्रिटेन अमेरिका के किसी प्लान का हिस्सा नहीं है. दरअसल ट्रंप ने दावा किया था कि होर्मुज के ब्लॉकेड में उनके सहयोगी देश शामिल होंगे. मगर ब्रिटेन ने अपना रुख साफ कर दिया. उन्होंने बीबीसी रेडियो पर बातचीत के दौरान कहा कि हम इस ब्लॉकेड का समर्थन नहीं कर रहे हैं. उनका मुख्य लक्ष्य है कि होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोला जाए. किएर स्टार्मर ने स्पष्ट कर दिया कि ब्रिटेन किसी भी हाल में इस जंग का हिस्सा नहीं होगा. उस पर चाहे कितना भी दबाव  क्यों न बनाया जाए. उनके मुताबिक किसी भी सैन्य कार्रवाई में शामिल होने को लेकर स्पष्ट कानूनी अधिकार और ठोस रणनीति की जरूर होती है.  

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर सीधा असर 

दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट विश्व के सबसे अहम तेल मार्ग में से एक माना जाता है. खाड़ी देशों से निकलने वाला तेल इसी रास्ते से गुजर करके विश्वभर में पहुंचता है. इस दौरान अगर यहां पर तनाव ज्यादा होता है तो इसका असर सीधे तौर पर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर होता है. यही कारण है कि ब्रिटेन इस इलाके में अपने संसाधनों को युद्ध के बजाए सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने का प्रयास कर रहा है. 

ब्रिटेन का फोकस डिप्लोमेसी को स्थिर रखना है

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर के अनुसार, ब्रिटेन के पास इस इलाके में माइनस्वीपर जहाज की मौजूदगी है.  उनका लक्ष्य किसी सैन्य टकराव में शामिल होना नहीं है. इसका मकसद समुद्री रास्तों को सुरक्षित और खुला रखना है. इसके तहत ब्रिटेन का फोकस डिप्लोमेसी को स्थिर रखना है, न कि तनाव को बढ़ाना है. 

दूसरी ओर अमेरिका ने साफ किया कि वह ईरान पर दबाव बनाने को लेकर सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहा है. अमेरिकी सैन्य कमान के तहत ब्लॉकेड के तहत ईरान के बंदरगाहों में आने जाने  वाले जहाजों की निगरानी और रोकथाम करेगा. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने 167 किलोमीटर लंबी नाकेबंदी का खेल खेला, मैप से जानें किन जगहों पर बनाया दबदबा

Continue reading on the app

  Sports

17 पारियों 7 शून्य... टी20 में अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और संजू सैमसन को छोड़ा पीछे

Abhishek Sharma most ducks in T20: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा जोफ्रा आर्चर के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हो गए. इसके साथ ही अभिषेक के नाम टी20 में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. Mon, 13 Apr 2026 20:02:01 +0530

  Videos
See all

Ragini Nayak ने किया ट्रोल रोते हुए लड़की ने दिया जवाब | Viral Video | ABVP | Congress | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T14:34:57+00:00

Noida Protest | नोएडा में प्रदर्शन हुआ उग्र, पुलिस और भीड़ के बीच धक्का मुक्की| Viral Video | #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T14:32:54+00:00

Aamir khan और Vicky Kaushal ने Asha Bhosle को दी अंतिम श्रद्धांजलि | Mumbai | Viral VIdeo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T14:36:39+00:00

Viral Video | औंछा थाना क्षेत्र के मधन कस्बे में हिंसा, वीडियो वायरल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T14:33:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers