Responsive Scrollable Menu

Iran पर घमासान: China ने सैन्य मदद से किया इनकार, US को दी Trade War की धमकी

चीन ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि वह ईरान को सैन्य सहायता प्रदान कर रहा है। यह प्रतिक्रिया पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़े बढ़ते तनाव के बीच आई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि ईरान को सैन्य सहायता प्रदान करने के चीन के आरोपों वाली मीडिया रिपोर्टें पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में अमेरिकी चक्रव्यूह! नाकेबंदी तोड़ने की चीनी कोशिश नाकाम, पीछे हटने को मजबूर हुआ 'रिच स्टारी'


यह बयान फाइनेंशियल टाइम्स की उस रिपोर्ट के बाद आया जिसमें दावा किया गया था कि ईरान ने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए TEE-01B नामक एक चीनी उपग्रह हासिल किया है। रिपोर्ट प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों के भीतर चीन ने एक बयान जारी कर सैन्य समर्थन में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया। हालांकि, चीनी बयान में इस रिपोर्ट या किसी अन्य रिपोर्ट का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया गया।

इन आरोपों का खंडन करने के साथ-साथ बीजिंग ने अमेरिका को इन आरोपों के आधार पर आर्थिक कार्रवाई करने के खिलाफ भी चेतावनी दी। लिन जियान ने कहा कि अगर अमेरिका इन आरोपों के आधार पर चीन पर शुल्क बढ़ाता है, तो चीन भी जवाबी कार्रवाई करेगा। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह उन देशों पर शुल्क बढ़ा सकता है जो उसके अनुसार क्षेत्र में चल रहे संघर्ष में ईरान का समर्थन कर रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: US-Iran War में चीन की बड़ी एंट्री, President Xi Jinping ने दुनिया के सामने रखा 4-सूत्रीय प्लान


इस्लामाबाद में शांति वार्ता विफल होने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को ईरान के खिलाफ अपनी धमकियों का एक नया सिलसिला शुरू किया और सीधे चीन पर भी निशाना साधा। वे उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि चीन पिछले बुधवार से शुरू हुए दो सप्ताह के नाजुक युद्धविराम के बीच ईरान को हथियारों की खेप भेजने की तैयारी कर रहा है।

Continue reading on the app

Akshaya Tritya 2026: अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं कई राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Akshaya Tritya 2026 Right Date and Time: अक्षय तृतीया हर साल वैशाख माह में पड़ने वाला एक पवित्र पर्व है. इसे हिंदू धर्म का शुभ और पवित्र दिन माना जाता है. हर वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह दिन पड़ता है. मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर बिना किसी मुहूर्त को देखें किसी भी समय शुभ कार्य किया जा सकता है. इस दिन दान, पूजा और निवेश से भी लाभ मिलता है. इस वर्ष अक्षय तृतीया खगोलिय दृष्टि से भी खास होने वाली है क्योंकि इस दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. इन संयोगों का असर राशियों पर भी पड़ेगा. 

कब है अक्षय तृतीया? (Akshaya Tritya 2026 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल, 2026 को मनाई जा रही है. इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है. इस साल की अक्षय तृतीया पर कई शुभ संयोगों का निर्माण एकसाथ हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- Budh Pradosh Vrat 2026: आज है बुध प्रदोष व्रत, सिर्फ 2 घंटे ही है पूजा का शुभ मुहूर्त, नोट करें टाइमिंग

अक्षय तृतीया पर इन संयोंगों का निर्माण (Golden time for these Zodiacs)

पंचांग के मुताबिक, अक्षय तृतीया के दिन गुरु-चंद्रमा एक ही राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा. इस दिन पुष्कर राजयोग, आयुष्मान राजयोग, मालव्य राजयोग और शश राजयोग भी बन रहे हैं. अक्षय तृतीया पर इन राजयोगों के चलते कई राशियों का शुभ समय शुरू हो रहा है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

मेष- अक्षय तृतीया मेष राशि के जातकों के लिए अच्छे संकेत लेकर आ रही है. जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है.नौकरी और करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. पढ़ाई करने वाले लोगों को भी समय फायदा देने वाला होगा.

वृषभ- वृषभ राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया का समय आर्थिक मामलों में सुधार का होने वाला है. पहले से अटके पैसे वापस मिल सकते हैं. निवेश करने वाले जातकों को लाभ मिलने वाला है. समाज में पहचान और सम्मान बढ़ेगा.

सिंह- सिंह राशि के लोगों के लिए भी यह समय खुशियों भरा होने वाला है. इन्हें कोई गुड न्यूज मिल सकती है. लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती है. नौकरी में अच्छे मौके मिलने वाले हैं. परिवार के साथ समय बिताएंगे.

वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए यह समय राहत भरा होने वाला है. व्यापारी वर्ग के लोगों को मुनाफा मिलेगा. साथ ही बचत करने में भी मदद मिलेगी और स्वास्थ्य बेहतर होगाा.

मीन- मीन राशि वाले लोगों के भी अधूरे कार्य पूरे होंगे. मानसिक रूप से ये लोग खुद को मजबूत महसूस करेंगे. जो लोग नया काम या बिजनेस शुरू करना चाहते है, अक्षय तृतीया से उन्हें इस दिशा में काम शुरू कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Budh Pradosh Vrat 2026 Kahani: बुध प्रदोष व्रत पर जरूर पढ़ें 'हठी दामाद और उसकी नविवाहित पत्नी' की कहानी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

गुमनामी के अंधेरे में आईपीएल का पहला 'पर्पल' हीरो... शेन वॉर्न का वो सबसे घातक हथियार, जिसके करियर को खा गई 'सरहदों की आग'

Sohail Tanvir lost in the darkness: आईपीएल 2008 के पहले 'पर्पल कैप' धारी सोहेल तनवीर आज गुमनामी के अंधेरे में हैं. राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने वाले इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने सीएसके के खिलाफ 14 रन देकर 6 विकेट लेकर इतिहास रचा था. हालांकि, मुंबई हमलों के बाद लगे प्रतिबंध ने उनके आईपीएल करियर को समय से पहले खत्म कर दिया. घरेलू क्रिकेट में 904 विकेट लेने वाले तनवीर अपनी घातक गेंदबाजी के साथ-साथ मैदान पर बेन कटिंग के साथ हुए 'मिडल फिंगर' विवाद के लिए भी चर्चा में रहे. Wed, 15 Apr 2026 15:43:31 +0530

  Videos
See all

PM मोदी ने किया मंदिर उद्घाटन | #viralnews #viralvideo #shortvideo #bjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T10:15:09+00:00

हर State की होने वाली है बल्ले-बल्ले, North- South बंटवारे का Agenda हुआ ध्वस्त | Satya Tathya #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T10:10:34+00:00

Delhi Dehradun Expressway तैयार लेकिन एक बिल्डिंग बनी सबसे बड़ा रोड़ा सुनिए लोगो ने क्या कहा?PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T10:13:40+00:00

Supreme Court Notice Pawan Khera Case: ट्रांजिट जमानत पर रोक, तीन हफ्ते में जवाब अनिवार्य | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T10:07:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers