Krunal Pandya का 'Bouncer' वाला ब्रह्मास्त्र, बोले- पहले से Plan नहीं, बल्लेबाजों को करता हूं Surprise
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने कहा कि वह बाउंसर करने के लिए पहले से योजना नहीं बनाते हैं, बल्कि बल्लेबाजों से एक कदम आगे रहने और उन पर हावी होने के लिए अपनी सहज भावना से इस गेंद का इस्तेमाल करते हैं। क्रुणाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को यहां चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। आरसीबी ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 240 रन बनाए जिससे जवाब में मुंबई की टीम पांच विकेट पर 222 रन ही बना पाई।
क्रुणाल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा ‘‘मैंने कभी अलग-अलग और नई चीजें आजमाने से परहेज नहीं किया है क्योंकि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के लागू होने से पहले नंबर छह या सात पर ऑलराउंडर होते थे और बल्लेबाजी का तरीका काफी अलग था। लेकिन अब नंबर आठ पर भी विशुद्ध बल्लेबाज आ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर कौशल की बात करें तो मुकुल (चौधरी) और वैभव (सूर्यवंशी) जैसे युवा खिलाड़ी पहली ही गेंद से लगातार अच्छे शॉट लगा रहे हैं। एक गेंदबाज के तौर पर मैं कौशल और मानसिक रूप से भी उनसे एक कदम आगे रहना चाहता हूं।’’
क्रुणाल ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैं अच्छी तरह से इसे अंजाम दे रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि इस प्रारूप में उंगलियों के स्पिनरों का महत्व बना रहेगा और वे इससे कुछ सीख लेकर अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। क्योंकि सपाट पिचों और आठ बल्लेबाजों की मौजूदगी में उंगलियों स्पिनरों के लिए टीम में जगह बनाना बहुत मुश्किल हो गया है।’’ क्रुणाल ने कहा कि वह अपनी शॉर्ट पिच गेंद को लेकर बहुत ज्यादा तैयारी नहीं करते हैं और इसके लिए खास योजना भी नहीं बनाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने मन की बात सुनता हूं। मैं पहले से यह योजना नहीं बनाता कि मुझे चौथी, पांचवीं या छठी गेंद बाउंसर करनी है। कई बार ऐसा होता है कि मैं लगातार दो बाउंसर फेंकता हूं और अचानक पहली और छठी गेंद भी बाउंसर कर देता हूं।’’
क्रुणाल ने कहा, ‘‘लोग अक्सर मेरी बाउंसर और उन गेंदों के बारे में बहुत बातें करते हैं जो देखने में काफी अलग लगती हैं। लेकिन मैंने हमेशा अपनी गेंदबाजी की बुनियादी बातों पर काम किया है।’’ विराट कोहली टखने में दर्द के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे लेकिन क्रुणाल ने कहा कि वह ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अभी तक फिजियोथेरेपिस्ट से बात नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि वह ठीक हो जाएंगे। मुझे लगता है कि चिंता की कोई बात नहीं है।’’ इस बीच मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने स्वीकार किया कि लगातार तीसरी हार के बाद उनकी टीम को रणनीति पर नए सिरे से विचार करना होगा।
रदरफोर्ड ने कहा, ‘‘हम हमेशा पिछली हार से सीखते हैं। हमें नए सिरे से रणनीति बनानी होगी और छोटी-छोटी कमियों को दूर करने की कोशिश करनी होगी। हमारी टीम अच्छी है। तीन हार से हम खराब टीम नहीं बन जाते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह लंबी अवधि का टूर्नामेंट है और ऐसे टूर्नामेंट में शुरुआत कैसी होती है यह मायने नहीं रखता, बल्कि लय कैसे बनती है यह मायने रखता है। मुझे लगता है कि आगे चलकर यही हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण होगा।
गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत:राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे, 4 घायलों की हालत भी गंभीर
गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे लखतर पुलिस इंस्पेक्टर योगेश पटेल ने बताया कि घटना लखतर-विरामगाम हाईवे पर रात करीब रात करीब 1:30 बजे हुई। तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप पैदल राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सभी को कुचल दिया। हादसे में छह तीर्थयात्रियों और सड़क किनारे खड़े एक डंपर के ड्राइवर की मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। फरार ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक श्रद्धालु ने बताया- राजकोट के दत्ता गांव से ठाकर के दर्शन करने के बाद हम लोग राजबाई मानी का झंडा फहराने के लिए विरामगाम जा रहे थे। सभी लोग सड़क किनारे चल रहे थे। तभी लखतर-विरामगाम हाईवे पर फुल स्पीड में आ रहे एक ट्रक ने पीछे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे की 5 तस्वीरें... हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… वृंदावन हादसा-नाव पर ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली:युवती का शव भी उतराकर बाहर आया; अब तक 15 की मौत, एक लापता मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे के बाद सोमवार को चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुबह 8 बजे यमुना नदी में 2 लाशें मिलीं। हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश बरामद हुई। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






