पाई डेटा सेंटर्स की बड़ी घोषणा, मुंबई में लॉन्च करेगी 3 मेगावाट का नया डेटा सेंटर, अगस्त 2026 से शुरू होगा ऑपरेशन
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पाई डेटा सेंटर्स ने सोमवार को घोषणा की कि वह सेंट्रल मुंबई में 3 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर की शुरुआत करने जा रही है, जिसका पहला फेज अगस्त 2026 से चालू होगा।
प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म जेएलएल ने कहा कि उसने पाई के मुंबई प्रोजेक्ट के लिए लीज डील में विशेष सलाहकार की भूमिका निभाई है। इसके साथ ही जेएलएल कंपनी के 23 मेगावाट के विस्तार प्रोजेक्ट पर भी सलाह दे रही है, जिसमें हाइपरस्केल, कोलोकेशन और क्लाउड डेटा सेंटर क्षमता शामिल होगी।
कंपनी के अनुसार, मुंबई का यह नया डेटा सेंटर आंध्र प्रदेश के अमरावती में पहले से मौजूद 60 मेगावाट की हाइपरस्केल क्षमता को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा हैदराबाद में अक्टूबर 2026 में 3 मेगावाट का एक और डेटा सेंटर शुरू करने की योजना है।
पाई डेटा सेंटर्स के फाउंडर, चेयरमैन और सीईओ कल्याण मुप्पानेनी ने कहा कि मुंबई का यह नया सेंटर भारत में तेजी से बढ़ती एंटरप्राइज जरूरतों, एआई-आधारित बदलाव, क्लाउड अपनाने और डेटा लोकलाइजेशन की मांग को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।
कंपनी ने बताया कि यह सुविधा खास तौर पर अगली पीढ़ी की डिजिटल जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है ताकि एंटरप्राइज, हाइपरस्केल और एआई-आधारित बिजनेस को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
जेएलएल के एपीएसी क्षेत्र के डेटा सेंटर लीजिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर रचित मोहन ने कहा कि एआई वर्कलोड, डिजिटलाइजेशन और क्लाउड सेवाओं की वजह से इस सेक्टर में तेजी बनी रहेगी। मुंबई, अमरावती और हैदराबाद में मौजूदगी से कंपनी कम लेटेंसी और बड़े स्तर की क्षमता का फायदा उठा सकेगी।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डेटा सेंटर उद्योग 2020 से अब तक 24 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) से बढ़ा है और पिछले पांच साल में इसकी मांग लगभग दोगुनी हो गई है।
हाइपरस्केल कंपनियों, बैंकिंग (बीएफएसआई), ई-कॉमर्स, मीडिया और टेक्नोलॉजी सेक्टर की मजबूत मांग ने इस ग्रोथ को बढ़ावा दिया है। भारत अब लागत के लिहाज से प्रतिस्पर्धी होने, पर्याप्त ऊर्जा उपलब्धता और स्थिर नीतियों के चलते वैश्विक डेटा सेंटर हब के रूप में उभर रहा है।
जेएलएल का अनुमान है कि 2026 से 2030 के बीच भारत में 100 गीगावाट नए डेटा सेंटर जोड़े जाएंगे, जिससे वैश्विक क्षमता दोगुनी हो सकती है।
वैश्विक स्तर पर डेटा सेंटर सेक्टर 2030 तक 14 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान ऊर्जा से जुड़ी नई तकनीकों की जरूरत होगी ताकि बिजली ग्रिड पर दबाव कम किया जा सके। वहीं, हाइपरस्केल कंपनियां इस सेक्टर की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाती रहेंगी।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Ayodhya Shri Ram Janmbhoomi: अयोध्या राम मंदिर परिसर के उप-मंदिर आज से खुले, 7 स्लॉट में होंगे दर्शन, ऑनलाइन बुकिंग शुरू
Ayodhya Shri Ram Janmbhoomi: राम जन्मभूमि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और खुशखबरी आई है. आज से यानी सोमवार 13 अप्रैल 2026 से राम मंदिर परिसर के सभी उप-मंदिरों में दर्शन आम भक्तों के लिअ शुरू कर दिए गए हैं. दर्शन शुरू होने से पहले ही भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर दर्शन के पास बनवा रहे हैं. पहले ही दिन करीब 80% पास बुक हो चुके हैं.
ट्रायल वीक में दिखा भक्तों का उत्साह
बता दें कि 13 से 27 अप्रैल तक पहले चरण की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है. ट्रस्ट की वेबसाइट पर 13 अप्रैल के लिए उपलब्ध सभी सात स्लॉटों में शाम चार बजे तक के लिए लगभग 80% पास बुक हो चुके हैं, प्रत्येक दिन के लिए करीब 3500 सामान्य पास जारी किए जा रहे हैं, जबकि हर स्लॉट में 500-500 श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है, ये स्लॉट सुबह 7 से 9, 9 से 11, 11 से 1, 1 से 3, 3 से 5, 5 से 7 और 7 से 9 बजे तक निर्धारित किए गए हैं.
ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra: इस साल 57 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा, तीन जुलाई से शुरू हो जाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
प्रतिदिन 10,000 श्रद्धालु करेंगे दर्शन
राम मंदिर के व्यवस्थापक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंदिर परिसर के पूरक मंदिरों में दर्शन शुरू करवाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. प्रत्येक दो-दो घंटे के स्लॉट में 1500 पास जारी करवाए जाएंगे. इस तरह हर दिन लगभग 10,000 भक्तों को इन मंदिरों में दर्शन करवाएं जाएंगे.
सामान्य पास से इन मंदिरों में होंगे दर्शन
सप्त मंडपम- महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषादराज, अहिल्या, माता शबरी के मंदिर
शेषावतार मंदिर- लक्ष्मण जी का मंदिर
कुबेर टीला- भगवान शिव का मंदिर
राम परिवार- राम मंदिर के दूसरे तल पर विराजमान होगा राम परिवार मंदिर
कैसे बनेंगे पास?
राम मंदिर परिसर के उप-मंदिर में आज से दर्शन शुरू हो चुके हैं. अगर आप भी दर्शन के इच्छुक है तो भक्त तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने लिए पास बनवा सकते हैं. सामान्य पास पर श्रद्धालु सप्त मंडपम, शेषावतार, कुबेर टीला व राम परिवार का दर्शन कर सकते हैं और परकोटा के गणेश मंदिर का भी दर्शन किया जा सकेगा.
ट्रायल के बाद लागू होगी व्यवस्था
फिलहाल, एक सप्ताह का ट्रायल किया जा रहा है. बाद में परकोटा के सभी मंदिरों में भी दर्शन शुरू करवा दिए जाएंगे. सुगम व विशिष्ट पासधारकों को भी जल्द ही उप मंदिरों में दर्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation












.jpg)




