Responsive Scrollable Menu

Ayodhya Shri Ram Janmbhoomi: अयोध्या राम मंदिर परिसर के उप-मंदिर आज से खुले, 7 स्लॉट में होंगे दर्शन, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Ayodhya Shri Ram Janmbhoomi: राम जन्मभूमि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और खुशखबरी आई है. आज से यानी सोमवार 13 अप्रैल 2026 से राम मंदिर परिसर के सभी उप-मंदिरों में दर्शन आम भक्तों के लिअ शुरू कर दिए गए हैं. दर्शन शुरू होने से पहले ही भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर दर्शन के पास बनवा रहे हैं. पहले ही दिन करीब 80% पास बुक हो चुके हैं.

ट्रायल वीक में दिखा भक्तों का उत्साह

बता दें कि 13 से 27 अप्रैल तक पहले चरण की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है. ट्रस्ट की वेबसाइट पर 13 अप्रैल के लिए उपलब्ध सभी सात स्लॉटों में शाम चार बजे तक के लिए लगभग 80% पास बुक हो चुके हैं, प्रत्येक दिन के लिए करीब 3500 सामान्य पास जारी किए जा रहे हैं, जबकि हर स्लॉट में 500-500 श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है, ये स्लॉट सुबह 7 से 9, 9 से 11, 11 से 1, 1 से 3, 3 से 5, 5 से 7 और 7 से 9 बजे तक निर्धारित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra: इस साल 57 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा, तीन जुलाई से शुरू हो जाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

प्रतिदिन 10,000 श्रद्धालु करेंगे दर्शन

राम मंदिर के व्यवस्थापक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंदिर परिसर के पूरक मंदिरों में दर्शन शुरू करवाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. प्रत्येक दो-दो घंटे के स्लॉट में 1500 पास जारी करवाए जाएंगे. इस तरह हर दिन लगभग 10,000 भक्तों को इन मंदिरों में दर्शन करवाएं जाएंगे.

सामान्य पास से इन मंदिरों में होंगे दर्शन

सप्त मंडपम- महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषादराज, अहिल्या, माता शबरी के मंदिर

शेषावतार मंदिर- लक्ष्मण जी का मंदिर

कुबेर टीला- भगवान शिव का मंदिर

राम परिवार- राम मंदिर के दूसरे तल पर विराजमान होगा राम परिवार मंदिर

कैसे बनेंगे पास?

राम मंदिर परिसर के उप-मंदिर में आज से दर्शन शुरू हो चुके हैं. अगर आप भी दर्शन के इच्छुक है तो भक्त तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने लिए पास बनवा सकते हैं. सामान्य पास पर श्रद्धालु सप्त मंडपम, शेषावतार, कुबेर टीला व राम परिवार का दर्शन कर सकते हैं और परकोटा के गणेश मंदिर का भी दर्शन किया जा सकेगा. 

ट्रायल के बाद लागू होगी व्यवस्था

फिलहाल, एक सप्ताह का ट्रायल किया जा रहा है. बाद में परकोटा के सभी मंदिरों में भी दर्शन शुरू करवा दिए जाएंगे. सुगम व विशिष्ट पासधारकों को भी जल्द ही उप मंदिरों में दर्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Kedarnath Yatra 2026: हेलीकॉप्टर से बाबा केदार के द्वार पहुंचने के लिए कितने पैसे देने होंगे? जानें किराए से लेकर बुकिंग का पूरा प्रोसेस

Continue reading on the app

बेहद भावुक करने वाला है आशा भोसले का आखिरी विडियो, फ‍िरोजी रंग की साड़ी में देख हर किसी की आंखें हुई नम

Asha Bhosle Last Video: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया था. 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सास ली. सिंगर के चले जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारे तक में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. वहीं, आज यानि 13 अप्रैल 2026 को दिग्गज सिंगर का अंतिम संस्कार किया जाएगा. ऐसे में उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए कई  बड़े सितारे पहुंचे. अब आशा भोसले का आखिरी वीडियो सामने आया है. 

आशा भोसले का आखिरी वीडियो 

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के ल‍िए उनका पार्थ‍िव शरीर फूलों से सजाया गया है. उनके  माथे पर ब‍िंदी, फ‍िरोजी रंग की साड़ी पहनाई गई. ऐसे में कई दिग्गज नेता और स्टार्स आशा ताई को अंतिम विदाई देने पहुंचे और उन्हें देखकर हर कोई टूट गया है. आशा भोसले की सबसे लाडली पोती जनाई भोसले रोती हुई दिखाई दी. आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हर एक इंसान की आंखें नम और चेहरे पर उदासी देखने को मिली. 

ये भी पढ़ें- रविवार का दिन, 92 की उम्र, लता मंगेशकर-आशा भोसले दोनों बहनों की मौत में दिखे कई संयोग

तब्बू और सचिन की आंखे हुईं नम

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेलेन (Helen) आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचीं.  आशा भोसले का पार्थिव शरीर देख हेलेन मायूस नजर आईं. वहीं,  आशा पारेख भी आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचीं.  क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी पत्नी अंजलि संग आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे औरइमोशनल होते दिखे. इनके अलावा एक्ट्रेस तब्बू और रितेश देशमुख के चेहरे पर भी दर्द साफ देखा गया. 

आशा भोसले का अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, मशहूर गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे, शिवाजी पार्क श्मशान घाट (Shivaji Park Crematorium) मुंबई में किया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार के आदेशानुसार, उन्हें राजकीय सम्मान (State Honours) के साथ विदाई दी जाएगी.  बता दें, आशा भोसले ने अपने करियर में हिंदी के अलावा 20 से ज्यादा भारतीय और विदेशी भाषाओं में भी गाने गाए हैं. उन्होंने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं.

ये भी पढ़ें- आशा भोसले का वो विवादित गाना, जिसे सिंगर ने देवानंद के लिए था गाया, बैन के बावजूद मिला था अवॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू आईपीएल मैच में ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किया वो कारनामा जो कभी नहीं हुआ

Praful hinge world record: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने डेब्यू आईपीएल मैच में घातक गेंदबाजी से तहलका मचने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. 24 साल का यह पेसर आईपीएल इतिहास में पारी के पहले ओवर में तीन विकेट चटकाने वाला पहला गेंदबाज बन गया है. इससे पहले ये कारनामा दुनिया के किसी गेंदबाज ने नहीं किया था. Mon, 13 Apr 2026 23:34:02 +0530

  Videos
See all

Dadi को याद कर नातिन ने कहा अलविदा | #viralvideo #viralnews #ashabhosle #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:34:00+00:00

Tej Pratap Yadav Viral:Nitish Kumar पर तेज प्रताप का बयान गजब छा गया! #shorts #ytshorts #nitishkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:36:20+00:00

Asha Bhosle को सम्मानपूर्वक दी गई अंतिम सलामी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:36:10+00:00

Asha Bhosle को याद कर बोले Salim Marchent #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:35:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers